सनी देओल से खा चुके हैं थप्पड़ – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 10 Jun 2018 07:10:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg सनी देओल से खा चुके हैं थप्पड़ – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बॉबी ने बताया 4 साल कहां थे गायब, सनी देओल से खा चुके हैं थप्पड़ https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%ac%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be-4-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%a5%e0%a5%87-%e0%a4%97/143670 Sun, 10 Jun 2018 07:10:51 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=143670 बॉबी देओल 4 साल बाद बॉलीवुड में ‘रेस 3’ से वापसी कर रहे हैं. पिछले चार साल में बॉबी के पास फिल्में नहीं थी और इस वजह से वो डिप्रेशन में चले गए थे. सलमान खान की सलाह पर उन्होंने अच्छी बॉडी भी बनाई है. आज तक से बातचीत में उन्होंने अपने स्ट्रगल और अपनी …]]>

बॉबी देओल 4 साल बाद बॉलीवुड में ‘रेस 3’ से वापसी कर रहे हैं. पिछले चार साल में बॉबी के पास फिल्में नहीं थी और इस वजह से वो डिप्रेशन में चले गए थे. सलमान खान की सलाह पर उन्होंने अच्छी बॉडी भी बनाई है. आज तक से बातचीत में उन्होंने अपने स्ट्रगल और अपनी बॉडी के बारे में बात की.बॉबी देओल 4 साल बाद बॉलीवुड में 'रेस 3' से वापसी कर रहे हैं. पिछले चार साल में बॉबी के पास फिल्में नहीं थी और इस वजह से वो डिप्रेशन में चले गए थे. सलमान खान की सलाह पर उन्होंने अच्छी बॉडी भी बनाई है. आज तक से बातचीत में उन्होंने अपने स्ट्रगल और अपनी बॉडी के बारे में बात की.  1. बहुत फ्रेश लग रहे हैं?  मैंने बहुत मेहनत की है. मैंने ठान लिया है कि शरीर को हर फिल्म के साथ बेहतर करूंगा. चार साल कुछ नहीं किया तो मुझे समझ आया कि मुझे अच्छा दिखना चाहिए. मैं अपना ख्याल नहीं रखता था. जब आप उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं तो कुछ पता नहीं चलता. मेरे बच्चे मुझे देखते थे तो सोचते थे कि पापा घर पर ही रहते हैं. यह बात मुझे खाए जा रही थी क्योंकि मैं अपने पापा को देखते हुए बड़ा हुआ हूं, जो हर दिन काम करते थे. ये बातें मुझे झटके से समझ में आईं. वैसे भी काम कभी भी आ सकता है, लेकिन अगर आप तैयार नहीं हैं तो वो काम हाथ से निकल जाता है. पोस्टर बॉयज के एक साल पहले से मैंने तैयारी शुरू कर दी थी. मैं रात को 9 बजे सो जाता था. सुबह 3 बजे उठकर कसरत किया करता था. सही तरह का खाना शुरू किया. मैं पहले प्रशांत के साथ ट्रेनिंग लेता था.  मैं क्रिकेट के दौरान सलमान से मिलता था तो वो कहते थे, 'क्या दाढ़ी उगा रखी है. अपना ख्याल रखो.'  3. फिल्म में शर्ट उतारी आपने ?  जब मैंने 'सोल्जर' की थी तो उस समय रमेश तौरानी (रेस के प्रोड्यूसर) चाहते थे कि मैं अपनी शर्ट उतारूं, लेकिन मैंने उस समय स्लीवलेस टी-शर्ट पहन लिया था. जब 'रेस 3' की बात चल रही थी तो सलमान चाहते थे कि मैं उनके साथ फिल्म में रहूं' लेकिन रमेश जी ने कहा की वो शर्ट नहीं उतारता. फिर सलमान का फोन आया और उन्होंने कहा कि बॉबी शर्ट उतारेगा. मैंने कहा कि मामू मैं कुछ भी करूंगा. फिर मैंने और मेहनत शुरू कर दी. मुझे लगता है कि 'हाउसफुल 4' में मैं ज्यादा अच्छा दिखूंगा. बस मुझे नजर ना लग जाए. सलमान ने कहा कि मुझे अब हर फिल्म में शर्ट उतारनी पड़ेगी.  4. धरम जी का क्या कहना था ?  मेरा जिम पापा के रूम के पास में है और मैं वर्कआउट बिना टीशर्ट के करता हूं. एक दिन जब मैं टॉयलेट जा रहा था तो पापा ने मुझे देखा और कहा कि कपड़े क्यों नहीं पहने, ठंड लग जाएगी. फिर उन्होंने मुझे बुलाया और कहा कि अच्छा लग रहा है. पापा, भैया बहुत खुश हैं. मेरे पापा और सलमान का अच्छा बांड है. पापा हमेशा कहते हैं कि जो मैं नहीं कर पाया, वो सलमान ने कर दिया.  5. सलमान को मामू क्यों बुलाते हैं ?  कई साल पहले से हम एक-दूसरे को मामू बुलाते हैं. पता नहीं इसके पीछे क्या कारण है. सलमान बहुत ही सेल्फलेस पर्सन हैं. वो लोगों की हेल्प करते रहते हैं.  6. चार साल काम क्यों नहीं मिला ?  पता नहीं, सबकुछ धीमा हो गया था. मुझे ये लगता था कि मुझे अच्छा काम क्यों नहीं मिल रहा है. काफी अपसेट भी था. काम नहीं मिलने के कारण मैंने सोचा कि मैं खुद एक फिल्म प्रोड्यूस करूं. फिल्म में डार्क रोल के लिए मैंने दाढ़ी बनाई थी, लेकिन फिल्म नहीं बन पाई. उसके बाद मैंने शेव कर लिया था. उसके बाद लगा कि मुझे दाढ़ी नहीं उगानी चाहिए थी. वैसे प्रोड्यूसर कहते हैं कि मैं गरीब नहीं दिख पाता. मैं बस काम करना चाहता हूं. फैंस के लिए काम करना चाहता हूं. उस दौर में मुझे किसी का साथ नहीं मिला. आपका दर्द आप ही समझ सकते हैं, आपकी मदद आप खुद ही कर सकते हैं. परिवार हमेशा प्यार करता है, लेकिन आपकी खुशी में ही उनकी खुशी होती है.  7. क्या कभी किसी से डांट पड़ी है ?  भैया ने मुझे थप्पड़ मारा था क्योंकि मेरी टीचर ने शिकायत कर दी थी, लेकिन मैंने मन में कहा कि खुद तो भैया ने 12वीं के बाद पढ़ाई नहीं की तो मुझे क्यों थप्पड़ मार रहे हैं. फिर मैं रो देता था और बच जाता था. रोने के बाद सामने वाले को तरस आ जाता है. वैसे ही पापा ने मुझे बोर्ड एग्जाम से पहले धीरे से गाल पर मारा था और मैंने रोना शुरू कर दिया था.  8. कैसी फिल्में करना चाहते हैं ?  एक्शन फिल्म करना चाहता हूं. 'यमला पगला दीवाना 1' तो चली थी, लेकिन 2 नहीं चलीं. अभी तीसरी बनकर तैयार है. सलमान कुछ मेरे लिए प्लान कर रहे हैं जो एक्शन और म्यूजिक से भरपूर होगा.  9. अपनी फिल्में देखते हैं ?  एक बार के बाद नहीं देखता. अपने इंटरव्यू भी नहीं देखता. पापा को मेरी 'हमराज' फिल्म बहुत अच्छी लगी थी. मुझे मेरी 'दिल्लगी' फिल्म पसंद है.  10. धरम जी की बायोपिक बनेगी ?  पापा की बायोपिक बन ही नहीं सकती क्योंकि उनके जैसा कोई इंसान है ही नहीं. सब कहते हैं सलमान कर सकता है, मुझे नहीं पता. मेरे पापा सबसे महान इंसान हैं.

1. बहुत फ्रेश लग रहे हैं?

मैंने बहुत मेहनत की है. मैंने ठान लिया है कि शरीर को हर फिल्म के साथ बेहतर करूंगा. चार साल कुछ नहीं किया तो मुझे समझ आया कि मुझे अच्छा दिखना चाहिए. मैं अपना ख्याल नहीं रखता था. जब आप उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं तो कुछ पता नहीं चलता. मेरे बच्चे मुझे देखते थे तो सोचते थे कि पापा घर पर ही रहते हैं. यह बात मुझे खाए जा रही थी क्योंकि मैं अपने पापा को देखते हुए बड़ा हुआ हूं, जो हर दिन काम करते थे. ये बातें मुझे झटके से समझ में आईं. वैसे भी काम कभी भी आ सकता है, लेकिन अगर आप तैयार नहीं हैं तो वो काम हाथ से निकल जाता है. पोस्टर बॉयज के एक साल पहले से मैंने तैयारी शुरू कर दी थी. मैं रात को 9 बजे सो जाता था. सुबह 3 बजे उठकर कसरत किया करता था. सही तरह का खाना शुरू किया. मैं पहले प्रशांत के साथ ट्रेनिंग लेता था.

मैं क्रिकेट के दौरान सलमान से मिलता था तो वो कहते थे, ‘क्या दाढ़ी उगा रखी है. अपना ख्याल रखो.’

3. फिल्म में शर्ट उतारी आपने ?

जब मैंने ‘सोल्जर’ की थी तो उस समय रमेश तौरानी (रेस के प्रोड्यूसर) चाहते थे कि मैं अपनी शर्ट उतारूं, लेकिन मैंने उस समय स्लीवलेस टी-शर्ट पहन लिया था. जब ‘रेस 3′ की बात चल रही थी तो सलमान चाहते थे कि मैं उनके साथ फिल्म में रहूं’ लेकिन रमेश जी ने कहा की वो शर्ट नहीं उतारता. फिर सलमान का फोन आया और उन्होंने कहा कि बॉबी शर्ट उतारेगा. मैंने कहा कि मामू मैं कुछ भी करूंगा. फिर मैंने और मेहनत शुरू कर दी. मुझे लगता है कि ‘हाउसफुल 4’ में मैं ज्यादा अच्छा दिखूंगा. बस मुझे नजर ना लग जाए. सलमान ने कहा कि मुझे अब हर फिल्म में शर्ट उतारनी पड़ेगी.

 

4. धरम जी का क्या कहना था ?

मेरा जिम पापा के रूम के पास में है और मैं वर्कआउट बिना टीशर्ट के करता हूं. एक दिन जब मैं टॉयलेट जा रहा था तो पापा ने मुझे देखा और कहा कि कपड़े क्यों नहीं पहने, ठंड लग जाएगी. फिर उन्होंने मुझे बुलाया और कहा कि अच्छा लग रहा है. पापा, भैया बहुत खुश हैं. मेरे पापा और सलमान का अच्छा बांड है. पापा हमेशा कहते हैं कि जो मैं नहीं कर पाया, वो सलमान ने कर दिया.

 

5. सलमान को मामू क्यों बुलाते हैं ?

कई साल पहले से हम एक-दूसरे को मामू बुलाते हैं. पता नहीं इसके पीछे क्या कारण है. सलमान बहुत ही सेल्फलेस पर्सन हैं. वो लोगों की हेल्प करते रहते हैं.

6. चार साल काम क्यों नहीं मिला ?

पता नहीं, सबकुछ धीमा हो गया था. मुझे ये लगता था कि मुझे अच्छा काम क्यों नहीं मिल रहा है. काफी अपसेट भी था. काम नहीं मिलने के कारण मैंने सोचा कि मैं खुद एक फिल्म प्रोड्यूस करूं. फिल्म में डार्क रोल के लिए मैंने दाढ़ी बनाई थी, लेकिन फिल्म नहीं बन पाई. उसके बाद मैंने शेव कर लिया था. उसके बाद लगा कि मुझे दाढ़ी नहीं उगानी चाहिए थी. वैसे प्रोड्यूसर कहते हैं कि मैं गरीब नहीं दिख पाता. मैं बस काम करना चाहता हूं. फैंस के लिए काम करना चाहता हूं. उस दौर में मुझे किसी का साथ नहीं मिला. आपका दर्द आप ही समझ सकते हैं, आपकी मदद आप खुद ही कर सकते हैं. परिवार हमेशा प्यार करता है, लेकिन आपकी खुशी में ही उनकी खुशी होती है.

7. क्या कभी किसी से डांट पड़ी है ?

भैया ने मुझे थप्पड़ मारा था क्योंकि मेरी टीचर ने शिकायत कर दी थी, लेकिन मैंने मन में कहा कि खुद तो भैया ने 12वीं के बाद पढ़ाई नहीं की तो मुझे क्यों थप्पड़ मार रहे हैं. फिर मैं रो देता था और बच जाता था. रोने के बाद सामने वाले को तरस आ जाता है. वैसे ही पापा ने मुझे बोर्ड एग्जाम से पहले धीरे से गाल पर मारा था और मैंने रोना शुरू कर दिया था.

8. कैसी फिल्में करना चाहते हैं ?

एक्शन फिल्म करना चाहता हूं. ‘यमला पगला दीवाना 1’ तो चली थी, लेकिन 2 नहीं चलीं. अभी तीसरी बनकर तैयार है. सलमान कुछ मेरे लिए प्लान कर रहे हैं जो एक्शन और म्यूजिक से भरपूर होगा.

9. अपनी फिल्में देखते हैं ?

एक बार के बाद नहीं देखता. अपने इंटरव्यू भी नहीं देखता. पापा को मेरी ‘हमराज’ फिल्म बहुत अच्छी लगी थी. मुझे मेरी ‘दिल्लगी’ फिल्म पसंद है.

10. धरम जी की बायोपिक बनेगी ?

पापा की बायोपिक बन ही नहीं सकती क्योंकि उनके जैसा कोई इंसान है ही नहीं. सब कहते हैं सलमान कर सकता है, मुझे नहीं पता. मेरे पापा सबसे महान इंसान हैं.

]]>