सफेद बर्फी – Live Halchal

2025 सोमवार व्रत पर भगवान शिव को चढ़ाएं सफेद बर्फी का भोग, जानें रेसिपी
सावन के सोमवार का खास महत्व होता है। भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए इस दिन भक्त उपवास करते हैं और भोलेनाथ को खास भोग (Sawan 2025 Monday Bhog) अर्पित करते हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव को सफेद रंग काफी प्रिय है। इसलिए अगर आप सावन के पहले सोमवार को भगवान शंकर के लिए खास भोग बनाना चाहते हैं तो सफेद बर्फी बना सकते हैं।

सावन (Sawan 2025) का पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। वैसे तो इस पूरे महीने ही भगवान शंकर की पूजा की जाती है। लेकिन इस महीने के सोमवार की खास महिमा है। सावन के सोमवार में शिवभक्त व्रत रखते हैं, पूजा करते हैं और भोलेनाथ को भोग (Sawan Somwar Bhog Recipe) लगाते हैं।

ऐसा माना जाता है भगवान शिव को सफेद रंग काफी पसंद है। इसलिए सोमवार व्रत में लोग उन्हें सफेद रंग के चीजों का भी भोग लगाते हैं। इस साल सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है। अगर आप इस बार सावन सोमवार व्रत पर भगवान शिव को कुछ खास भोग लगाना चाहते हैं, तो सफेद बर्फी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह मीठा प्रसाद न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। आइए जानते हैं सफेद बर्फी की आसान रेसिपी।

सफेद बर्फी बनाने की सामग्री
1 कप मावा (खोया)
1/2 कप दूध
1/2 कप चीनी (या स्वादानुसार)
1 चम्मच घी
1/4 चम्मच इलायची पाउडर
बादाम, काजू और पिस्ता (बारीक कटे हुए)
केसर के कुछ धागे

सफेद बर्फी बनाने की विधि
कड़ाही में 1 चम्मच घी गर्म करें और उसमें मावा डालकर मध्यम आंच पर भूनें।
मावा को लगातार चलाते रहें, ताकि यह जले नहीं और हल्का सुनहरा हो जाए।
जब मावा हल्का गुलाबी होने लगे और उसकी खुशबू आने लगे, तो इसे एक प्लेट में निकाल लें।
अलग से एक पैन में दूध और चीनी डालकर गर्म करें।
चाशनी को गाढ़ा होने तक पकाएं और फिर इसमें भुना हुआ मावा मिलाएं।
मिक्सचर को तब तक पकाएं जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाए और कड़ाही की तली से अलग होने लगे।
अब इसमें इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
अब एक प्लेट या ट्रे में घी लगाकर मिक्सचर को फैलाएं।
फिर ऊपर से कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता डालकर हल्का दबाएं।
इसे 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।
सेट होने के बाद बर्फी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

इस रेसिपी से भगवान शंकर को भोग लगाने के लिए घर पर आसानी से सफेद बर्फी बना सकते हैं। आप अपने अनुसार बर्फी की मिठास को ज्यादा या कम कर सकते हैं। साथ ही, बर्फी का प्रसाद बनाते समय स्वच्छता का खास ध्यान रखें, ताकि प्रसाद की पवित्रता बनी रहे।