समर – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 22 Jun 2019 11:39:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg समर – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 हिना खान का सनशाइन कलर ऑउटफिट समर में ट्राई करें https://livehalchal.com/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a4%b0-%e0%a4%91%e0%a4%89%e0%a4%9f/247836 Sat, 22 Jun 2019 11:39:51 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=247836 टीवी की फेवरेट एक्ट्रेस हिना खान जो इन दिनों काफी छाई हुई है. उनकी एक्टिंग के सभी दीवाने हैं साथ ही उनका लुक उनके फैंस को भी क्रेजी कर देता है. टीवी की फेवरिट बहू अक्षरा और फिर विलेन कोमोलिका का किरदार निभाकर सभी के दिलों पर राज़ कर रही है. इसके साथ आपको बता …]]>

टीवी की फेवरेट एक्ट्रेस हिना खान जो इन दिनों काफी छाई हुई है. उनकी एक्टिंग के सभी दीवाने हैं साथ ही उनका लुक उनके फैंस को भी क्रेजी कर देता है. टीवी की फेवरिट बहू अक्षरा और फिर विलेन कोमोलिका का किरदार निभाकर सभी के दिलों पर राज़ कर रही है. इसके साथ आपको बता दें कि हिना खान अक्सर ही अपने नए लुक इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. इन दिनों गर्मियों में सनशाइन येलो उनका फेवरिट कलर बना हुआ है. ऐसे में आप भी ले सकतीं हैं हिना से इस कलर को पहनने के टिप्स. 

हॉल्टर नेक मीडी ड्रेस
पिछले दिनों सनशाइन येलो कलर की हॉल्टर नेक वाली मीडी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं हिना खान. इस ड्रेस की खासियत थी ड्रेस के दोनों तरफ के साइड स्लिट. अपनी इस ड्रेस को हिना ने गोल्डन कलर की स्ट्रैपी हील्स और गोल्डन कलर के राउंड ईयररिंग्स के साथ टीमअप कर पहना था.

​थाई-हाई फ्रंट स्लिट ड्रेस
ऐसा लगता है कि येलो हिना का फेवरिट कलर है क्योंकि इससे पहले भी कई बार हिना इसी रंग के कपड़ों में नजर आ चुकी है. अब इस थाई हाई फ्रंट स्लिट गाउन को ही देखिए. फ्रंट बटन और वेस्ट पर नॉट स्टाइल वाली यह ड्रेस हिना पर काफी सूट कर रही है जिसे उन्होंने ब्लू स्नीकर्स और ब्लू शेड्स के साथ टीमअप कर पहना है.

​साइड स्लिट नी लेंथ ड्रेस
अगर आप सोच रही हैं कि ऊपर वाली तस्वीर में दिख रहा फ्रंट स्लिट कट आपके लिए बहुत ज्यादा हो जाएगा तो आप इस साइड स्लिट वाली नी लेंथ कैजुअल ड्रेस को ट्राई कर सकती हैं. साथ में हिना का वाइट कलर का स्नीकर्स और यह डिफरेंट हेयरस्टाइल उन्हें चिक लुक दे रहा है.

​काफ्तान स्टाइल कुर्ता
सिर्फ वेस्टर्न वेअर ही नहीं आप चाहें तो ट्रडिशनल वेअर में भी सनशाइन येलो कलर को ट्राई कर सकती हैं. अब इस काफ्तान स्टाइल नी लेंथ कुर्ते पर नजर डालिए. इसकी ड्रमैटिक स्लीव्स इस कुर्ते की यूएसपी है और अगर आप इसे वाइट कलर के धोती पैंट्स और वाइट कलर की जूती के साथ टीमअप कर पहनेंगी तो आपका लुक और भी इन्हैंस होगा.

]]>
MANGO MUFFINS डिश, समर में स्पेशल रहेगी… https://livehalchal.com/mango-muffins-%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%b6-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%b2-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80/241697 Wed, 05 Jun 2019 09:25:32 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=241697 अभी गर्मियों के दिनों में बच्चों की छुट्टियाँ चल रही हैं. गर्मी का सीजन है तो हर कोई अच्छा खाना और पीना चाहता है. ऐसे में हम आपको एक स्पेशल डिश के बारे में बताने जा रहे हैं  जिसे आप घर पर बना सकते हैं. वहीं बच्चों की स्पेशल डिमांड पर आप आम से बने …]]>

अभी गर्मियों के दिनों में बच्चों की छुट्टियाँ चल रही हैं. गर्मी का सीजन है तो हर कोई अच्छा खाना और पीना चाहता है. ऐसे में हम आपको एक स्पेशल डिश के बारे में बताने जा रहे हैं  जिसे आप घर पर बना सकते हैं.

वहीं बच्चों की स्पेशल डिमांड पर आप आम से बने व्यंजन बना सकते हैं. अधिकतर बच्चों को आम बहुत पसंद होते हैं. इसलिए आज हम आपके लिए ‘मैंगो मफिन्स’ बनाने की स्पेशल Recipe लेकर आए हैं जो अपने स्वाद से बच्चों का दिल जीत लेगी. तो जानते हैं इसकी रेसिपी. 

आवश्यक सामग्री-

– 1 कप मैदा
– आधा कप कंडेंस्ड मिल्क
– आधी छोटी कटोरी चीनी बूरा
– 1 कप आम का गूदा 
– आधा छोटा कटोरी बेरीज 
– आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
– आधा कप दूध 
– आधी छोटी कटोरी मक्खन 
– चुटकीभर नमक 
– चुटकीभर बेकिंग सोडा
– 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर 
– एक छोटी कटोरी मैंगो स्लाइस (सजावट)

बनाने की विधि-  सबसे पहले एक बाउल में मैदा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर डालकर एकसाथ मिक्स कर लें.  अब एक दूसरे बाउल में कंडेंस्ड मिल्क, मक्खन, बेरीज और आम का गूदा मिलाकर अच्छे से फेटें. नमक, चीनी बूरा और इलायची पाउडर मिलाएं. आम के गूदे वाले बाउल में थोड़ा सा मैदा डालकर भी फेंट लें. अब ओवन को 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर प्री-हीट कर लें. इसी बीच मफिन मोल्ड्स में मफिन का मिश्रण डाल दें. ओवन के गरम होते ही इन्हें 20 मिनिट के लिए 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर बेक कर लें. तैयार हैं मैंगो मफिन्स. ऊपर से मैंगो स्लाइस से सजाकर सर्व करें.

]]>
समर के लिए बेहतर है ये फ्रूट्स फेस मास्क जो चेहरे को बनाएंगे कूल https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%82/236922 Fri, 24 May 2019 09:21:22 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=236922 गर्मी का सीजन अपने साथ त्वचा की कई समस्याओं को लेकर आता है जैसे स्किन टैनिंग, रैशेज, झुर्रियां, फोड़े-फुंसी आदि. इन सभी समस्याओं से बचने के लिए आपको बेहतर समर स्किन केयर की जरूरत होगी.   लेकिन इसके लिए आप किसी केमिकल प्रोडक्ट्स का यूज ना करें. नेचुरल तरीके से त्वचा की खूबसूरती को बरकरार …]]>

गर्मी का सीजन अपने साथ त्वचा की कई समस्याओं को लेकर आता है जैसे स्किन टैनिंग, रैशेज, झुर्रियां, फोड़े-फुंसी आदि. इन सभी समस्याओं से बचने के लिए आपको बेहतर समर स्किन केयर की जरूरत होगी.

 

लेकिन इसके लिए आप किसी केमिकल प्रोडक्ट्स का यूज ना करें. नेचुरल तरीके से त्वचा की खूबसूरती को बरकरार रखने की कोशिश करें. आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप अपने चेहरे की सुंदरता बनाये रख सकते हैं.

मैंगो फेस पैक-  कुछ ही दिनों में बाजार में आम नजर आने लगेगा. यह खाने में तो हेल्दी होता ही है, इसे चेहरे पर लगाना भी काफी बेहतर माना गया है. इसका फेस पैक बनाने के लिए आम का गूदा निकालें. इसमें कोल्ड क्रीम और थोड़ा-सा ठंडा दूध मिलाएं. इसे चेहरे पर 15 मिनट लगा रहने के बाद चेहरा धो लें.

वॉटरमेलन फेस पैक-  जैसा की आप जानती ही हैं कि तरबूज शरीर को गर्मी में हाइड्रेट रखने के लिए कितना फायदेमंद होता है. यह त्वचा के लिए भी काफी हेल्दी है. चेहरे की नमी बनाए रखने के लिए तरबूज का फेस पैक तैयार करें. तरबूज के गूदे में दही मिलाकर इसे चेहरे पर 15-20 मिनट तक के लिए लगाकर छोड़े दें. फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें.

लेमन फेस पैक-  नींबू भी गर्मियों के लिए फायदेमंद होता है. नींबू का तो वर्षों से चेहरे पर से दाग-धब्बे हटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है. आपके चेहरे पर भी दाग-धब्बे या टैनिंग की समस्या है, तो शहद और नींबू के रस को मिलाकर पेस्ट तैयार करें.  इसे चेहरे पर  30 मिनट के लिए लगाकर सूखने दें. फिर चेहरा धो लें.

 

]]>
समर में गुलाबी होंठ पाने के लिए अपना सकते हैं ये टिप्स… https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%a0-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95/227802 Fri, 03 May 2019 11:51:32 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=227802 गर्मियां आ चुकी हैं और ऐसे में आपको आपकी स्किन का अच्छे से ख्याल रखना पड़ता है. इन दिनों में सबसे ज्यादा दिक्कत आती है होंठों की सुरक्षा करने में. जी हाँ, सभी चाहते है कि होंठों का गुलाबी निखार बना रहे लेकिन गर्मियों की वजह से होंठ सूखने लगते हैं और फटने लगते हैं. …]]>

गर्मियां आ चुकी हैं और ऐसे में आपको आपकी स्किन का अच्छे से ख्याल रखना पड़ता है. इन दिनों में सबसे ज्यादा दिक्कत आती है होंठों की सुरक्षा करने में. जी हाँ, सभी चाहते है कि होंठों का गुलाबी निखार बना रहे लेकिन गर्मियों की वजह से होंठ सूखने लगते हैं और फटने लगते हैं. लेकिन गुलाबी होठ के लिए आपको क्या करना है इसके बारे में आपको बता सकते है. आज हम आपको इससे जुड़े टिप्स बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने होंठों को मुलायम बना सकते हैं और खूबसूरती पा सकते हैं. चलिए जानते हैं गुलाबी होठ के नुस्खे.

* संतरे को अपने होठ पर रगड़ें, इसका रस होठों को मुलायम और खूबसूरत बनाता है.

* नारियल पानी, खीरे का रस और नींबू के रस को मिलाकर होठ पर लगाने से होठों का कालापन दूर होता है.

* अनार के दानों को मलाई के साथ पीसकर होठों पर लगाएं, इस उपाय को कुछ दिन करें, आपको फर्क दिखने लगेगा होंठ गुलाबी और खूबसूरत हो जाएंगे.

* नींबू के रस को रोज रात को सोने से पहले अपने होठ में लगाएं. इस उपाय को कम से कम दो महीने करे यह एक अच्छा उपाय है जो आपके होठों के लिए लाभदायक है.

* चुकन्दर का रस लगाने से भी होठों का रंग गुलाबी होता है, चुकन्दर में लाल रंग प्राकृतिक रूप में मौजूद होता है, जिससे होंठ गुलाबी होते हैं, चुकन्दर का रस होठ के कालेपन को भी दूर करता है.

]]>
स्कार्फ़ का इस्तेमाल करें स्टाइलिश लुक के लिए समर में …. https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a5%9e-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82/226570 Wed, 01 May 2019 06:29:41 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=226570 गर्मी में हर लड़की स्कार्फ़ लेकर निकलती है. इससे वो धुप से तो बच ही जाती है साथ ही वो गर्मी में कूल लुक भी पा लेती है. अलग-अलग डिजाइन और फैब्रिक से बने कलरफुल स्कार्फ लड़कियों को जहां तेज धूप और गर्मी से बचाने का काम करते हैं, वहीं उनके आउटफिट्स को एक स्टाइलिश …]]>

गर्मी में हर लड़की स्कार्फ़ लेकर निकलती है. इससे वो धुप से तो बच ही जाती है साथ ही वो गर्मी में कूल लुक भी पा लेती है. अलग-अलग डिजाइन और फैब्रिक से बने कलरफुल स्कार्फ लड़कियों को जहां तेज धूप और गर्मी से बचाने का काम करते हैं, वहीं उनके आउटफिट्स को एक स्टाइलिश लुक देता है. इसलिए आज हम आपको कॉलेज औक ऑफिस में ट्रेंडी स्टाइल से स्कार्फ पहनने के तरीके बता रहे हैं. चलिए जानते हैं स्कार्फ़ के उन तरीकों को.

 

 

डिफरेंट स्टाइल स्कार्फ से ऐसे पाएं स्टाइलिश लुक :
 
1. अगर आपको कहीं बाहर जाना है और आपके पास कोई नया टॉप नहीं हैं, तो ऐसे में आप अपने पुराने टॉप को अपने फेवरेट स्कार्फ से रेप करके वेस्ट पर एक कलरफुल बेल्ट से बांधकर और मिनटों में एक नया ड्रेस बना सकती हैं और दोस्तों के साथ इंज्वॉय कर सकती हैं.

2. अगर आपको किसी पार्टी में जाना है और आप हैवी एक्ससेरीज नहीं पहनना चाहती हैं, तो आप ड्रेस की मैंचिंग या मिक्स मैच करके स्मॉल साइज स्कार्फ को हाथ पर बांधके अपनी ड्रेस को एक आकर्षक लुक दे सकती हैं.

3.अगर आप शार्ट ड्रेसेस पहन रही हैं, तो ऐसे में हमेशा अपने पास एक लांग लेंथ का स्कार्फ जरूर रखें. इससे आप समय के मुताबिक खुद को कवर सकेगीं, साथ ही ड्रेस के साथ अलग-अलग स्टाइल से कैरी करके एक यूनिक लुक अपना सकती हैं.

4. गर्मियों में अलग-अलग कट और डिजाइन-पैटर्न के स्कार्फ को अपने टॉप के साथ टीम अप करके एक अट्रेक्टिव लुक अपनाएं.

5. गर्मियों में फूलों वाला प्रिंट आंखों के साथ मूड को भी बेहद रिलेक्स फील करवाता है. अगर आपकी ड्रेस प्लेन या बोरिंग कलर की हैं, तो उसे आप फ्लोरल प्रिंट के स्कार्फ के साथ टीम अप करें.

]]>