सप्ताह के पहले दिन यानी आज से सोने व चांदी के वायदा भाव में देखने को मिल रही गिरावट – Live Halchal

सप्ताह के पहले दिन यानी आज से सोने व चांदी के वायदा भाव में देखने को मिल रही गिरावट
सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को सोने व चांदी के वायदा भाव (Futures Price) में गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर MCX एक्सचेंज पर पांच फरवरी 2020 की सोने की वायदा कीमत में 0.16 फीसद या 62 रुपये की गिरावट देखी जा रही थी। इस गिरावट से पांच फरवरी 2020 का सोने का वायदा भाव 37,637 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

चांदी की वायदा कीमत की बात करें, तो एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच मार्च 2020 की चांदी की वायदा कीमत सोमवार सुबह 11 बजकर 58 मिनट पर 0.01 फीसद या 6 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेंड कर रही थी। इस गिरावट से पांच मार्च 2020 की चांदी की वायदा कीमत 43,539 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई थी।

उधर तीन अप्रैल 2020 के सोने के वायदा भाव में भी सोमवार को गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह 12 बजकर 02 मिनट पर तीन अप्रैल 2020 का सोने का वायदा भाव 0.07 फीसद या 26 रुपये की गिरावट के साथ 37,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह शुक्रवार को एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सोने में 26 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। इससे शुक्रवार को सोने का भाव 38,895 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर चांदी में शुक्रवार को 52 रुपये की बढ़त देखी गई थी। इससे चांदी का भाव शुक्रवार को 45,547 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने का हाजिर भाव 0.09 फीसद की बढ़त के साथ 1461.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, चांदी का हाजिर भाव 0.10 फीसद की बढ़त के साथ 16.59 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

वहीं, क्रूड ऑयल की बात करें, तो सप्ताह के पहले दिन इसके वायदा भाव में गिरावट देखने को मिली है। MCX एक्सचेंज पर सोमवार को 12 बजकर 13 मिनट पर 18 दिसंबर 2019 का क्रूड ऑयल का वायदा भाव 0.29 फीसद या 12 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा था। इस गिरावट से 18 दिसंबर 2019 का क्रूड ऑयल का वायदा भाव 4194 रुपये प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।