सपा संरक्षक – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 14 Mar 2017 06:21:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg सपा संरक्षक – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 मुलायम ने अखिलेश का किया बचाव, कहा- हार की कोई एक वजह नहीं https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%ae-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ac/43020 Tue, 14 Mar 2017 06:21:00 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=43020 यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सपा और कांग्रेस गठबंधन ने मिलकर चुनाव लड़ा। ऐसे में किसी एक व्यक्ति को हार के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। वाराणसी में प्रचंड जीत पर पढ़ें, क्या बोले पीएम मोदी…… उन्होंने कहा कि होली के बाद …]]>
यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सपा और कांग्रेस गठबंधन ने मिलकर चुनाव लड़ा। ऐसे में किसी एक व्यक्ति को हार के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

वाराणसी में प्रचंड जीत पर पढ़ें, क्या बोले पीएम मोदी……

मुलायम ने अखिलेश का किया बचाव, कहा- हार की कोई एक वजह नहींउन्होंने कहा कि होली के बाद हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। दूसरी ओर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी होली पर रविवार देर शाम सैफई पहुंच गए।

मुलायम सिंह यादव रविवार दोपहर करीब 2 बजे लखनऊ से कार के जरिये सैफई पहुंचे। उन्होंने आवास पर मौजूद सपा के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की। चुनावी परिणामों पर कहा कि हम लोग जनता को प्रभावित नहीं कर पाए।

अाज तय हाे जाएगा यूपी का नया सीएम, ये चेहरे दाैड़ में सबसे अागे

हमारी भी आई ‌थीं 17-18 सीटें

मुलायम ने कहा, भाजपा ने झूठे वादे कर जनता को गुमराह किया। पहले भी हमारी 17-18 सीटें आई थीं। इसके बाद भी सपा ने चार बार प्रदेश में सरकार बनाई।
अभी होली का त्योहार मनाना है। इसके बाद हार की समीक्षा की जाएगी। कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। एक बार हम हारे हैं, अगली बार फिर सरकार बनाकर दिखा देंगे।

माना जा रहा था कि वह रात्रि विश्राम सैफई में ही करेंगे, लेकिन शिवपाल व अखिलेश के आने से पहले ही मुलायम 3.40 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

 
]]>