संजय सरावगी – Live Halchal

‘तेजस्वी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाना राजद के ताबूत में अंतिम कील’, संजय सरावगी ने साधा निशाना
राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बिहार भाजपा अध्यक्ष ने इसे पार्टी के लिए विनाशकारी कदम बताया है।

राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किए जाने पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का कार्यकारी अध्यक्ष बनना राजद के राजनीतिक ताबूत में अंतिम कील साबित होगा।

संजय सरावगी ने कहा कि तेजस्वी यादव के अब तक के जीवन को देखा जाए तो उनकी उपलब्धि मात्र एक भ्रष्टाचार की ही रही है। इसके अलावा वे पढ़ाई से लेकर राजनीति तक में असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि असफलता की पराकाष्ठा पर पहुंच चुके तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी देना परिवार की मजबूरी है।

संजय सरावगी ने आगे कहा कि राजद में अब्दुल बारी सिद्दीकी, जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी जैसे वरिष्ठ और दिग्गज नेता हैं, लेकिन तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर राजद ने साबित कर दिया कि पार्टी में परिवारवाद की जड़ें काफी गहरी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाना उस पार्टी का आंतरिक मामला है, लेकिन जिस तरह इस निर्णय को लेकर विरोध का बिगुल अपने परिवार से ही बजा है, वह राजद के भविष्य के लिए सुखद संकेत नहीं है। संजय सरावगी ने कहा कि राजद वास्तव में अब समाप्ति की ओर बढ़ रही है। उनके अनुसार, यह फैसला पार्टी के लिए विनाशकारी साबित होगा और राजद के अस्तित्व पर सवाल खड़े करेगा।

पटना में नितिन नवीन का रोड शो, यह सब काम भी करेंगे; संजय सरावगी बोले- भाजपा के लिए आज बड़ा दिन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि आज को पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष दायित्व ग्रहण करने के बाद पहली बार पाटलिपुत्र यानी पटना की धरती पर आ रहे हैं। इस अवसर पर बिहार प्रदेश भाजपा द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने के बाद आज पहली बार नितिन नवीन पटना आ रहे हैं। बिहार भाजपा ने उनके स्वागत की बड़ी तैयारी की है। पटना एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद भव्य रोड शो और अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। यह रोड शो पटना एयरपोर्ट से मिलर हाई स्कूल ग्राउंड तक निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। इस बीच नितिन नवीन क्या क्या करेंगे, आइए जानते हैं…

दौरे की शुरुआत नितिन नवीन द्वारा राजवंशी नगर, पटना स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन व पूजन से होगी। यह कार्यक्रम दोपहर 01:05 बजे निर्धारित है। इसके वह बेली रोड स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, जिसका समय दोपहर 01:50 बजे रखा गया है। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आयकर गोलंबर, पटना में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 02:05 बजे होगा। इसमें बाद नितिन नवीन का वीरचंद पटेल मार्ग स्थित मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में आगमन एवं अभिनंदन सभा आयोजित की जाएगी, जो दोपहर 02:15 बजे से शुरू होगी। इसी क्रम में एयरपोर्ट से मिलर हाई स्कूल ग्राउंड तक भाजपा का रोड शो निकाला जाएगा। इस अभिनंदन समारोह के बाद शाम को नितिन नवीन राजभवन जाएंगे। वहां राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात सायं 4 बजे निर्धारित है। इसके बाद वह प्रदेश भाजपा कार्यालय स्थित अटल सभागार में सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों एवं प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक शाम 7:30 बजे से आयोजित होगी।

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इसे बिहार के लिए विशेष उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह पहली बार है जब बिहार के किसी नेता को पार्टी संगठन के इतने शीर्ष पद की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी नेतृत्व ने युवा नेता नितिन नवीन पर भरोसा जताते हुए उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। यह न केवल भाजपा के लिए बल्कि पूरे बिहार के युवाओं के लिए गर्व की बात है और इससे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।

संजय सरावगी ने कहा कि यह दिन भारतीय जनता पार्टी के लिए भी बड़ा है और देश व बिहार के नौजवानों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि जिस वर्ष भाजपा की स्थापना हुई, उसी वर्ष के आसपास नितिन नवीन का जन्म हुआ, जो अपने आप में एक रोचक संयोग है। बिहार में उनके आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह है और पार्टी इसे ऐतिहासिक रूप देने के लिए पूरी ताकत से जुटी हुई है।