संभावनाएं – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 03 Sep 2025 08:13:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg संभावनाएं – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 भारत-जर्मनी में सहयोग की अपार संभावनाएं https://livehalchal.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%b9%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%85/630451 Wed, 03 Sep 2025 08:13:14 +0000 https://livehalchal.com/?p=630451 भारत दौरे पर आए जर्मन विदेश मंत्री जोहान डेविड वेडफुल ने नई दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर से मुलाकात की। हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक हुई, जिसमें जर्मन विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और जर्मनी में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। इससे पहले मंगलवार को जर्मनी …]]>

भारत दौरे पर आए जर्मन विदेश मंत्री जोहान डेविड वेडफुल ने नई दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर से मुलाकात की। हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक हुई, जिसमें जर्मन विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और जर्मनी में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। इससे पहले मंगलवार को जर्मनी के विदेश मंत्री वेडफुल बंगलूरू पहुंचे और वहां उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का दौरा किया।

जयशंकर बोले- यूरोपीय संघ के साथ रिश्ते बेहतर करने में जर्मनी की अहम भूमिका
प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक में भारतीय विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने जर्मन विदेश मंत्री के भारत आगमन की सराहना की। उन्होंने कहा ‘हम 25 वर्षों की रणनीतिक साझेदारी, 50 वर्षों के वैज्ञानिक सहयोग, लगभग 60 वर्षों के सांस्कृतिक समझौतों और एक शताब्दी से भी अधिक के व्यावसायिक संबंधों का जश्न मना रहे हैं। मुझे खुशी है कि इस यात्रा के दौरान आपको बंगलूरू जाने और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हमारे सहयोग की अपार संभावनाओं को देखने का अवसर मिला।

जयशंकर ने कहा कि ‘यूरोपीय संघ के साथ हमारे रिश्तों को मजबूत बनाने और मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने में जर्मनी की भूमिका अहम है। भारत और जर्मनी के बीच बहुस्तरीय सहयोग का इतिहास रहा है। मुझे उम्मीद है कि आज की बातचीत से हमारे संबंध बेहतर होंगे।’

‘दोनों देशों में सहयोग की अपार संभावनाएं’
बैठक में जर्मनी के विदेश मंत्री वेडफुल ने कहा कि ‘मेरे लिए, बंगलूरू की यात्रा वाकई दिलचस्प रही। हम आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से साथ मिलकर क्या कर रहे हैं। यह देखकर मुझे हैरानी हुई कि कितने छात्र जर्मन सीख रहे हैं और इससे पता चलता है कि हमारे देशों में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। जर्मनी मुक्त व्यापार समझौते पर जल्द से जल्द बातचीत करने के पूरे समर्थन में है। हम एक मुक्त व्यापार राष्ट्र हैं। यूरोपीय संघ भारत के साथ समझौते पर काम कर रहा है, यह हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। मुझे पूरी उम्मीद है कि हम इसमें सफल होंगे।’ वेडफुल ने भरोसा दिलाया कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते को पूरा करने में भी वे पूरा सहयोग करेंगे।

]]>
13 अप्रैल दिन गुरूवार का पंचांग: जाने आज किस पर कृपा करेंगे ‘भगवान बिष्णु’ https://livehalchal.com/13-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%b2-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a/47597 Thu, 13 Apr 2017 04:22:17 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=47597 ◆आज का पंचांग◆ आज का दिन मंगल मय हो 13अप्रैल दिन गुरूवार ऋतु-बसंतमास-वैशाख सूर्य-उत्तरायण सूर्योदय:-05:39 सूर्यास्त:-06:21 राहू काल( अशुभ समय)दोपहर 01:30से 03:00तक तिथि-द्वितीया पक्ष-कृष्ण दिशाशूल-दक्षिण आज का राशिफल (ला,ली, लू,ले, लो,चे, चो, अ, कु ) मेष आपका आज का दिन व्यर्थ की भाग दौड़ में बीतेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से थकावट रहेगी फिर भी …]]>

◆आज का पंचांग◆

आज का दिन मंगल मय हो 13अप्रैल दिन गुरूवार

ऋतु-बसंत13 अप्रैल दिन गुरूवार का पंचांग: जाने आज किस पर कृपा करेंगे 'भगवान बिष्णु'मास-वैशाख
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय:-05:39
सूर्यास्त:-06:21
राहू काल( अशुभ समय)दोपहर
01:30से 03:00तक
तिथि-द्वितीया
पक्ष-कृष्ण
दिशाशूल-दक्षिण

आज का राशिफल

(ला,ली, लू,ले, लो,चे, चो, अ, कु )
मेष
आपका आज का दिन व्यर्थ की भाग दौड़ में बीतेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से थकावट रहेगी फिर भी कार्यो को बेमन से करना पड़ेगा। आज आप चाहे कितना भी परोपकार करें फिर भी लोगो को खुश नही रख पाएंगे। क्रोध को वश में कर लेंगे लेकिन राग द्वेष की भावना मन मे बनी रहेगी। गृहस्थ का वातावरण लगभग सामान्य ही रहेगा। आर्थिक कारणों से कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहेंगे। सन्तानो की प्रगति से संतोष होगा। सरकारी कार्यो में धन खर्च होगा लेकिन कुछ लाभ नही मिलेगा।

सुझाव:-आज आप भगवान श्री गणेश लक्ष्मी को शीतल जल से स्नान करावें व् दुर्वांकुर अर्पण करें लाभ होगा।
शुभरंग:- बादामी

(व, वि,वी,वू, वे,वो, ई,उ,ए, ओ )
वृषभ
आज आपके समस्त कार्य निर्बाधित रूप से चलते रहेंगे। कार्य व्यवसाय से आर्थिक लाभ भी रुक रुक कर होने से धन संबंधित परेशानियां कुछ हद तक सुलझेंगी। दोपहर के बाद किसी गुप्त चिंता के कारण मन व्याकुल हो सकता है लेकिन जल्द ही इस समस्या से भी छुटकारा पा लेंगे। महिलाये घर को खुशहाल बनाने में सहयोग करेंगी शारीरिक दर्द के कारण थोड़ी असहजता भी रहेगी फिर भी घरेलू कार्य समय पर पूर्ण कर सकेंगी। आस-पड़ोसियों से सम्बन्धो में सुधार आएगा। संताने मनमानी करेंगी। उधार के व्यवहार में कमी आएगी।

सुझाव:-आज आप भगवान सूर्य को ताबें के पात्र से लाल मिर्च के 21 सूखे दानें युक्त जल अर्पण करें लाभ होगा।
शुभरंग:-नीला

(क, की, कू,के, को, घ, छ, कौ )
मिथुन
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज जिस भी कार्य को करने का मन बनायेंगे उसी में उलझने पड़ेंगी। फिर भी आज आप हिम्मत नही हारेंगे सतत प्रयास जारी रखने से कार्य सुधरेंगे लाभ की संभावनाएं बनेगी। दौड़ धूप अधिक रहने से शारीरिक शिथिलता बनेगी। मध्यान के बाद किसी अभीष्ट सिद्धि के योग बन रहे है आलस्य ना करें अन्यथा लाभ से वंचित रह सकते है। प्रियजनों के साथ आनंद के क्षण बिताने का समय मिलेगा। घर मे स्थिति सामान्य रहेगी। आज आर्थिक मामलों के प्रति बेपरवाह भी रहेंगे।

सुझाव:-आज आप पिले फलों का मंदिर में भोग लगावें व सेवन करें लाभ होगा।
शुभरंग:-धानी

( हे,हो,हू, ही, डा, डी, डू, डे, डो )
कर्क
आज दिन का पूर्वार्ध आलस्य से भरा रहेगा। शारीरिक रूप से भी अस्वस्थ्य रहेंगे। जोड़ो में दर्द अकड़न की समस्या रहेगी। कार्यो को विलंब से करेंगे व्यवसाय की गति भी धीमी रहने से आर्थिक आयोजन प्रभावित होंगे। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी पेशा जातक आकस्मिक लाभ से रोमांचित होंगे। व्यवसायी वर्ग भी खर्च लायक लाभ अर्जित कर लेंगे। महिलाओ से आज ना उलझें अन्यथा गृह क्लेश लंबा खिंच सकता है। संध्या का समय आराम में बिताना पसंद करेंगे मनोरंजन के साधन भी सुलभ होंगे। भविष्य की योजनाएं आज ना बनाएं।

सुझाव:-आज आप पिले पुष्पों से बृहस्पति देव की उपासना करें लाभ होगा।
शुभरंग:-केसरिया

(म,मी, मू, में ,मो, टा, टी,टू टै )
सिंह
आज के दिन मानसिक चंचलता के कारण बनते कार्यो को दुविधा के कारण आप स्वयं बिगाड़ लेंगे। सरकारी कार्य आज सावधानी से करें अन्यथा लंबित रखें हानि निश्चित रहेगी। संबंधो के प्रति भी आज ईमानदार नही रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आपके गलत आचरण से कलुषित होगा। सामाजिक क्षेत्र पर लोग पीठ पीछे बुराई करेंगे। सेहत में मानसिक दबाव के चलते उतार चढ़ाव लगा रहेगा। घर के बुजुर्ग आपसे नाराज रहेंगे। धन लाभ अचानक होने से स्थिति संभाल नही सकेंगे रुपया आते ही हाथ से निकल भी जायेगा।

सुझाव:-आज आप पिले पुष्पों से श्री गणेश जी की उपासना करें लाभ होगा।
शुभरंग:-हल्का पीला

(प, पी, पू,पे,पो,ष, म, ठ,टो )
कन्या
आज के दिन लाभ के अवसर आपकी तलाश में रहेंगे। दिन में जिस किसी के भी संपर्क में रहेंगे उससे कुछ ना कुछ लाभ अवश्य होगा। कार्य क्षेत्र पर भी एक से अधिक साधनो से आय होगी। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओ को पदोन्नति के साथ प्रोत्साहन के रूप में आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। सामाजिक कार्यो में रुचि ना होने पर भी सम्मिलित होना पड़ेगा मान-सम्मान बढेगा। परिजनों का मार्गदर्शन आज प्रत्येक क्षेत्र पर काम आएगा। महिलाओं का सुख सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंगों में निकटता रहेगी।

सुझाव:-आज आप अपने घर से बाहर जाने से पूर्व केसर की एक डली मुख में रखें लाभ होगा।
शुभरंग:- लाल

(रा, री, रु,रे,रो,ता, ती ,तू, ते ,तो )
तुला
आज का दिन भी आशानुकूल रहेगा। सेहत उत्तम रहने से कार्यो को मन लगाकर करेंगे लेकिन किसी के हस्तक्षेप करने से मन विक्षिप्त हो सकता है। किसी के ऊपर ध्यान ना दें एकाग्र होकर अपने कार्य मे लगे रहे धन एवं सम्मान दोनों मिलने के योग है। लेकिन उधार के व्यवहार बढ़ने से असुविधा भी होगी। व्यावसाय में वृद्धि के लिए निवेश करना शुभ रहेगा। भाई-बंधुओ का सहयोग आज अपेक्षाकृत कम ही रहेगा। महिलाओं को छोड़ घर के अन्य सदस्य आपसे ईर्ष्यालु व्यवहार रखेंगे। स्त्री से सुखदायक समाचार मिलेंगे।

सुझाव:-आज आप भगवान श्री सीता राम जी को 11 तुलसी पत्र जरूर अर्पण करें लाभ होगा।
शुभरंग:- नारंगी

(न, नी, नू ,ने,नो ,या, यी, यू, तो )
वृश्चिक
आपको आज के दिन प्रत्येक कार्यो में सावधान रहने की आवश्यकता है। धन के पीछे भागने की प्रवृति पर आज लगाम लगाकर रखे अन्यथा धन के साथ-साथ मान हानि भी होगी। दोपहर से पहले के भाग में पुराने कार्य पूर्ण होने से थोड़ा बहुत धन मिलने से दैनिक खर्च निकल जाएंगे। इसके बाद का समय प्रतिकूल बनता जाएगा। कार्य व्यवसाय में प्रतिस्पर्धी हर प्रकार से आपके कार्यो में व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे। परिजनों से भी मामूली बात पर झगड़ा होगा। वाणी एवं व्यवहार से संयम बरतें।

सुझाव:-आज आप अपने पूजन कक्ष में सायं काल में तिल तेल का दीपक जलावें लाभ होगा।
शुभ रंग:- पीला

(भ, भी, भू , भे,ध, फ, ढ, यो,ये )
धनु
आज के दिन अनैतिक कार्यो से बच कर रहें मन भ्रमित रहने के कारण निषेधात्मक कार्यो में भटकेगा। लोग आपसे भावनात्मक संबंध बनाएंगे परन्तु आवश्यकता के समय कोई आगे नही आएगा। कार्य क्षेत्र पर भी सहकर्मियो का रूखा व्यवहार रहने से स्वयं के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा। लंबी यात्रा के प्रसंग बनेंगे संभव हो तो आज टालें। पेट अथवा स्वांस, छाती संबंधित व्याधि हो सकती है। अधिकांश समय मानसिक रूप से भी अशान्त रहेंगे। परिवार में अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे किसी की गलती का विरोध करना भी बेवजह कलह का कारण बनेगा।

सुझाव:-आज आप पिली रुमाल का दान किसी जरूरत मंद को करें लाभ होगा।
शुभरंग:- सुनहला

(ज, जी, जू, जे, जो, ख, खी, खू, ख़े,खो, भे, गा,)
मकर
आज का दिन काफी उठा पटक वाला रहेगा। व्यावसायिक योजनाओं में अचानक बदलाव करना पड़ेगा। दिन के आरंभ में कार्यो की गति धीमी रहेगी समय पर वादा पूरा ना करने से व्यावसायिक संबंध खराब हो सकते है। कार्यो के प्रति नीरसत अधिक रहेगी। किसी भी कार्य को लेकर ठोस निर्णय नही ले पाएंगे परन्तु जिस भी कार्य में निवेश करेंगे उसमे विलंभ से ही सही सफल अवश्य होंगे धन लाभ भी आवश्यकता अनुसार हों जायेगा लेकिन संध्या पश्चात धन संबंधित कोई भी कार्य-व्यवहार ना करें। परिजन आपके टालमटोल वाले व्यवहार से दुखी रहेंगे।

सुझाव:-आज आप माता महागौरी की उपासना करें लाभ होगा।

शुभ रंग:-हल्का हरा

(स्,सी, से,सो, दा, शी, ग, गी, गू, गे )
कुंभ
आज का दिन कार्य सफलता वाला रहेगा। प्रातः काल जल्दी कार्यो में जुटने का फल शीघ्र ही धन लाभ के रूप में मिलेगा। अधिकांश कार्य थोड़े से परिश्रम से पूर्ण हो जाएंगे। अधिकारी वर्ग मुश्किल कार्यो में सहयोग करेंगे। आज आप जोड़ तोड़ वाली नीति अपना कर कठिन परिस्थितियों में भी अपना काम निकाल लेंगे। सरकारी कार्य मे भी सफलता की उम्मद जागेगी प्रयास करते रहे। दाम्पत्य जीवन मे छोटी-मोटी बातों को दिल पर ना लें स्थिति सामान्य ही रहेगी। मित्रो से कोई दुखद समाचार मिलेगा।

सुझाव:-आज आप पीले फलों का दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग:-गुलाबी

(दी,दू, दे, दो, चा, ची, थ, झ )
मीन
आज का दिन आशाओं के विपरीत रहने वाला है। सोची हुई योजनाए आरम्भ में सफल होती नजर आएंगी परन्तु मध्यान तक इनसे निराशा ही मिलेगी। आज आप जिससे भी सहायता मांगेंगे वो भ्रम की स्थिति में रखेगा। आज आप आत्मनिर्भर होकर अपने कार्यो को करें। भागीदारों से धन को लेकर अनबन हो सकती है। मीठा व्यवहार रखने पर भी लोग आपको केवल कार्य निकालने के लिए इस्तेमाल करेंगे। कार्य क्षेत्र की भड़ास घर पर निकालने से घर का माहौल भी वे वजह खराब होगा। पुराने कार्यो को पूर्ण करने की चिंता रहेगी। प्रेम प्रसंगों से निराश होगें।

सुझाव:-आज आप केले के वृक्ष में जल अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग:- पीला

★ आज के दिन का विशेष महत्व★

1 आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि है।
2 आज आशा द्वितीया है।

★प्रेरणा दाई चौपाई ★

राम काज कारन तनु त्यागी।
हरि पुर गयउ परम बड़भागी।।

अर्थ:-अंगद जी संपाति से कहते है कि हे संपाति राम कार्य के लिए आपके भाई जटायू ने माता सीता की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहूती दे दी जो की परम बड़ भागी थे आप भी राम काज में सहयोग करें और अपने भाग्य को व भाई के बलिदान का
को व्यर्थ न होने दें।अर्थात” कार्य वही श्रेष्ठ है जिसमे दूसरों का हित निहित होता है।”

●आप सबका मंगल हो ●

||इति शुभम् |

|||आचार्य स्वामी विवेकानंद||
।।श्री अयोध्या धाम।।
।।श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

]]>
24 शहरों में गूंजेगी जगुआर की दहाड़, जानें कहां से हुई शुरुआत https://livehalchal.com/24-%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a5%82%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%86%e0%a4%b0-%e0%a4%95/46874 Sat, 08 Apr 2017 10:11:30 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=46874 हमारे देश को दुनिया ख्वाबों की सुनहरी धरती मानती है। यहां पर सबके लिए संभावनाएं हैं, यहां मारुति की ऑल्टो बिकती है तो बुगाटी करोड़ों की कार वेरॉन के भी खरीदार यहां हैं। यही वजह है पूरी दुनिया की ऑटोमोबाइल कंपनियां धीरे-धीरे भारत में अपने सपने सच करने में जुट गई हैं।  पढ़ें- क्या है …]]>
हमारे देश को दुनिया ख्वाबों की सुनहरी धरती मानती है। यहां पर सबके लिए संभावनाएं हैं, यहां मारुति की ऑल्टो बिकती है तो बुगाटी करोड़ों की कार वेरॉन के भी खरीदार यहां हैं। यही वजह है पूरी दुनिया की ऑटोमोबाइल कंपनियां धीरे-धीरे भारत में अपने सपने सच करने में जुट गई हैं। 

पढ़ें- क्या है BS-III नॉर्म्स जिससे कबाड़ बन गई हैं 8 लाख से ज्यादा गाड़ियां

24 शहरों में गूंजेगी जगुआर की दहाड़, जानें कहां से हुई शुरुआतजगुआर अब भारत में अपनी पहचान बना चुका है अगर आप इसका नाम लेते हैं तो ऐसा नहीं है कि लोगों के लिए यह एक अनजाना ब्रांड है। लेकिन प्रतिस्पर्धा इतनी कड़ी है कि कोई भी खुद को विनर मानकर चुपचाप नहीं बैठ सकता।

जगुवार की दहाड़ पूरी भारत में सुनाई देने वाली है और इसकी शुरुआत लोनावला स्थित एंबे वैली के एयर स्ट्रिप से “द आर्ट ऑफ परफॉर्मेंस टूर” के नाम से हो चुकी है। हमने जगुआर के भारत के उपलब्‍ध हर कार को चलाया और यह जानने की कोशिश की आखिर क्यूं जगुआर की कारों की दीवानगी भारतीयों के सिर चढ़कर बोल रही है। 

शेवरले बीट अगले महीने हो सकती है लॉन्च

सबसे पहले एमडी की जुबानी

जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर व प्रेसीडेंट रोहित सूरी ने बताया कि,”द आर्ट ऑफ परफॉर्मेंस टूर वित्त वर्ष 17-18 की शुरुआत हमने ऑटो उत्साहियों की मुराद पूरी करने के लिए कर दी है। पिछले साल हमें काफी उत्साहजनक परिणाम इस आयोजन से मिले थे इसको देखते हुए अबकी बार आर्ट ऑफ परफॉर्मेंस को हम पूरे देश में आयोजित कर रहे हैं। यहां एंबे वैली में आप हमारी हर कार को देख सकते हैं जो हम भारत में बेच रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इसके जरिए जो हमारा मकसद है वह जगुआर के प्रशंसकों तक पहुंच जाएगा। 

Tata Tigor कॉम्पैक्ट सिडान भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 4.70 लाख रुपये

मिलिए जगुआर की प्रोडक्ट लाइन से

मौजूदा समय में जगुआर की ऑल न्यू एफ-फेस(सीबीयू के रूप में बिक रही इस कार की कीमत 68.40 लाख रुपये), एफ टाइप(शुरुआती कीमत 1.25  करोड़), लोकली मैन्यूफैक्‍चर्ड एक्सजे(शुरुआती कीमत 99.99 लाख), लोकली मैन्यूफैक्चर्ड एक्सई(शुरुआती कीमत 39.90 लाख) व लोकली मैन्यूफैक्‍चर्ड एक्सएफ(शुरुआती कीमत 47.50 लाख) रुपये से शुरू होती है। इन कारों को कंपनी देश में अपने 24 आधिकारिक डीलरों के माध्यम से बेच रही है। 
 
]]>