सब्जी मंडी – Live Halchal

दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में चार मंजिला इमारत ढही, कई वाहनों पर गिरा मलबा
दिल्ली के सब्जी मंडी थाना क्षेत्र की पंजाबी बस्ती में बीती रात एक हादसा हो गया। जहां एक चार मंजिला इमारत ढह गई। दिल्ली फायर सर्विस ने पास की इमारत से 14 लोगों को बचाया है। हादसे के दौरान कुछ को मामूली चोटें आईं हैं।

सब्जी मंडी थाना इलाके में सोमवार देर रात एक चार मंजिला जर्जर मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। दो सौ गज में बना यह मकान काफी दिन से खाली पड़ा था और घटना के समय भी उसमें कोई मौजूद नहीं था।

दमकल विभाग के मुताबिक रात करीब 3.05 बजे सब्जी मंडी इलाके में इमारत गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल, स्थानीय पुलिस के साथ बचाव और राहत की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने उस समय राहत महसूस की जब पता चला कि निगम ने जर्जर इमारत को खतरनाक घोषित किया हुआ था और इसमें कोई रह रहा था।

मलबे की चपेट में आने से आस पास खड़ी गाड़ियों को नुकसान हुआ है। मलबा की वजह से आस पास के घरों में फंसे कुछ लोगों को दमकल कर्मियों ने बाहर निकाला। मलबा हटाने का काम जारी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पंजाब में सब्जी मंडी का कारोबार औंधे मुंह गिरा
लुधियाना: आग उगल रही भयानक गर्मी के कारण महानगर की बहादर के रोड स्थित होलसेल सब्जी मंडी का कारोबार औंधे मुंह नीचे जा गिरा है। आमतौर पर ग्राहकों की भीड़ से खचाखच भरी रहने वाली मंडी में मौजूदा समय दौरान सुबह 11 बजते ही सन्नाटा पसरने लगा है। खरीदारों की भारी किल्लत और भयानक गर्मी के कारण सब्जी मंडी और फ्रूट मंडी में बिकने वाले फल फ्रूट और सब्जियों की कीमतों में भारी गिरावट बनी हुई है। हालात ये बने हुए हैं कि किसानों और आढ़ती भाईचारे द्वारा अपनी दुकानों और फड़ों पर बिक्री के लिए लगाए गए फल-सब्जी के लिफाफे और पेटियां बाद दोपहर तक ज्यों के त्यों ही पड़े रहते हैं।

समझ से परे होने लगा कारोबार
लुधियाना फ्रूट मंडी आढ़ती एसोसिएशन के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह कुकू ने कहा कि आसमान से आग बरस रही है और भयानक गर्मी के कारण होलसेल मंडी में सुबह 11 बजते ही यहां पर मानो मंडी में कर्फ्यू लग गया हो। यहां काम का एक दिन सही लग जाता है तो सप्ताह के बाकी दिन खरीदार ढूंढे से भी नहीं मिलते हैं।

करोड़ों का उधार फंसा
फ्रूट के होलसेल कारोबारी कुशल सिंह ने बताया कि बाजार में छाई भारी मंदी के कारण कई बार गली-मोहल्ले में रेहड़ों पर माल बेचने वालों को उधार में माल देना पड़ता है जिसके चलते अधिकतर आढ़तियों की बाजार में करोड़ों रुपए का उधार फंसा हुआ है।

आढ़तियों को पड़ रही दोहरी मार
आलू प्याज के बड़े कारोबारी गुरविंदर सिंह मंगा ने कहा कि असल में सब्जी मंडी का करीब 70 प्रतिशत काम गली मोहल्ले में माल की बिक्री करने वाले प्रवासी मजदूरो और रिटेल मंडी के दुकानदारों पर निर्भर करता है । गत दिनों बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने पैतृक गांव को वापस लौट गए हैं जो कि अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। लेबर की भारी कमी और पड़ रही भयानक गर्मी दोनों की मार आढ़ती भाईचारे को पड़ रही है।

सब्जी की कीमतें

किस्म __होलसेल कीमत

1.भिंडी __15 से 20 रु किलो

2.टमाटर __ 20 से 30 रु

3.आलू__ 13 से 15 रु

4.नींबू __ 35 से 40 रु

5.खीरा चाइनीज_ 15 से 20 रु

6.हरी मिर्ची __ 15 से 20 रु

7.अदरक_____50 से 60 रु

8.तोरी __ 10 से 12 रु

9.करेला _ 20 से 22 रु