समस्तीपुर में अपराधियों ने पूर्व मुखिया को गोलियों से भूनकर की हत्या – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 06 Aug 2021 11:00:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg समस्तीपुर में अपराधियों ने पूर्व मुखिया को गोलियों से भूनकर की हत्या – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 समस्तीपुर में अपराधियों ने पूर्व मुखिया को गोलियों से भूनकर की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82/452657 Fri, 06 Aug 2021 11:00:45 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=452657 समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना के बखरी गांव में अपराधियों ने उदा पंचायत के पूर्व मुखिया व वर्तमान में उप मुखिया शशि झा की गोलियों से भून कर हत्या कर दी। अपराधियों ने इस घटना को सुबह करीब 10 बजे उस समय अंजाम दिया जब उप मुखिया एक पंचायत के बाद घर लौटने के लिए अपनी …]]>

समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना के बखरी गांव में अपराधियों ने उदा पंचायत के पूर्व मुखिया व वर्तमान में उप मुखिया शशि झा की गोलियों से भून कर हत्या कर दी। अपराधियों ने इस घटना को सुबह करीब 10 बजे उस समय अंजाम दिया जब उप मुखिया एक पंचायत के बाद घर लौटने के लिए अपनी गाड़ी में बैठे। इस घटना से मुसरीघरारी इलाके में दहशत के साथ ही तनाव उत्पन्न हो गया है।

मुसरीघरारी चौक की सभी दुकानें बंद हो गई है वहीं उप मुखिया के समर्थक सड़क पर टायर जला रोष जता रहे है जिससे आवमगमन बाधित हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में शशि झा की पत्नी पंचायत की मुखिया है। बताया गया है कि पंचायत के बखरी गांव में मारपीट की एक घटना को लेकर बुलाई गई पंचायत में शामिल होने के लिए उप मुखिया शशि झा गए थे।

पंचायत समाप्त होने के बाद झा अपनी फार्च्यूनर कार में बैठे और उसे जैसे ही स्टार्ट किया, एक व्यक्ति ने उन्हें आवाज देकर रोक दिया। इसी दौरान दो बदमाश पहुंचे और गाड़ी की खिड़की से मुखिया पर गोलियों की बौछार कर दी। पहली गोली उप मुखिया के चेहरे पर लगी। उसके अलावा अन्य गोली सिर और सीने में लगी जिससे घटनास्थल पर ही मुखिया की मौत हो गई। बताया गया है कि उप मुखिया के सिर में ही आधा दर्जन से अधिक गोली लगी है।

मुखिया की हत्या की जानकारी मिलने पर परिजन और समर्थक घटनास्थल पर पहुंचे और लाश को घर ले गए। खबर लिखे जाने तक उप मुखिया की लाश घर पर ही थी जबकि पुलिस नहीं पहुंची थी। हालांकि मुसरीघरारी में समर्थको के रोष को देखते हुए जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है।

]]>