संसद भवन – Live Halchal

सोशल मीडिया पर कम सक्रिय आधे सांसदों को मिला पीला कार्ड
संसद भवन में भाजपा सांसदों की कार्यशाला में सोशल मीडिया सक्रियता पर रिपोर्ट पेश की गई। 10% सांसद पूरी तरह निष्क्रिय पाए गए, जबकि 50% को मामूली सक्रियता पर पीला कार्ड मिला। केवल 40% सांसदों को हरे कार्ड से नवाजा गया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया को युवाओं से संवाद का अहम माध्यम बताया और इंस्टाग्राम को प्राथमिकता देने की सलाह दी।

संसद भवन में भाजपा सांसदों की दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान पार्टी के 10% जनप्रतिनिधि सोशल मीडिया पर निष्क्रिय पाए गए। आधे से अधिक सांसदों को साधारण सक्रियता के कारण पीला कार्ड मिला। हालांकि, 40 फीसदी सांसद सक्रियता के तमगे से नवाजे गए और उन्हें हरा कार्ड मिला। कार्यशाला में पीएम मोदी ने सांसदों का सोशल मीडिया का महत्व समझाया।

कार्यशाला में प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को सोशल मीडिया पर सक्रियता के लाभ गिनाए और खासकर युवा वर्ग से सीधे संवाद और संपर्क स्थापित करने के लिए इस मंच पर सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिया। पीएम ने कहा कि यह माध्यम वर्तमान में संवाद का सबसे विश्वसनीय और श्रेष्ठ माध्यम है। युवा वर्ग इंस्टाग्राम से प्रभावित हैं। ऐसे में युवा सांसद इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करने को अपनी पहली प्राथमिकता दें।

कार्यशाला में युवा सांसद तेजस्वी सूर्या ने सोशल मीडिया के महत्व पर प्रस्तुति दी। इसी दौरान पार्टी के आईटी प्रकोष्ठ ने संसद के दोनों सदनों के सदस्यों के लिए तैयार की गई रिपोर्ट कार्ड जारी किया गया। रिपोर्ट कार्ड इस साल जनवरी से अगस्त महीने के दौरान सांसदों की सोशल मीडिया से जुड़े चार अहम प्लेटफॉर्म यूट्यूब, इंस्टाग्राम, एक्स और फेसबुक पर सक्रियता से जुड़ी थी। सक्रियता के मापदंड तय करने के लिए तीन श्रेणियां निष्क्रिय, बमुश्किल सक्रिय और सक्रिय तय की गई थी।

ऐसे तय हुई श्रेणी
अगर किसी सांसद ने बीते एक महीने में सोशल मीडिया पर एक भी पोस्ट नहीं डाली है तो उसे लाल कार्ड दिया गया। ऐसे सांसदों की संख्या दस फीसदी थी। एक महीने में 60 से कम पोस्ट डालने वाले सांसदों को बमुश्किल सक्रिय श्रेणी में डालते हुए पीला कार्ड दिया गया। ऐसे सांसदों की संख्या 50 फीसदी थी। शेष 40 फीसदी सांसदों ने बीते एक महीने में 60 से अधिक पोस्ट डाले और इन्हें हरा कार्ड दिया गया।

कोई वोट बर्बाद न हो, सही तरह करें मतदान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों से भारत में निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी मेला आयोजित करने का आग्रह किया और कहा कि आत्मनिर्भरता ही भारत के उत्थान का मार्ग है। प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि वे जिस कार्यक्रम में शामिल हों, स्वदेशी उसका हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने सांसदों को यह सलाह भी दी कि मंगलवार को उपराष्ट्रपति चुनाव में सही तरीके से मतदान करें, ताकि कोई भी वोट बर्बाद न हो।

सांसदों को संबोधित करते हुए मोदी ने भारत में निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया और लोगों को जीएसटी दरों में कटौती के व्यापक प्रभाव के बारे में बताने का आग्रह किया। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने सांसदों से खासकर त्योहारी सीजन में अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में लोगों एवं व्यापारियों के साथ बैठकें करने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि पीएम मोदी ने किसी देश का जिक्र नहीं किया लेकिन आत्मनिर्भरता की जरूरत पर जोर दिया। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत एक मजबूत राष्ट्र के तौर पर उभर रहा है, ऐसे में कुछ चुनौतियां भी आएंगी।

संसद भवन के गज द्वार पर खड़ा पेड़ सुरक्षा में बना बाधा, परिसर के भीतर ही किया जाएगा स्थानांतरित
नये संसद भवन के छह द्वारों में से एक गज द्वार पर खड़े एक अकेले पेड़ को एसपीजी द्वारा सुरक्षा बाधा के रूप में चिन्हित किया गया है और जल्द ही इसे परिसर के भीतर ही स्थानांतरित किया जाएगा।

एसपीजी ने पूर्ण विकसित तबेबुइया अर्जेन्टिया वृक्ष को वीवीआईपी मार्ग में संभावित बाधा के रूप में चिह्नित किया था। संख्या 01 वाले इस पेड़ को प्रत्यारोपित करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। एक अधिकारी ने बताया कि पेड़ को अगले सप्ताह स्थानांतरित किए जाने की संभावना है।

सीपीडब्ल्यूडी द्वारा एसपीजी की सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए किए गए अनुरोध के बाद, दिल्ली वन विभाग द्वारा कड़ी शर्तों के अधीन अनुमति दिए जाने के साथ, संख्या 01 वाले इस पेड़ के स्थानांतरित की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। चुना गया स्थान प्रेरणा स्थल है, जहां राष्ट्रीय प्रतीकों और स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियाँ स्थापित हैं, जो पहले परिसर में विभिन्न स्थानों पर थीं।

करीब सात वर्ष पुराना यह वृक्ष तेजी से बढ़ता है। इसे कम देखभाल की आवश्यकता होती है और यह पूर्ण सूर्यप्रकाश व अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में पनपता है। यही कारण है कि इसे आमतौर पर बगीचों, सड़कों के किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर देखा जाता है।

संसद भवन : आरोपियों की 15 दिन की कस्टडी रिमांड बढ़ी
संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले सभी छह आरोपियों का आमना-सामना कराया गया। स्पेशल सेल की टीम ने आरोपियों द्वारा साझा की गई जानकारी का मिलान करने के लिए ऐसा किया। कोर्ट ने आरोपियों की पुलिस कस्टडी को 15 दिन के लिए बढ़ा दिया है। पुलिस ने कोर्ट में कहा कि सात दिन में कई अहम सबूत मिले हैं।

सूत्रों ने बताया कि बुधवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ (सीआई) कार्यालय ले जाया गया। यहां एक-दूसरे आरोपी का आमना-सामना कराया गया। वहीं, आरोपी मनोरंजन, अमोल, सागर और नीलम की सात दिन की हिरासत आज खत्म हो रही थी, जिसे 15 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। मेडिकल के लिए आरोपियों को सफदरजंग अस्पताल लाया गया है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल आरोपियों को कोर्ट में पेश कर फिर से रिमांड मांगेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक साजिश की वजह सामने नहीं आई है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए पूछताछ जारी है।

उधर, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच में ये बात सामने आई है कि संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपी मनोरंजन डी व नीलम राजनीति में कदम रखना चाहते थे। इसके लिए वह मीडिया का सहारा लेकर सुर्खियों में आना चाहते थे, ताकि उनकी पहचान बन सके।

दूसरी तरफ आरोपियों की साजिश से जल्द से जल्द पर्दा उठाने के लिए दिल्ली पुलिस की पूरी स्पेशल सेल को लगा दिया गया है। सेल की हर यूनिट को पूछताछ व जांच के एक-एक आरोपी को दिया गया है।

गृहमंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नीलम व मनोरंजन डी का कहना है कि वह ऐसा करना चाहते थे कि ताकि उनकी पहचान बन सके। इसके बाद वह जेल से बाहर आए और सभा का आयोजन करें तो उनका भाषण सुनने को भीड़ एकत्रित हो। नीलम कांग्रेस के लिए पहले वोट मांग चुकी हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के पास कुल पांच स्मोक केन थे। सागर व मनोरंजन डी एक-एक अंदर ले गए। नीलम व अमोल शिंद तीन ले गए। इन्होंने दो चला दिए थे, मगर एक को चला नहीं पाए थे। दूसरी तरफ पुलिस ने संसद भवन से सीसीटीवी फुटेज ले ली है। उसे पता लग रहा है कि वह विजिटर गैलरी में 10 से 15 मिनट रुके थे।

अधिकारियों के अनुसार, ललित झा ने मौके से फरार होने के बाद किसी को वीडियो व फुटेज नहीं भेजे थे। उसने वीडियो व फोटो अपने इंस्टाग्राम पर डाल दिए थे। पुलिस को जांंच में पता लगा है कि आरोपी जब रेकी करने नई संसद के अंदर गए थे, तभी उन्हें पता लगा कि जूतों की चेकिंग नहीं होती है। ऐसे में वह जूतों में स्मोक केन आसानी से छिपाकर ले जा सकते हैं। जल्द ही सांसद के निजी सचिव सागर से पूछताछ की जाएगी।

पूरी स्पेशल सेल को जांच में लगाया गया
मामला देश की संसद व प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस आरोपियों की साजिश से जल्द ही जल्द पर्दा उठाना चाहती है। इसलिए स्पेशल सेल की सभी यूनिट सदर्न रेंज, नार्दन रेंज, ट्रांस यमुना रेंज, साउथ-वेस्टर्न रेंज व एनडीआर रेंज को जांच में लगाया गया है। हर रेंज एक-एक आरोपी से पूछताछ व जांच कर रही है।

मार्च में की पुराने संसद भवन की रेकी
संसद भवन की सुरक्षा में चूक मामले के आरोपी हर रोज नए खुलासे कर रहे हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वह पुराने संसद भवन में हंगामा करना चाहते थे। इसके लिए मार्च में रेकी करने गए थे। इसके बाद नए संसद भवन की रेकी की। सांसद प्रताप सिम्हा के कार्यालय की ओर से मिले पास से ही आरोपियों ने सितंबर में विशेष सत्र के दौरान नए संसद भवन की रेकी भी की थी।

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ललित झा व मनोरंजन डी मुख्य आरोपी हैं। ललित झा मुद्दों व प्लानिंग को लेकर रिसर्च करता था, जबकि मनोरंजन दिमाग लगाता था। सागर शर्मा व मनोरंजन मार्च में बजट सत्र के दौरान पुराने संसद भवन की रेकी करने गए थे। हालांकि, उस समय अंदर नहीं गए थे और बाहर से ही सुरक्षा को देखकर आ गए थे। इसके बाद संसद भवन बदल गया।

फिर सागर व मनोरंजन नए संसद भवन के अंदर गए और सुरक्षा व्यवस्था, जवानों की तैनाती, विजिटर गैलरी आदि की रेकी की। पुलिस के अनुसार, सांसद प्रताप सिम्हा के निजी सचिव को सागर किसी के जरिये जानता है। वह निजी सचिव के पास आता रहता था। इस कारण आरोपियों को पास आसानी से मिल गए।

अंगीठी में जलाए थे 6 मोबाइल
ललित व महेश किसी तरह के सबूत छोड़ना नहीं चाहते थे। इस कारण उन्होंने नागौर रेलवे स्टेशन के पास स्थित शिवा ढाबे की अंगीठी में सभी 6 मोबाइल जला दिए थे। नई दिल्ली स्पेशल स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर संजय शर्मा व टीम ने जले हुए मोबाइल के अवशेष बरामद कर लिए।

संसद भवन से ऑटो लेकर धौला कुआं गया था ललित
संसद भवन में हंगामे के बाद ललित झा ऑटो से धौला कुआं पहुंचा और बस से राजस्थान के नागौर चला गया। नागौर बस अड्डे पर उसे महेश कुमावत व कैलाश लेने आए थे। अब पुलिस उस ऑटो व बस का पता कर रही है जिससे ललित गया था। पुलिस महेश के भाई की भी भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, ललित ने संसद के बाहर नीलम व शिंदे की वीडियो बनाई थी।

पुलिस ने जब दोनों को पकड़ लिया तो ललित ने ऑटो ले लिया। नागौर बस अड्डे पर महेश व कैलाश उसे मिले। इसके बाद तीनों रेलवे स्टेशन के पास शिवा ढाबे पर गए। अगले दिन कैलाश ने होटल बुक कराया। इस बीच स्पेशल सेल व नई दिल्ली के स्पेशल स्टाफ की टीमें वहां पहुंच गईं और कैलाश को पकड़ लिया।

कैलाश ने बताया कि ललित व महेश होटल में ठहरे थे। दोनों पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने दिल्ली जा सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने धौला कुआं पर ही दोनों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन दोनों कर्तव्य पथ थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

संसद भवन: सोल लगा छिपाए स्मोक केन; आरोपियों का सिर्फ ये था मकसद
संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले दोनों आरोपी सागर शर्मा और मनोरंजन डी. को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी दो स्मोक केन के साथ दो पंफलेट भी लेकर संसद परिसर में गए थे। इन पंफलेट में अंग्रेजी में नारे लिखे हुए थे।

एक पर जय हिंद का नारा और तिरंगे में मुट्ठी की तस्वीर छपी थी। दूसरे पर मणिपुर मुद्दे को लेकर नारे लिखे हुए थे। दिल्ली पुलिस ने चलाए गए स्मोक केन के अलावा इन पंफलेट को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने सुरक्षा चूक मामले में संसद मार्ग थाने में दर्ज एफआईआर में यूएपीए की उप-धाराओं के साथ आईपीसी की पांच धाराएं लगाई गई हैं।

दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने मामले की जांच नई दिल्ली जिला पुलिस से लेकर स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट को सौंपी थी। स्पेशल सेल ने चारों आरोपियों मनोरंजन डी., सागर शर्मा, नीलम आजाद व अमोल शिंदे को बृहस्पतिवार सुबह संसद मार्ग पुलिस से कब्जे में लेकर अपनी गिरफ्त में ले लिया।

स्पेशल सेल टीम गुरुग्राम निवासी विशाल उर्फ विक्की और उसकी पत्नी वृंदा शर्मा से पूछताछ कर रही थी। उधर, पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को बृहस्पतिवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया। अदालत ने सभी आरोपियों को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

जूतों में मोटी सोल लगाकर छिपाए थे स्मोक केन
सागर व मनोरंजन जूतों की सोल में स्मोक केन छिपाकर घुसे थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों ने मुंबई से दो जोड़ी नए जूते और छह स्मोक केन खरीदे थे। सारा सामान लेकर वे गुरुग्राम आए। जूतों में मोटी वाली सोल लगवाई। जूते में एड़ी की तरफ से बड़ा होल किया और स्मोक केन को छिपा लिया। जब संसद में कूदे तो स्मोक केन निकालकर स्टिक खींच कर उन्हें चला दिया। इससे धुआं ही धुआं हो गया।

सुर्खियों में आना चाहते थे आरोपी
सागर व मनोरंजन ने दिल्ली पुलिस व खुफिया विभाग की संयुक्त पूछताछ में स्वीकार किया है कि उन्होंने यह हरकत सुर्खियों में आने के लिए की थी। अपने कबूलनामे में उन्होंने बताया कि गैलरी में न तो उनको कोई देख रहा था और न ही वह सीसीटीवी कैमरों की जद में थे। उन्हें देश का ध्यान अपनी तरफ खींचना था, इसलिए लोकसभा में कूद गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि वे सुर्खियों व कैमरों में आने के लिए सदन के अंदर टेबलों पर छलांग लगाते रहे।

सीन रिक्रिएट करेगी दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल संसद भवन की सुरक्षा में चूक मामले का सीन को रिक्रिएट करेगी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अब शनिवार या रविवार को आरोपियों को संसद परिसर में ले जाएगी और उसके बाद संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले के सीन को रिक्रिएट करेगी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल शनिवार या रविवार को आरोपियों को संसद परिसर में ले जाकर सीन रिक्रिएट करेगी। स्पेशल सेल संसद सुरक्षा उल्लंघन की तस्वीर को फिर से बनाएगी। सूत्रों के मुताबिक, क्राइम सीन को रीक्रिएट करने के लिए आरोपियों को संसद ले जाया जाएगा।

इससे पुलिस को यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि आरोपी कलर स्प्रे के साथ संसद भवन में कैसे दाखिल हुए और उन्होंने अपनी योजना को कैसे अंजाम दिया। सूत्रों ने कहा कि सीन रिक्रिएट करने के लिए स्पेशल सेल आरोपियों को संसद परिसर के गेट से इमारत के अंदर तक ले जाएगी। गुरुवार को संसद की कार्यवाही चलने की वजह से स्पेशल सेल की टीम गिरफ्तारी के बाद का सीन रीक्रिएट नहीं कर पाई है। टीम शनिवार या रविवार को फिर से सीन रिक्रिएट करने की कोशिश करेगी, जब संसद सत्र नहीं चल रहा होगा।

सूत्रों बताया कि स्पेशल सेल की टीम आरोपियों को गुरुग्राम स्थित उनके उस फ्लैट पर भी ले जाएगी, जहां उनकी मुलाकात होती थी। टीम ने 50 मोबाइल नंबरों की एक सूची भी तैयार की है, जिन पर आरोपियों ने पिछले 15 दिनों में फोन किया था। पुलिस इन नंबरों पर कॉल कर उनकी पहचान करेगी।

स्पेशल सेल यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या घटना में केवल छह से सात आरोपी ही शामिल थे या उन्हें अन्य लोगों से भी मदद मिल रही थी। उधर, संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में मास्टरमाइंड ललित झा ने गुरुवार रात को दिल्ली पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ललित से पूछताछ की जा रही है। आरोपी घटना का वीडियो बनाकर मौके से भाग गया था।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि ललित झा बस से राजस्थान के नागौर पहुंचा था। वहां वह अपने दो दोस्तों से मिला। एक होटल में रात बिताई। हालांकि जब उसे पता चला कि पुलिस उसकी तलाश में है तो वह बस से दिल्ली वापस आ गया। उसने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। पुलिस ने ललित को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू कर दी।

इसके अलावा, दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने गुरुवार को संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में गिरफ्तार सभी चार आरोपियों की सात दिन की हिरासत रिमांड मंजूर कर ली थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. हरदीप कौर ने गुरुवार को सभी चार आरोपियों मनोरंजन डी, सागर शर्मा, अमोल धनराज शिंदे और नीलम देवी को जांच करने और उनके कृत्य के पीछे के वास्तविक उद्देश्यों का पता लगाने के लिए मुंबई, मैसूर और लखनऊ जाने की अनुमति दी।

ये था घटनाक्रम
यह घटना बुधवार दोपहर एक बजकर एक मिनट पर हुई। लोकसभा में पीठासीन अधिकारी राजेंद्र अग्रवाल शून्य काल की कार्यवाही को संचालित कर रहे थे। मालदा उत्तर से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू अपनी बात रख रहे थे। तभी दो शख्स दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए।

नीले रंग की जैकेट पहना एक शख्स सांसदों की सीट पर कूदने लगा। वह लगभग तीन कतार लांघकर आसन की तरफ जाने लगा। अफरा-तफरी के माहौल के बीच कुछ सांसदों ने हिम्मत दिखाकर उसे घेर लिया। मार्शल भी दौड़कर आ गए। तभी उस युवक ने जूते के अंदर से कुछ पदार्थ निकाला। इसके बाद वहां पीले रंग का धुआं उठने लगा। बाद में सांसदों और मार्शलों ने मिलकर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद पीठासीन अधिकारी ने कार्यवाही स्थगित कर दी।