समान नागरिक संहिता – Live Halchal

उत्तराखंड: अब एक साल तक हो सकेंगे विवाह पंजीकरण, UCC में जुड़ेगा दंड का प्रावधान
समान नागरिक संहिता (यूसीसी) में संशोधन के लिए मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (संशोधन) विधेयक-2025 लेकर आएगी। इसमें विवाह पंजीकरण के लिए जरुरी समय सीमा को एक साल करने संबंधी संशोधन होंगे। इसके लिए सरकार ने जुलाई में अध्यादेश लाकर जरूरी संशोधन लागू किए थे।

कैबिनेट में अध्यादेश को कानून में तब्दील करने के लिए संशोधन विधेयक को विधानसभा के पटल पर रखने को मंजूरी दे दी है। संशोधित विधेयक में 26 मार्च 2020 से अधिनियम लागू होने तक हुए विवाह पंजीकरण की समय सीमा को छह से बढ़ाकर एक साल कर दिया गया है। यह समय सीमा समाप्त होने के बाद इसमें दंड या जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही सब-रजिस्ट्रार के समक्ष अपील, शुल्क आदि का भी निर्धारण किया गया है।

इसके साथ ही समान नागरिक संहिता समिति की ओर से गई संस्तुतियों के आधार पर एक्ट में प्रावधानों के चलते हो रही व्यावहारिक दिक्कतों को भी दूर किया गया है। इसके साथ ही लिपिकीय त्रुटियों जैसे दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) के स्थान पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) किया गया है। कई स्थानों पर पैनल्टी को शुल्क लिखा गया है जिन्हें अब पैनल्टी लिखा जाएगा।

प्रदेश में जल्द लागू होगी समान नागरिक संहिता
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में जल्द ही समान नागरिक संहिता का कानून लागू होगा। उत्तराखंड की जनता ने इस पर मुहर लगा दी है। वे मंगलवार को लखनऊ में आयोजित उत्तराखंड महोत्सव के शुभारंभ समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने लखनऊ में रहने वाले उत्तराखंड के लोगों को ब्रांड एंबेसडर बताया और कहा कि यह विभिन्न माध्यमों से देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी लोक संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही रेल मंत्री से निवेदन करेंगे कि कोटद्वार, देहरादून और रामनगर के लिए लखनऊ से ट्रेनें चलाई जाएं।

जड़ें कट जाएं तो खत्म हो जाता है पेड़
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जड़ें कट जाएं तो पेड़ खत्म हो जाता है। मैं लखनऊ में रहने वाले उत्तराखंड के लोगों से आग्रह करता हूं कि अपने पूर्वजों की धरती पर जरूर आते-जाते रहें। मैं आप सभी को देवभूमि आने का निमंत्रण देता हूं। इससे हमारी युवा पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ी रहेगी, अपनी संस्कृति को जान सकेगी। अबूधाबी हो या लंदन, कहीं भी चले जाओ, उत्तराखंड के निवासियों ने अपनी संस्कृति को बनाए रखा है।

सामाजिक-राजनीतिक शिक्षा भी लखनऊ में रहकर ही पाई
लखनऊ में एक दिन का समय पता ही नहीं चलता कि कब बीत गया। लखन की इस नगरी में आते ही अनगिनत स्मृतियां ताजा हो जाती हैं और यहां आने से मैं खुद को रोक नहीं पाता। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ तेजस देखने के अनुभव भी साझा किए। कहा कि दस सालों का शैक्षिक जीवन तो यहां से जुड़ा है, साथ ही सामाजिक और राजनीतिक शिक्षा भी हमें लखनऊ के लोगों के बीच रहकर ही मिली। यहां आकर लगता ही नहीं कि उत्तराखंड से बाहर आया हूं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड का वैभव बढ़ा है। उनकी उत्तराखंड की यात्रा कोई सामान्य यात्रा नहीं थी। वे ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो इतने सीमांत क्षेत्र और ऊंचाई पर स्थित कैलाश तक गए। हम लोग उत्तराखंड यात्रा के नए सरोकार को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

कला-संस्कृति को जीवंत रखते हैं ऐसे आयोजन
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड महापरिषद के इस महोत्सव को आयोजित करने के प्रयासों पर उन्हें बधाई दी। कहा कि ऐसे महोत्सव कलाकारों को तो पहचान देते ही हैं, साथ ही संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हैं।