सनी लियोन पोर्न इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड भी छोड़ना चाहती हैं? – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 28 May 2017 09:43:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg सनी लियोन पोर्न इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड भी छोड़ना चाहती हैं? – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 सनी लियोन पोर्न इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड भी छोड़ना चाहती हैं? https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a8-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0/56122 Sun, 28 May 2017 09:43:26 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=56122 पोर्न स्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बनीं सनी लियोन ने फिल्मों के जरिये अपनी अलग पहचान बनाई है ! अब उन्होंने पोर्न स्टार की छवि को पीछे छोड़ अभिनेत्री की छवि पा ली है ! वहीँ दूसरी तरफ उनके प्रशंसकों को झटका भी लग सकता है यह जानकार कि हमेशा फिल्मों में काम नहीं करेंगी सनी …]]>

पोर्न स्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बनीं सनी लियोन ने फिल्मों के जरिये अपनी अलग पहचान बनाई है ! अब उन्होंने पोर्न स्टार की छवि को पीछे छोड़ अभिनेत्री की छवि पा ली है ! वहीँ दूसरी तरफ उनके प्रशंसकों को झटका भी लग सकता है यह जानकार कि हमेशा फिल्मों में काम नहीं करेंगी सनी !

सनी लियोन पोर्न इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड भी छोड़ना चाहती हैं?

पोर्न स्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का कहना है कि अभी फिल्मों में काम करने का मतलब यह नहीं है कि वह हमेशा फिल्मों में काम करती रहेंगी। लेकिन सवाल भी है कि इसके बाद क्या?’ सनी को लगता है कि मनोरंजन उद्योग में काम करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को वहां से निकल कर अन्य क्षेत्रों में भी काम करना चाहिए।

उन्होंने बताया, ‘मै हमेशा फिल्मों में काम नही करूंगी।’ लियोनी ने कहा कि अगर आप एक कारोबारी व्यक्ति या मनोरंजन से जुड़े व्यक्ति के तौर पर सफल होना चाहते हैं तो आपको हर संभव तरीका खोजना होगा। उन्होंने कहा ‘मेरे लिए फिल्मों का सिलसिला हमेशा जारी नहीं रहेगा। अंत होगा।

साथ ही आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन राष्ट्रगान गाने जा रही है। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां इन दिनों गायन के क्षेत्र में हाथ आजमा रही है। आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर और श्रुति हासन समेत कई अभिनेत्रियों ने गीतों को अपनी आवाज दी है और इसी क्रम में एक नया नाम सनी का जुडऩे जा रहा है।

सनी हैदराबाद में प्रो. कबड्डी लीग कारवां में राष्ट्रगान गाती नजर आएंगी। इस कार्यक्रम में सनी के अलावा अभिनेता राणा दग्गुबती भी राष्ट्रगान गाते दिखाई देंगे। राणा प्रो. कबड्डी लीग के ब्रॉन्ड एंबेसडर हैं। सनी लगभग महीने भर से राष्ट्रगान के लिए खूब अभ्यास कर रही हैं।

हाल ही में अभ्यास करते हुए सनी ने अपनी तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर की थी, जिसके साथ उन्होंने अपने गाने को लेकर डर और महीनों से इसकी तैयारी का भी जिक्र किया था। सनी ने इस कार्यक्रम के लिए कोई पैसे नहीं लिए हैं। उनका कहना कि वह उन चीजों के लिए कोई शुल्क नहीं लेती जिसमें खेलों को बढ़ावा देने की बात हो।

वयस्क फिल्मों की अभिनेत्री सनी लिओनी वर्ष 2011 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन-5 के जरिये भारत आईं और वर्ष 2012 में वह अपनी पहली फिल्म ‘‘जिस्म-2’’ में नजर आईं। उल्लेखनीय है कि जिस्म-2 के बाद सनी लियोनी ने ‘जैकपॉट’, ‘रागिनी एमएमएस 2’ और ‘एक पहेली लीला’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। शाहरूख खान की आने वाली फिल्म ‘रईस’ के लिए हाल ही में सनी लियोनी ने एक आइटम सॉंग की शूटिंग भी की है। 

]]>