सड़क हादसे – Live Halchal

सड़क हादसे में जान गई तो सिस्टम की विफलता बताकर नहीं टाला जा सकेगा
जनकपुरी में गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने साफ कर दिया है कि अब सड़क हादसों को सिस्टम की विफलता बताकर नहीं टाला जाएगा। विभाग के ताजा आदेश में कहा गया है कि सड़क पर खुदाई, खुले गड्ढे या सुरक्षा मानकों की अनदेखी से यदि कोई हादसा होता है तो सीधे तौर पर संबंधित इंजीनियर और फील्ड अफसर जिम्मेदार माने जाएंगे।

पीडब्ल्यूडी ने सभी चालू और प्रस्तावित निर्माण व खुदाई कार्यों में दिन-रात बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेत, रिफ्लेक्टिव बोर्ड और ब्लिंकर लगाने को अनिवार्य कर दिया है। किसी भी हालत में सड़क का कोई हिस्सा बिना सुरक्षा के खुला छोड़ने पर रोक लगाई गई है। आदेश में कहा गया है कि लापरवाही पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने विशेष रूप से रात के समय निरीक्षण पर जोर दिया है। तीखे मोड़, चौराहे, बस स्टॉप, फ्लाईओवर, अंडरपास और दुर्घटना संभावित इलाकों में नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं। स्ट्रीट लाइट्स में झिलमिलाहट, कम रोशनी या आंशिक खराबी को भी गंभीर मानते हुए तत्काल मरम्मत या अस्थायी रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

हादसा होने पर जिम्मेदारी होगी तय
विभाग ने नालों और ड्रेन के खुले या टूटे ढक्कनों को भी खतरा बताते हुए तुरंत बदलने या अस्थायी सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए हैं। पुल-पुलिया, रोड ओवर ब्रिज और अंडरपास पर लगे क्रैश बैरियर और रेलिंग की हालत की जांच कर उन्हें प्राथमिकता पर दुरुस्त करने को कहा गया है।

आदेश में चेतावनी दी गई है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी न केवल जन-जीवन के लिए खतरा है, बल्कि इससे विभाग की छवि धूमिल होती है और कानूनी कार्रवाई का रास्ता खुलता है। भविष्य में किसी भी दुर्घटना या असुरक्षित स्थिति पर जिम्मेदारी तय होगी और दोषियों पर कार्रवाई से पीछे नहीं हटा जाएगा।

नालंदा में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, खाद लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने कुचला
नालंदा जिले में सड़क हादसे में घायल एक बुजुर्ग की सोमवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना रहुई थाना क्षेत्र के गैवी गांव के समीप चिमनी भट्ठा के पास की है। मृतक की पहचान धरमसिंह बीघा गांव निवासी स्वर्गीय शरण यादव के पुत्र 73 वर्षीय कृष्ण देव प्रसाद के रूप में हुई है।

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
परिजनों के अनुसार, सोमवार की सुबह कृष्ण देव प्रसाद खाद लाने के लिए पैदल रहुई बाजार जा रहे थे। इसी दौरान गैवी गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान हुई मौत
स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को रहुई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें एक निजी क्लीनिक लेकर गए, जहां देर रात इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।

परिवार में मचा कोहराम
कृष्ण देव प्रसाद पेशे से किसान थे। उनके परिवार में पांच बेटियां और एक बेटा है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल बना हुआ है और परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया है।

इस संबंध में रहुई थाना अध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि मौत की पुष्टि के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी है।

जम्मू-कश्मीर में हुए सड़क हादसे में क्रिकेटर की मौत, दूसरे की लापरवाही से गई जान
जिंदगी में कब क्या हो जाए किसी को कुछ पता नहीं। मौत कब आकर आपको अपनों से दूर कर दे कोई कुछ नहीं कह सकता। ऐसा ही कुछ जम्मू-कश्मीर के एक स्थानीय क्रिकेटर के साथ हुआ है। ये क्रिकेटर चुपचाप अपने रास्ते पर जा रहा था तभी अचानक से कुछ ऐसा हुआ कि इस खिलाड़ी की मौत हो गई।

जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में रहने वाले लोकल क्रिकेटर फरीद हुसैन की सड़क हादसे में मौत हो गई। इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है। मामला 20 अगस्त है जब फरीद सड़क पर जा रहे थे लेकिन दूसरे की लापरवाही के चलते उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

ऐसे हुई मौत

फरीद अपने दो पहिया वाहन पर जा रहे थे। वह एक कार के पास से गुजर रहे थे तभी कार वाले ने गाड़ी का गेट खोला और फरीद उससे टकरा गए। टकराने के तुरंत बाद फरीद गाड़ी के साथ कुछ दूर जाकर साइड में गिर गए। उन्हें काफी चोटें आईं और बाद में उनकी मौत हो गई। पास वालों ने उनकी मदद करने की कोशिश की लेकिन वह फरीद की जान नहीं बचा सके। कार वाले की लापरवाही के चलते फरीद को अपनी जान गंवानी पड़ी जिसका असर उनके परिवार पर निश्चित रूप से पड़ेगा।

जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट

जम्मू-कश्मीर यूं तो आतंकवादी गतिविधियों के चलते लोगों की नजरों में रहता है लेकिन यहां से हाल के समय में काफी क्रिकेटर निकले हैं। परवेज रसूल ने जम्मू-कश्मीर से एक इंटरनेशनल क्रिकेटर के तौर पर पहचान कमाई। इसके बाद उमरान मलिका जैसा तूफानी गेंदबाज यहां से निकला। उमरान काफी दिनों से चोटिल थे और अब वह वापसी की तैयारी में हैं। यहां से अब्दुल समद जैसा खिलाड़ी निकला है जिसने आईपीएल में अपनी तूफानी बैटिंग से कोहराम मचा रखा है।

बिहार: सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर
पुलिस ने स्थानीय लोगें की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ट्रक ड्राइवर की तलाश में छापेमारी कर रही है।

जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे सिकंदरा मुख्य चौक पर हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगें की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है।

गेट को तोड़ते हुए स्कूल में घुस गई स्कॉर्पियो
बताया जा रहा है कि नवादा जिले के रोह थाना अंतर्गत कुंज गांव से एक स्कॉर्पियो पर छह लोग सवार होकर लखीसराय जिले के कजरा थाना अंतर्गत अरवां गांव तिलक फलदान में गए थे। लौटने के दौरान सुबह करीब 3:00 बजे लखीसराय रोड से नवादा रोड प्रवेश करने के क्रम में जमुई से शेखपुरा की ओर तेज गति में बालू लेकर जा रहे 18 चक्का ट्रक ने स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सिकंदरा चौक के समीप मिडिल स्कूल के गेट को तोड़ते हुए स्कॉर्पियो स्कूल के कैंपस तक जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
हादसे में स्कार्पियो सवार रोह थाना क्षेत्र के कुंज गांव निवासी 62 वर्षीय अरुण सिंह, 66 वर्षीय रमाकांत सिंह और 70 वर्षीय वीरेंद्र सिंह की मौत हो गई। वहीं कुंज गांव निवासी 50 वर्षीय विपिन सिंह, 14 वर्षीय कृपा शंकर गौरव, एवं स्कार्पियो चालक नवादा जिले के महुली गांव निवासी 35 वर्षीय वरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मरने वालों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

करनाल में सड़क हादसे में महिला की मौत
करनाल के मुरादगढ़ गांव के ग्रामीणों द्वारा इंद्री अदालत के सामने करनाल-लाडवा हाईवे पर शव रखकर धरना देकर जाम लगाने के मामले में पुलिस ने 14 नामजद सहित 40-50 अन्य आदमियों व महिलाओं पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
इंद्री थाना से उप-निरीक्षक चरण सिंह ने शिकायत में बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली कि मुरादगढ़ गांव के सड़क हादसे में विरोध प्रदर्शन के दौरान गांव के लोगों ने अदालत इंद्री के सामने करनाल लाडवा हाईवे पर धरना देकर शव को सड़क पर रखा हुआ है और जाम लगाया हुआ है। जिसके वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शव को सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने जाम लगाया हुआ है।

उन्होंने ग्रामीणों को समझाया कि हाईवे जाम करना गैर-कानूनी काम है और शव को मान-सम्मान करना चाहिए, लेकिन वे लोग नहीं माने और ऊंची-ऊंची आवाज में नारेबाजी करने लगे। जिसमें सलिंद्र राजकुमार, विनोद, प्रमोद, सतीश, पंकज काम्बोज, रविन्द्र डांगी, राजू, सुनील, बलवंत, शिला मेंबर पंचायत, बलवान, रामपाल, जयनारायण, रिंकू व विशाल सहित 50 अन्य ग्रामीण शामिल थे। वहीं, ग्रामीणों ने करीब 50 मिनट तक हाईवे को जाम रखा। जिससे में आमजन को बहुत परेशानी हुई।

यह था मामला
शनिवार शाम मुरादगढ़ गांव की ममता देवी मजदूरी से वापस अपने घर आ रही थी। उसी समय गांव के कुछ युवक कार में आए और महिला को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद रविवार को ग्रामीणों ने एकत्रित होकर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शव को करनाल-लाडवा हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। करीब 50 मिनट तक हाईवे ग्रामीणों ने जाम रखा। जिसके बाद डीएसपी इंद्री के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।

अधिकारी के अनुसार
उप-निरीक्षक ने ग्रामीणों द्वारा सड़क पर शव रखकर हाईवे जाम करने के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। उप-निरीक्षक की शिकायत पर 16 नामजद सहित 50 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है व जांच शुरू कर दी है। -राजपाल सिंह, थाना प्रभारी, इंद्री।

पटना में सड़क हादसे में किशोर की मौत, तीन की हालत गंभीर
सिगरियावा गांव के एक ही परिवार के चार लड़के करौटा मंदिर में शादी के बाद अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी क्रम में फतुहा के सालिमपुर सैदपुर बख्तियारपुर पटना हाईवे पर हादसा हुआ।

पटना के फतुहा में शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। वहीं तीन किशोर की हालत गंभीर है। चारों बाइक से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने चारों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए पटना अस्पताल में भेज दिया गया है। घटना के बाद घटनास्थल पर घंटो अपरा तफरी का माहौल बना रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

सैदपुर-बख्तियारपुर-पटना हाईवे पर हादसा
बताया जा रहा है कि सालिमपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर के पास शुक्रवार की देर रात एक भीषण हादसा हुई। बताया जा रहा है कि सिगरियावा गांव के एक ही परिवार के चार लड़के करौटा मंदिर में शादी के बाद अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी क्रम में फतुहा के सालिमपुर सैदपुर बख्तियारपुर पटना हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ने बाइक सवार लड़कों को कुचल डाला। घटना के बाद ट्रैक्टर वहां से फरार हो गया।

तीनों घायल अस्पताल में भर्ती
बताया जा रहा है कि शादी समारोह संपन्न करने के बाद इसी परिवार के लोग उधर से गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर सड़क पर दुर्घटना में घायल सभी लोगों पर पडी। आननफानन में परिवार के लोगों ने सभी घायल चार किशरों को फतुहा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान विशाल कुमार (17) वर्ष की मौत हो गई, जबकि सभी घायलों को इलाज के लिए डॉक्टर ने पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल किशोरों में सिद्धार्थ कुमार (17), सूरज कुमार (15) एवं बिट्टू कुमार (16) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही देर रात पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।