सचखंड श्री हजूर साहिब – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 24 Apr 2024 10:23:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg सचखंड श्री हजूर साहिब – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ और मुंबई की ट्रेनों में राहत https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a4%9a%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%9c%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ac-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%82/554752 Wed, 24 Apr 2024 10:23:15 +0000 https://livehalchal.com/?p=554752 किसान आंदोलन के सातवें दिन 148 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इस दौरान 68 ट्रेनों को रद्द किया। 74 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया। पांच ट्रेनों को बीच रास्ते रद्द तो पांच का पुन: संचालन किया। मंगलवार को पिछले दिनों के मुकाबले यात्रियों की संख्या काफी कम रही। रेलवे ने यात्रियों और सचखंड श्री …]]>

किसान आंदोलन के सातवें दिन 148 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इस दौरान 68 ट्रेनों को रद्द किया। 74 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया। पांच ट्रेनों को बीच रास्ते रद्द तो पांच का पुन: संचालन किया। मंगलवार को पिछले दिनों के मुकाबले यात्रियों की संख्या काफी कम रही।

रेलवे ने यात्रियों और सचखंड श्री हजूर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए दो जोड़ी ट्रेनों को अमृतसर तक संचालित करने के निर्देश जारी किए। इनमें ट्रेन नंबर 12903 और 04 मुंबई-अमृतसर-मुंबई गोल्डन टेंपल मेल और 12715 और 16 श्री हजूर साहिब नांदेड़-अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस शामिल है।

पिछले छ दिनों से यह ट्रेनें बीच रास्ते के रेलवे स्टेशन पर रद्द की जा रही थी। इसमें गोल्डन टेंपल मेल को निजामुद्दीन तो सचखंड एक्सप्रेस को अंबाला में रद्द करके पुन: चलाया जा रहा था। इन ट्रेनों के गंतव्य स्टेशन से चलने के कारण यात्रियों विशेषकर श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली है। जबकि पहले बीच रास्ते के रेलवे स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने के चक्कर में यात्रियों को आर्थिक तौर पर नुकसान हो रहा था और इस भागदौड़ी के बीच कई बार यात्रियों की ट्रेन भी छूट चुकी थी।
सातवें दिन भी रहीं 152 ट्रेनें प्रभावित

किसान आंदोलन के सातवें दिन 148 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इस दौरान 68 ट्रेनों को रद्द किया। 74 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया। पांच ट्रेनों को बीच रास्ते रद्द तो पांच का पुन: संचालन किया। मंगलवार को पिछले दिनों के मुकाबले यात्रियों की संख्या काफी कम रही। हालांकि अभी भी दो प्रमुख ट्रेनों को बीच रास्ते के स्टेशन पर रद्द करके पुन: संचालित किया जा रहा है। इसमें बाड़मेर से जम्मू के बीच चलने वाली शालीमार एक्सप्रेस और दरभंगा से अमृतसर के बीच चलने वाली जननायक एक्सप्रेस शामिल है।

दैनिक ट्रेनों के संचालन पर पेंच
लंबी दूरी की ट्रेनों का लगातार संचालन हो रहा है, लेकिन रोजाना आवागमन करने वाली दैनिक ट्रेनों के संचालन के लिए अभी तक रुपरेखा तैयार नहीं हो पाई। अगर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की बात करें तो यहां से रोजाना बठिंडा, ऊना हिमाचल, दिल्ली, सहारनपुर, कुरुक्षेत्र आदि की तरफ लगभग 40 ट्रेनों का संचालन किया जा रहा था, लेकिन किसान आंदोलन के कारण यह ट्रेनें पूरी तरह से ठप हैं और अभी इनके संचालन पर पेंच फंसा है।

अधिकारी के अनुसार
सचखंड एक्सप्रेस सहित गोल्डन टेंपल मेल को अब अमृतसर तक भेजा जा रहा है। पहले यह ट्रेनें निजामुद्दीन और अंबाला में रद्द करके पुन: संचालित की जा रही हैं। इन ट्रेनों के गंतव्य तक जाने से यात्रियों को काफी राहत मिली है। जैसे-जैसे आगामी ट्रेनों के संचालन के निर्देश आएंगे तो जानकारी साझा कर दी जाएगी। -नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

]]>