सड़क हादसा – Live Halchal

मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा, लोजपा नेता की दर्दनाक मौत
मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर हादसे का शिकार हुई, जिसमें लोक जनशक्ति पार्टी के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अमन सिंह की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना तुर्की थाना क्षेत्र में अहले सुबह हुई।

मुजफ्फरपुर जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अमन सिंह की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ, जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार, तुर्की थाना क्षेत्र के माधौल स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास मुजफ्फरपुर-पटना एनएच पर सोमवार अहले सुबह करीब तीन बजे यह दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि अमन सिंह (32 वर्ष) शहर में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने दोस्तों के साथ वैशाली जिले के बेलसर ओपी अंतर्गत अपने गांव जारंग रामपुर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओवरटेक करने के दौरान कार अनियंत्रित होकर एनएच के डिवाइडर पर चढ़ गई और फिर एक अन्य वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही तुर्की थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। अमन सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अन्य दो घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

मृतक अमन सिंह वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के जारंग रामपुर गांव निवासी स्वर्गीय दीपनारायण सिंह के पोते थे। वे लोजपा के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ-साथ हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी भी थे। इसके अलावा उन्हें सीतामढ़ी जिले का भी संगठनात्मक प्रभार मिला हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

अंबाला में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर चलती बाइक पर पलटा ट्रक, दो युवकों की मौत
अंबाला में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर चलती हुई बाइक पर पलट गया जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित टांगरी पुल पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार लोडिंग ट्रक अनियंत्रित होकर पहले एक कार से टकराया और फिर पास से गुजर रहे बाइक सवार दो युवकों पर पलट गया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों के ट्रक के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालांकि बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या ज्यादा हो सकती है।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार
हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मारी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कार सवार बाल-बाल बच गए। इसके तुरंत बाद ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह साथ में चल रही बाइक को अपने चपेट में लेते हुए उस पर पलट गया।

क्रेन की मदद से निकाले गए शव
हादसे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ट्रक के नीचे दबे युवकों और बाइक को निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई। काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला जा सका। ट्रक के भारी वजन के कारण बाइक के परखच्चे उड़ गए।

लीची के बागान में मिला मजदूर का शव, इलाके में सनसनी; सड़क हादसा या हत्या?
वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के पटेढ़ा जयराम गांव में लीची के बागान से एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान झीटकहियां गांव निवासी 37 वर्षीय सुभाष नंद सिंह के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर जीवनयापन करता था।

वैशाली जिले में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव लीची के बागान से बरामद किया गया है। पूरा मामला बेलसर थाना क्षेत्र के पटेढ़ा जयराम गांव का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम भी पहुंची और जांच के लिए आवश्यक सैंपल एकत्र किए। सूचना पाकर बेलसर थाना अध्यक्ष अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मृतक की पहचान बेलसर थाना क्षेत्र के झीटकहियां गांव निवासी स्वर्गीय कमलेश्वर सिंह के पुत्र सुभाष नंद सिंह (उम्र करीब 37 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वह शादीशुदा थे, लेकिन उनकी पत्नी लंबे समय से उन्हें छोड़कर रह रही थी। उनके बच्चे भी मृतक के साथ नहीं रहते थे। सुभाष नंद सिंह अपने बड़े भाई और भाभी के साथ रहते थे और मजदूरी कर जीवनयापन करते थे। जिस लीची के बागान से शव मिला है, वह उनके घर से लगभग 8 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।

इस मामले में सदर एसडीपीओ-02 गोपाल मंडल ने बताया कि बेलसर के जयराम गांव में एक शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान कर ली गई है। स्थानीय लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि मृतक किसी सड़क दुर्घटना का शिकार हो सकता है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है। एसडीपीओ ने यह भी कहा कि इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि किसी ने हत्या कर शव को लीची के बागान में फेंक दिया हो। उन्होंने बताया कि परिजनों से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

न्यूयॉर्क में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी; भारतीय समेत कई लोगों की मौत
अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पुलिस ने बताया कि नियाग्रा फॉल्स से न्यूयॉर्क शहर लौट रही एक टूर बस शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

पेम्ब्रोक के पास I-90 पर हुई इस दुर्घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, जो बफेलो से लगभग 25 मील (40 किलोमीटर) पूर्व में है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा ली गई तस्वीरों में एक बस हाईवे से थोड़ी दूर पलटती हुई दिखाई दे रही है। इस  हादसे में कुछ भारतीय नागरिकों की भी मौत हुई है।

हादसे पर पुलिस ने दी पूरी जानकारी

न्यूयॉर्क राज्य पुलिस के प्रवक्ता, ट्रूपर जेम्स ओ’कैलाहन ने कहा कि इस समय, कई लोगों की मौत, कई लोगों के फंसने और कई लोगों के घायल होने की सूचना है। कई एम्बुलेंस और मेडिकल हेलीकॉप्टरों ने दुर्घटनास्थल से मरीजों को निकाला।

मेडिना के पॉवेल स्टीफंस ने दुर्घटनास्थल से गुजरने के बाद द बफलो न्यूज़ को बताया कि सड़क पर हर जगह शीशे बिखरे हुए थे और लोगों का सामान बिखरा हुआ था। सभी खिड़कियाँ टूट गई थीं।

राज्य पुलिस ने कहा कि बस में सवार ज़्यादातर यात्री भारतीय, चीनी और फ़िलिपीनो मूल के थे, और अधिकारियों ने आपातकालीन सहायता के लिए अनुवादकों को बुलाया था।

न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने एक्स पर कहा कि उन्हें दुखद टूर बस दुर्घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है और उनका कार्यालय पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

पटना में सड़क हादसा, खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर; तीन यात्री गंभीर रूप से घायल
बिहार: घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंच गया। ट्रैफिक थाने के पदाधिकारी अभिषेक कुमार और दिलीप कुमार ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को पेट्रोलिंग वाहन से ही पटना एम्स भिजवाया।

पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव के पास फुलवारी शरीफ-नौबतपुर एनएच-139 पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी सवारी बस में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बस में करीब 25 यात्री सवार थे। टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें नौबतपुर के ममरेजपुर निवासी अखिलेश राम की पत्नी गुलपातो देवी की हालत नाजुक बनी हुई है।

अन्य घायलों में मोरियावां बिक्रम निवासी विद्यानंद पांडेय के पुत्र मुखलेश पांडेय और अमरपुरा नौबतपुर के बसंत गिरी के पुत्र शिवनाथ कुमार शामिल हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक, बस से टकराने के बाद आगे खड़े एक अन्य ट्रक से भी जा भिड़ा, जिससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंच गया। ट्रैफिक थाने के पदाधिकारी अभिषेक कुमार और दिलीप कुमार ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को पेट्रोलिंग वाहन से ही पटना एम्स भिजवाया।

स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत और बचाव कार्य में मदद की तथा यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

पुणे के नारायणगांव में भीषण सड़क हादसा
पुणे ग्रामीण पुलिस एसपी पंकज देशमुख ने बताया कि पुणे के नारायणगांव इलाके में सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना तब हुई, जब एक ट्रक ने पीछे से एक कार को टक्कर मार दी, जो आगे वहां खड़ी एक बस से टकरा गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

महाराष्ट्र में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हआ। हादसा पुणे के नारायणगांव के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, यहां एक तेज रफ्तार टेंपो ने मिनी वैन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में नौ लोगों के मौत की खबर है। पुणे ग्रामीण पुलिस एसपी पंकज देशमुख ने बताया कि पुणे के नारायणगांव इलाके में सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना तब हुई, जब एक टेंपो ने पीछे से एक मिनी वैन को टक्कर मार दी, जो आगे वहां खड़ी एक बस से टकरा गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 10 बजे के करीब हुआ। मिनी वैन नारायणगांव की तरफ जा रही थी। इस दौरान पीछे आ रहे एक तेज रफ्तार टेंपो ने वैन को टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर आगे सड़क के किनारे खड़ी बस से जा टकराई। हादसे में अब तक नौ लोगों के मौत की खबर है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

फडणवीस ने हादसे पर दुख जताया
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘पुणे-नासिक राजमार्ग पर नारायणगांव के पास हुए भीषण हादसे में नौ मजदूरों की मौत की दुखद घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवारों के दुख को साझा करते हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के उत्तराधिकारियों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मैंने पुणे के पुलिस अधीक्षक को घायलों के इलाज का उचित ध्यान रखने को कहा है।’

टेंपो का चालक मौके से भाग निकला
मामले में पुणे ग्रामीण पुलिस के डीवाईएसपी रवींद्र चौधरी ने कहा कि चार महिलाओं, चार पुरुषों और एक पांच वर्षीय बच्चे सहित नौ लोगों की मौत हो गई है। 7 सदस्य घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस सड़क के किनारे खड़ी थी। नारायणगांव के बाजार की ओर जा रही एक कार को एक टेंपो ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसके कारण कार पीछे से बस में जा घुसी। टेंपो का चालक मौके से भाग गया है और पुलिस ने उसके और उसके मालिक के पते की जानकारी हासिल कर ली है। पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।

सड़क हादसा: टायर फटने से अनियंत्रित कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर
कलायत के गांव खरक पांडवा में चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर शुक्रवार सायं एक बड़ा हादसा टल गया। कैथल की तरफ जा रही गाड़ी का टायर फटने से मार्ग पर चल रहे लोग सहम गए। अचानक असंतुलित गाड़ी डिवाइडर के ऊपर से उछलकर दूसरी तरफ सड़क के बीच जाकर रुकी। दुर्घटना में कैथल की तरफ से मोटरसाइकिल पर अपने घर गांव सीमला जा रहे सोनू चपेट में आ गया।

बताया जा रहा है कि हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि मोटरसाइकिल सवार सोनू जख्मी हो गया। दुर्घटना को देखते ही खरक पांडवा में अपना निजी व्यवसाय चला रहे साामजिक कार्यकर्त्ता हेमंत निर्मल व ग्रामीण मदद को दौड़े।

हादसे में घायल के बचाव के लिए आगे आए हेमंत निर्मल ने बताया कि खुद कार चालक ने जख्मी सोनू को जिला अस्पताल पहुंचाने में मदद की। इसके लिए राहगीर से लिफ्ट ली गई। घटना की सूचना मिलते ही कलायत पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई में लगी थी।

कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: एक ही गांव की दो महिलाओं की मौत !
कुरुक्षेत्र में तीन बाइक सवारों को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मारी दी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तीनों फैक्टरी में काम करने के लिए घर से निकले थे।
कुरुक्षेत्र के लाडवा क्षेत्र में हुए हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक महिलाएं गांव खेड़ी दबदलान की रहने वाली है, जिसके चलते पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

गांववासी करीब 35 वर्षीय सरला, उसका पति व सीमा लाडवा में ही स्थित एक फैक्टरी में काम करती थी। हर रोज की तरह आज सुबह वह तीनों फैक्ट्री में जा रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे, जिसे सरला के पति चला रहे थे। अचानक ही एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक फुटपाथ की ओर गिर गया और दोनों महिलाएं सड़क पर जा गिरी।

हादसे में इन दोनों की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिए तो वहीं टैक्टर-ट्राली को भी कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि सीमा का पति करीब 13 दिन पहले ही कनाडा गया था। मृतक महिलाओं में एक गांव के सरपंच बलजोर सिंह की भाभी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।