सड़क दुर्घटना – Live Halchal

सड़क दुर्घटना में वार्ड पार्षद की मौत; सीएनजी ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर
वैशाली के सोनपुर थाना क्षेत्र के दुधैला बाइपास के पास हुए सड़क हादसे में वार्ड सदस्य प्रेम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पटना ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सोनपुर थाना क्षेत्र के दुधैला बाइपास के पास एक सड़क हादसे में घायल वार्ड सदस्य प्रेम कुमार की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। इस घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाकर शांत कराया।

जानें पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, शाहपुरा दियारा पंचायत के वार्ड संख्या-11 के सदस्य 32 वर्षीय प्रेम कुमार पिता जयगोपाल राय गौला बाजार से सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दुधैला बाइपास के पास नयागांव की ओर से हाजीपुर जा रहे एक सीएनजी टेंपो ने उन्हें ठोकर मार दी। टक्कर लगने के बाद उनका वाहन पास के गड्ढे में पलट गया, जबकि चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना में गंभीर रूप से घायल प्रेम कुमार को इलाज के लिए तुरंत पटना ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव सोनपुर लाया गया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने दुधैला बाइपास के पास एनएच-19 को जाम कर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलने पर सोनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। बताया जाता है कि मृतक प्रेम कुमार पटना में एक डॉक्टर के यहां भी काम करते थे। उनके दो छोटे पुत्र और एक पुत्री हैं। परिवार में इस घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने दुर्घटनास्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर अंडरपास निर्माण की मांग की है। वहीं मुखिया प्रतिनिधि ने मृतक के स्वजनों को मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग की। थानाध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

महाराष्ट्र: सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले शख्स के परिजन को मिलेंगे 39.3 लाख
2018 में ठाणे नगर निगम के 38 वर्षीय सफाई कर्मचारी सुनील तुकाराम दलवी की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी। एमएसीटी ने बीमा कंपनी और टेम्पो चालक को दोषी मानते हुए मृतक के परिजनों को 39.3 लाख रुपये का मुआवाजा देने का आदेश दिया है।

महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क दुर्घटना में मरने वाले नगर निगम कर्मी के परिजनों को 39.3 लाख रुपये का मुआवाजा मिलेगा। मृतक के परिवार की अपील पर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी) ने बीमा कंपनी और टेम्पो चालक को दोषी मानते हुए मुआवजे का भुगतान करने का आदेश दिया।

2018 में हुई थी दुर्घटना
ठाणे नगर निगम के 38 वर्षीय सफाई कर्मचारी सुनील तुकाराम दलवी की 27 दिसंबर, 2018 को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। एक तेज रफ्तार टेम्पो ने सुनील की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। सुनील के परिवार ने मुआवजे की मांग करते हुए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 166 के तहत दावा दायर किया था।

बीमा कंपनी की दलील
बीमा कंपनी ने दावा खारिज करने की दलील दी कि दुर्घटना के समय दलवी ने हेलमेट नहीं पहना था। टेम्पो चालक के पास वैध लाइसेंस नहीं था और वहान के लिए कोई उचित दस्तावेज नहीं थे।

लापारवाही और तेज गति से हुई दुर्घटना
न्यायाधिकरण ने पाया कि दुर्घटना के समय वाहन के पास वैध परमिट और फिटनेस प्रमाण पत्र था, लेकिन चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। न्यायाधिकरण ने निष्कर्ष निकाला कि दुर्घटना पूरी तरह से टेम्पो चालक की लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाने के कारण हुई थी।

न्यायाधीकरण का निर्देश
न्ययाधीकरण ने बीमा कंपनी बजाज आलियांज जरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को बीमा कंपनी को संयुक्त रूप से और अलग-अलग 39.32 लाख रुपये, याचिका की तारीख से वसूली तक 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित, अदा करने का आदेश दिया। साथ ही बीमा शर्तों के उल्लंघन के कारण दुर्घटना में शानिल टेप्पो मालिक से राशि वसूलने की स्वतंत्रता भी दी।

इंटेल इंडिया के पूर्व प्रमुख की हुई सड़क दुर्घटना में मौत
इंटेल इंडिया के पूर्व ‘कंट्री हेड’ अवतार सैनी की महाराष्ट्र के नवी मुंबई में साइकिल चलाते समय तेज रफ्तार कैब की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 5.50 बजे उस वक्त हुई जब सैनी (68) नेरुल इलाके में पाम बीच रोड पर साथियों के साथ साइकिल चला रहे थे। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार कैब ने सैनी की साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी और वहां से भागने की कोशिश की।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में सैनी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उपनगरीय चेंबूर निवासी सैनी को ‘इंटेल 386’ और ‘486 माइक्रोप्रोसेसर’ की कार्यप्रणाली पर काम करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कंपनी के ‘पेंटियम प्रोसेसर’ का डिज़ाइन तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

‘विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज’

पुलिस ने कैब चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना), 337 (तेज गति से या लापरवाही से कोई कार्य करके चोट पहुंचाना जिससे मानव जीवन खतरे में पड़ जाए) और 304-ए (किसी भी लापरवाही से या ऐसा कार्य करके किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाना जो गैर इरादतन हत्या की श्रेणी में न आए) और मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधान शामिल है। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।