सनम तेरी कसम – Live Halchal

इस बॉलीवुड स्टार संग ‘सनम तेरी कसम’ की ‘सरू’ को करनी है फिल्म
किसे पता था कि 2016 की फ्लॉप फिल्म सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam) 9 साल बाद री-रिलीज होगी और इस फिल्म को बड़े पर्दे पर इतना प्यार मिलेगा। क्लासिक कल्ट फिल्मों में शुमार सनम तेरी कसम हाइएस्ट ग्रॉसिंग री-रिलीज फिल्म बन गई है। इस फिल्म के साथ-साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन (Mawra Hocane) भी काफी लाइमलाइट में हैं।

मावरा होकेन ने सनम तेरी कसम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, इस फिल्म की असफलता ने उनका दिल तोड़ दिया था। मगर 9 साल बाद यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। मावरा ने पहले भी इस फिल्म की सफलता पर अपनी खुशी जाहिर की थी और अब उन्होंने बताया है कि वह किस बॉलीवुड स्टार के साथ काम करना चाहती हैं।

इस स्टार के साथ मावरा करना चाहती हैं काम
सनम तेरी कसम में सरू की भूमिका निभाने वालीं मावरा होकेन जिस बॉलीवुड सुपरस्टार की जबरा फैन हैं, वो हैं सलमान खान (Salman Khan) । जी हां, मावरा सलमान के साथ ही काम करना चाहती हैं। इंस्टैंट बॉलीवुड के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, “मैं सलमान खान के साथ फिल्म करना चाहती हूं क्योंकि मैं सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हूं। मैंने उनकी सारी फिल्में देखी हैं। मैंने हम दिल दे चुके सनम को कई बार देखी है। अंदाज अपना अपना यूनिवर्सल फेवरेट है।”

पाकिस्तान को बुरा दिखाने पर बोलीं एक्ट्रेस
मावरा होकेन ने आगे कहा, “उनकी कई सारी फिल्में हैं जो मैंने देखी हैं जैसे बजरंगी भाईजान, यह बहुत ही खास फिल्म है क्योंकि मुझे लगता है कि कबीर सिंह ने इस फिल्म में दोनों देशों को बड़ी सुंदरता के साथ रीप्रेजेंट किया है जिसने दुनिया को एहसास दिलाया कि एक देश को अच्छा दिखाने के लिए दूसरे को बुरा दिखाना जरूरी नहीं है। दोनों देशों में अच्छे लोग हैं और फिल्म फिर भी कमा सकती है। आप सिर्फ नफरत के दम पर नंबर्स नहीं कमा सकते हैं, प्यार के दम पर भी ऐसा हो सकता है।”

मावरा होकेन इन दिनों पाकिस्तानी ड्रामा अगर तुम साथ हो (Agar Tum Sath Ho) में नजर आ रही हैं। इसमें उनके रियल लाइफ हसबैंड अमीर गिलानी भी लीड रोल में हैं।

नहीं खत्म हो रहा ‘सनम तेरी कसम’ का खुमार, तीसरे शुक्रवार को फिर बरसे नोट
2016 में रिलीज हुई हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर फिल्म सनम तेरी कसम को 7 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया। जब 9 साल पहले यह फिल्म रिलीज हुई थी, तब इसे उतना हाइप नहीं मिला था। न मूवी को लेकर बज था और ना ही इसने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन किया था। हालांकि, टीवी और ओटीटी पर आने के बाद इसका क्रेज बढ़ा और अब क्लासिक कल्ट मूवी में शामिल हो गई है।

सनम तेरी कसम की यूनीक प्रेम कहानी और गानों ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। यही वजह है कि री-रिलीज में यह फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म रिलीज के बाद से ही खूब कमाई कर रही है। आलम यह है कि छावा के आगे सनम तेरी कसम हार मानने को तैयार नहीं है। यह फिल्म ने तुम्बाड का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। इसका लेटेस्ट कलेक्शन भी अच्छा है।

हर्षवर्धन राणे की फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इस फिल्म ने 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को मात्र 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। पिछले कलेक्शन के लिहाज से बीते दिन के कलेक्शन में गिरावट आई है, लेकिन लाखों में कमाई होना भी यह जाहिर करता है कि लोगों में अभी भी सनम तेरी कसम का खुमार है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 38.48 करोड़ रुपये हो गए हैं। पहले दिन इस फिल्म ने 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। यह अब तक की हाइएस्ट ग्रॉसिंग री-रिलीज फिल्म है।

सनम तेरी कसम पर भारी पड़ीं दो फिल्में
हर्षवर्धन राणे स्टारर सनम तेरी कसम का मुकाबला बड़े पर्दे पर छावा (Chhaava) और मेरे हसबैंड की बीवी (Mere Husband Ki Biwi) के साथ हो रहा है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि नई और ब्लॉकबस्टर फिल्म शायद 9 साल पुरानी फिल्म पर भारी पड़ गई है। छावा 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और आठ दिन के अंदर इसने करीब ढाई सौ करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। दूसरी और मेरे हसबैंड की बीवी कल यानी 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसने पहले दिन करीब 1.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

‘सनम तेरी कसम’ को मिला बिग बी का सपोर्ट, फिल्म के लिए लिखी ये बात
हर्षवर्धन राणे की फिल्म सिनेमाघरों में दोबारा री-रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को अब बिग बी का सपोर्ट मिल चुका है। उन्होंने फिल्म के लिए सभी लोगों को शुभकामनाएं दी।

‘सनम तेरी कसम’ वेलेंटाइन वीक में सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई। इस फिल्म को पहले से ज्यादा दर्शकों का प्यार मिला। हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन की यह फिल्म पहली बार साल 2016 में रिलीज हुई थी। तब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इसने केवल 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म अपनी री-रिलीज में काफी अच्छा कर रही है। अब दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

अमिताभ बच्चन ने दी शुभकामनाएं
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने शनिवार को ‘सनम तेरी कसम’ का एक पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म को शुभकामना दी। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “इस री- रिलीज के लिए सभी को शुभकामनाएं।” फैंस भी कमेंट बॉक्स में फिल्म की काफी प्रशंसा कर रहे हैं।

‘सनम तेरी कसम’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘सनम तेरी कसम’ ने री-रिलीज होने पर पहले दिन 5.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म ने 6.22 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन यह 7.21 करोड़ रुपये रहा। चौथे दिन 3.52 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 3.07 करोड़ रुपये , छठे दिन 2.80 करोड़ रुपये, 2.04 करोड़ रुपये सातवें दिन और आठवें दिन 1.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 31.10 करोड़ रुपये हो चुका है।

ओटीटी पर भी मौजूद है फिल्म
यह फिल्म ओटीटी पर भी उपलब्ध है। अगर आप सिनेमाघर में इसे नहीं देख पा रहे हैं तो अमेजन प्राइम पर आप इसका लुत्फ उठा सकते हैं। यह जियो सिनेमा पर भी उपलब्ध है। इस बीच फिल्म के दूसरे पार्ट का भी ऐलान हो चुका है और प्रशंसकों को इसका बेसब्री के साथ इंतजार है।

थिएटर्स जाने का नहीं है टाइम! ओटीटी पर फ्री में यहां देखें सनम तेरी कसम
मौजूदा समय में अगर किसी फिल्म का चर्चा जोरों-शोरो से हो रही है तो वह हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन की रोमांटिक फिल्म सनम तेरी कसम है। हाल ही में वैलेंटाइन वीक को मद्देनजर रखते हुए इस मूवी को थिएटर्स में री-रिलीज किया गया है। बॉक्स ऑफिस पर सनम तेरी कसम री-रिलीज में धमाकेदार कलेक्शन करती हुई आगे बढ़ रही है।
इस बीच अगर आप भी इस मूवी को देखना चाहते हैं और सिनेमाघरों में पहुंचने के लिए आपके पास समय नहीं है तो हम आपके लिए काम की खबर लाए हैं। जिसके जरिए हम आपको बताएंगे आप सनम तेरी कसम को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फ्री में देख सकते हैं।

ओटीटी पर कहां देखें सनम तेरी कसम
यूं तो सनम तेरी कसम के ओटीटी राइट्स मशहूर डिजिटल प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो के पास हैं। लेकिन अब जब फिल्म बड़े पर्दे पर री-रिलीज हुई है तो उस आधार पर इसे प्राइम वीडियो से कुछ समय के लिए हटा दिया गया है। लेकिन आप अब भी सनम तेरी कसम को ऑनलाइन फ्री में देख सकते हैं।

दरअसल जियो सिनेमा वो ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जिस पर हर्षवर्धन राणे की सनम तेरी कसम फ्री में मौजूद है। ऐसे में अगर आप भी वैलेंटाइन की वीक में अपने पार्टनर के साथ कोई रोमांटिक फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं तो सनम तेरी कमस से अच्छा और कोई ऑप्शन आपके लिए नहीं होगा।

जियो सिनेमा पर घर बैठे आप इस शानदार रोमांटिक फिल्म का आनंद ले सकते हैं। बता दें कि 2016 में रिलीज हुई सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। लेकिन री-रिलीज में इस मूवी ने कहानी पलट दी है और धमाकेदार कलेक्शन कर हर किसी को हैरान कर दिया है।

सनम तेरी कसम का आएगा सीक्वल
बेशक उस वक्त सनम तेरी कसम कमर्शियल तौर पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। लेकिन स्टोरी के आधार पर फैंस को ये मूवी काफी पसंद आई थी। री-रिलीज से पहले मेकर्स इस फिल्म के सीक्वल का आधिकारिक एलान कर चुके थे।
अब जब री-रिलीज में सनम तेरी कसम को बॉक्स ऑफिस पर बंपर सक्सेस मिल रही है तो यकीनन तौर पर इस फिल्म का सीक्वल जल्द ही आ सकता है। पार्ट 2 में हर्षवर्धन राणे लीड एक्टर रहेंगे, जबकि एक्ट्रेस को लेकर अभी भी सस्पेंस कायम है।