सत्ता के अहंकार में चूर हो चुकी है उद्धव सरकार – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 15 Dec 2020 12:41:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg सत्ता के अहंकार में चूर हो चुकी है उद्धव सरकार – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 महाराष्ट्र विधानसभा में देवेंद्र फडणवीस ने दिया बड़ा बयान, सत्ता के अहंकार में चूर हो चुकी है उद्धव सरकार https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/402702 Tue, 15 Dec 2020 12:41:04 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=402702 महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज अभिनेत्री कंगना रनौत और पत्रकार अर्णब गोस्वामी के खिलाफ राज्य सरकार के उठाए गए कदमों के लिए उद्धव सरकार की आलोचना की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इन दो मामलों में जो रवैया दिखाया है वो उसके सत्ता के अहंकार को दिखाता है.  महाराष्ट्र विधानसभा में …]]>

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज अभिनेत्री कंगना रनौत और पत्रकार अर्णब गोस्वामी के खिलाफ राज्य सरकार के उठाए गए कदमों के लिए उद्धव सरकार की आलोचना की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इन दो मामलों में जो रवैया दिखाया है वो उसके सत्ता के अहंकार को दिखाता है. 

महाराष्ट्र विधानसभा में एक चर्चा के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जो कानून तोड़ते हैं उनके खिलाफ विधि के मुताबिक कार्रवाई होनी ही चाहिए. कंगना रनौत के मुद्दे पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “कंगना रनौत ने जो ट्वीट किया उसका हम समर्थन नहीं करते, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आप उनके घर को तोड़ देंगे. यहां कानून का राज है. यह पाकिस्तान नहीं है. यहां तानाशाही नहीं, लोकतंत्र है.”

आगे पूर्व सीएम फडणवीस ने कहा कि हम अर्णब गोस्वामी और कंगना रनौत के बयान और विचार से इत्तेफाक नहीं रखते हैं. उन्होंने आगे कहा, “हम कानून के राज में विश्वास करते हैं, अगर कोई कुछ गलत कर रहा है, तो उसके खिलाफ कानून के आधार पर एक्शन लेना चाहिए. हम अर्णब गोस्वामी और कंगना रनौत के विचारों से सहमति नहीं जताते हैं. 

फडणवीस ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के तौर पर वो चाहेंगे कि लोग मुख्यमंत्री के प्रति सम्मान के साथ बात करें, लेकिन साथ ही सरकार को कानून के मुताबिक ही कदम उठाना चाहिए. उन्होंने कहा कि आप हर उस जगह पर पुलिस नहीं भेज सकते हैं जहां आपका विरोध हो रहा है. उन्होंने कहा कि सत्ता का अहंकार आपके दिमाग में नहीं चढ़ जाना चाहिए. 

]]>