सचिव – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 08 Dec 2025 04:56:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg सचिव – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 यूपी में 2001 बैच के चार आईएएस अधिकारी बनेंगे प्रमुख सचिव https://livehalchal.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-2001-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%9a-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%8f%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%85/647616 Mon, 08 Dec 2025 04:56:40 +0000 https://livehalchal.com/?p=647616 प्रदेश सरकार वर्ष 2001 बैच के चार आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नति देने जा रही है। इसमें शशि भूषण लाल सुशील, अजय कुमार शुक्ला, अपर्णा यू और एसवीएस रंगाराव शामिल हैं। इसी प्रकार वर्ष 2010 बैच के 20 आईएएस अधिकारियों को विशेष सचिव से सचिव पद पर पदोन्नति दी जाएगी। मुख्य …]]>

प्रदेश सरकार वर्ष 2001 बैच के चार आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नति देने जा रही है। इसमें शशि भूषण लाल सुशील, अजय कुमार शुक्ला, अपर्णा यू और एसवीएस रंगाराव शामिल हैं। इसी प्रकार वर्ष 2010 बैच के 20 आईएएस अधिकारियों को विशेष सचिव से सचिव पद पर पदोन्नति दी जाएगी।

मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में आईएएस अधिकारियों की पदोन्नतियों के लिए डीपीसी हो चुकी है। नियुक्ति विभाग जल्द ही इनके आदेश जारी करेगा। आदेश एक जनवरी से प्रभावी माने जाएंगे।

प्रदेश में हर वर्ष दिसंबर में आईएएस अफसरों की पदोन्नति होती है। इसमें 25 वर्ष की बेदाग सेवा वाले अफसरों को प्रमुख सचिव बनाया जाता है। इस बार 2001 बैच के चारों अफसर प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नति पाएंगे। इनमें शशि भूषण लाल देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त हैं।

अजय कुमार शुक्ला नगर विकास विभाग में सचिव हैं। अपर्णा यू इस समय चिकित्सा शिक्षा में सचिव हैं। एसवीएस रंगाराव राजस्व परिषद में सदस्य हैं। इसके साथ ही 16 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले 2010 बैच के 20 आईएएस अफसरों के नाम सचिव के पद पर पदोन्नति के लिए विचार हुआ है।

इस बैच में दुर्गा शक्ति नागपाल वर्तमान में लखीमपुर की डीएम हैं, जबकि बाकी अधिकारी विशेष सचिव या सचिव स्तर के पदभार पर कार्यरत हैं। डीपीसी में वर्ष 2013 बैच को सलेक्शन ग्रेड और 2017 बैच को एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड पे देने के लिए भी एक-एक नामों पर विचार किया गया है।

]]>
महाराष्ट्र: IFS राजेश गावंडे बने प्रोटोकॉल और FDI सचिव https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0-ifs-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%87/638585 Fri, 17 Oct 2025 07:54:23 +0000 https://livehalchal.com/?p=638585 भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी राजेश गावंडे को महाराष्ट्र सरकार में प्रोटोकॉल, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और प्रवासी मामलों के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। इस तरह वह इस पद को संभालने वाले पहले राजनयिक बन गए हैं। हाल तक गावंडे मुंबई में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। उनकी …]]>

भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी राजेश गावंडे को महाराष्ट्र सरकार में प्रोटोकॉल, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और प्रवासी मामलों के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। इस तरह वह इस पद को संभालने वाले पहले राजनयिक बन गए हैं। हाल तक गावंडे मुंबई में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के रूप में कार्यरत थे।

उनकी नई नियुक्ति पहली बार किसी आईएफएस अधिकारी को राज्य के प्रशासनिक मुख्यालय, मंत्रालय में इस तरह की भूमिका में नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग (जीएडी) के अधिकारी ने बताया कि विभिन्न राजनयिक पदों पर काम कर चुके गवांडे, राज्य सरकार के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग, प्रवासी संपर्क और निवेश सुविधा की देखरेख करेंगे। इस कदम को महाराष्ट्र की वैश्विक भागीदारी बढ़ाने और विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत को सुव्यवस्थित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही विदेशी निवेश आकर्षित करने और भारतीय प्रवासियों के साथ संबंधों को मजबूत करने की इसकी क्षमता को बढ़ावा मिलेगा।

]]>
नागरिक उड्डयन मंत्रालय, सचिव के पदों पर वैकेंसी, सैलरी 67000 रु, करे आवेदन… https://livehalchal.com/%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%89%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%b8/245377 Sat, 15 Jun 2019 05:41:36 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=245377 नागरिक उड्डयन मंत्रालय, दिल्ली सरकार को सचिव के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र और योग्य उम्मीदवार इस नौकरी के लिए 12-7-2019 तक आवेदन कर सकते हैं. यह आवेदन करने की अंतिम तिथि है. इस नौकरी के लिए आप जल्द से जल्द आवेदन कर दें. नौकरी के लिए पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने …]]>

नागरिक उड्डयन मंत्रालय, दिल्ली सरकार को सचिव के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र और योग्य उम्मीदवार इस नौकरी के लिए 12-7-2019 तक आवेदन कर सकते हैं. यह आवेदन करने की अंतिम तिथि है. इस नौकरी के लिए आप जल्द से जल्द आवेदन कर दें. नौकरी के लिए पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने की अंतिम तिथि, आवेदन शुल्क, नौकरी के लिए चयन प्रक्रिया, नौकरी के लिए आयु सीमा, जिन पदों पर भर्ती निकली उनका विवरण, पदों के नाम, नौकरी के लिए शैक्षणिक योग्यता, कुल पदों की संख्या जैसी नौकरी से जुड़ी बेहद महत्वपूर्ण जानकारी नीचे विस्तार से प्राप्त कर सकते हैं…

पद का नाम- सचिव

कुल पद  – 1

स्थान- दिल्ली

नौकरी के लिए यह है उम्मीदवारों की आयु सीमा…

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु विभाग के नियमानुसार मान्य होगी और आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

वेतन…

जिन उम्मीदवारों का चयन इन पदों के लिए किया जाएगा उन्हें 37400
67000+10000/- वेतन दिया जाएगा.

नौकरी के लिए यह है आवश्यक शैक्षणिक योग्यता…

उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में स्नातक डिग्री प्राप्त हो और अनुभव हो.

पात्र उम्मीदवारों का नौकरी के लिए इस तरह से होंगा चयन…

उम्मीदवार का साक्षात्कार के आधार पर चयन होगा.

नौकरी के लिए पात्र उम्मीदवार इस तरह आसानी से कर सकते हैं आवेदन… 

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप पर आवेदन करते हैं, साथ ही शिक्षा और अन्य योग्यता, जन्मतिथि की तिथि और अन्य आवश्यक जानकारी और दस्तावेजों के साथ स्वयं प्रतिबंधात्मक प्रतियां और नियत तारीख से पहले भेजते हैं.

]]>
योगी सरकार का बड़ा फैसला: 41 प्रशासनिक अधिकारियों का हुआ तबादला https://livehalchal.com/%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a5%9c%e0%a4%be-%e0%a4%ab%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a4%be-41-%e0%a4%aa%e0%a5%8d/48399 Tue, 18 Apr 2017 09:59:00 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=48399 लखनऊ: यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज दूसरा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 41 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. इससे पहले, पिछले हफ्ते बुधवार को भी 20 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतर किया गया था. मिली जानकारी के अनुसार, यूपी सरकार ने 41 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है।  उल्लेखनीय है कि …]]>

लखनऊ: यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज दूसरा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 41 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. इससे पहले, पिछले हफ्ते बुधवार को भी 20 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतर किया गया था. मिली जानकारी के अनुसार, यूपी सरकार ने 41 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। योगी सरकार का बड़ा फैसला: 41 प्रशासनिक अधिकारियों का हुआ तबादला

उल्लेखनीय है कि नए बदलाव में डॉ प्रभात कुमार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा का अध्यक्ष बनाया गया है. सत्येंद्र सिंह को प्रतीक्षा सूची में डाला गया है.विशेष सचिव सिचाई एवं जल संसाधन विभाग योगेश कुमार शुक्ल को लखनऊ में विशेष सचिव के साथ राज्य संपत्ति अधिकारी बनाया है. वहीं कानपुर देहात के जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह लखनऊ में अपर आयुक्त बनाए गए है. राकेश कुमार सिंह अब कानुपर देहात के नए डीएम होंगे. वहीं नरेंद्र शंकर पांडे जालौन के नए जिलाधिकारी बने है. वे वित्त विभाग में विशेष सचिव थे. जबकि वाराणसी में विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को विशेष सचिव, सिचाईं एवं जल संसाधन विभाग बनाया गया है.

अभी अभी: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का लड़की के साथ सेक्स विडियो वायरल, पूरे देश में मचा हड़कंप

आपको जानकारी दे दें कि जिन मंडलों के आयुक्त बदले हैं उसमें लखनऊ, इलाहाबाद, आगरा, झांसी, चित्रकूट, देवीपाटन, बरेली और मेरठ शामिल हैं. गोरखपुर, बस्‍ती, संतकबीरनगर, कानपुर देहात, जालौन, शाहजहांपुर, मिर्जापुर के जिलाधिकारी भी तब्दील किए गए हैं. इलाहाबाद के मंडलायुक्त राजन शुक्ला को नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन विभाग में प्रमुख सचिव पद पर पदस्थ किया गया है. वहीं आगरा के मंडलायुक्त आईएएस अधिकारी चंद्रकांत अब लखनऊ में राज्य मानवाधिकार आयोग में सचिव बनाए गए हैं.

]]>