संगरूर – Live Halchal

संगरूर के बाद अब सुनाम में जहरीली शराब ने बरपाया कहर
दो दिन पहले संगरूर में जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने उस मामले में हाईपावर कमेटी गठित कर 72 घंटे में जांच रिपोर्ट मांगी हुई है। संगरूर सीएम भगवंत मान का गृहजिला है और वे यहां से सांसद भी रह चुुके हैं। जहरीली शराब से मौतों के बाद विपक्ष ने मान पर हमला बोला था।

संगरूर में जहरीली शराब से आठ लोगों की मौत के बाद अब सुनाम में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां की बीबी बस्ती भी जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई है। कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

संगरूर मामले में सरगना गिरफ्तार
संगरूर के गुज्जरां क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत के बाद पुलिस ने जहरीली शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सरगना को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की पहचान पटियाला निवासी हरमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी गुरलाल सिंह से पूछताछ के बाद की गई है।

आरोपी गुरलाल सिंह नकली शराब बनाने के गिरोह का मुखिया बताया जा रहा है। आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, अमरीक सिंह निवासी गांव गुज्जरां, गुरलाल सिंह निवासी गांव उभावाल और हरमनप्रीत सिंह निवासी गांव तेईपुर जिला पटियाला के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपियों पर पहले भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए तैयार कर रहे थे शराब
पुलिस ने 200 लीटर इथेनॉल, 156 बोतल शराब, लेबलिंग वाली संदिग्ध नकली शराब वाली 130 बोतलें, बिना लेबल वाली नकली शराब वाली 80 बोतलें, 4,500 खाली बोतलें, 4600 ढक्कन और एक बॉटलिंग मशीन आदि बरामद कीं। इसके साथ ही 10 लीटर शराब तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला फ्लेवर, 25 लीटर रंग, एक बॉटलिंग मशीन, 8 एल्कोहल मीटर, एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, 4 बोतल काला रंग लेबल वाला, बोतलों के लेबल, हांडा अमेज कार, टब और बाल्टी, 315 गत्ते की पेटियां बरामद की गई हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घर-घर स्वास्थ्य जांच रही टीम
संगरूर के उपायुक्त ने बुधवार को जांच समिति बनाते हुए 72 घंटे में ही रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। साथ ही बताया कहा था कि गुजरान गांव में एक सर्वेक्षण भी किया जा रहा है कि क्या किसी और का स्वास्थ्य खराब हुआ है। इसके लिए स्वास्थ्य अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पुलिस, राजस्व और ग्रामीण विकास अधिकारियों की कई टीमें घर-घर जाकर सर्वेक्षण कर रही हैं।

संगरूर: स्कूल के हॉस्टल में खाना खाने से 40 बच्चों की तबीयत बिगड़ी
संगरूर के घावदा में बने मेरिटोरियस स्कूल के हॉस्टल में देर रात खाना खाने के बाद लगभग 40 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को संगरूर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही शिक्षामंत्री हरजोत बैंस अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हालचाल जाना। संगरूर की विधायक नरिंदर कौर भराज भी अस्पताल पहुंचीं और बच्चों का हालचाल जाना।

जांच कमेटी गठित, कैंटीन का कॉन्ट्रेक्ट कैंसल
वहीं इस पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। शिक्षामंत्री ने 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है और साथ ही कहा है कि किसी कसूरवार को बक्शा नहीं जाएगा। इसके अलावा हॉस्टल की कैंटीन का कॉन्ट्रेक्ट कैंसल कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर हॉस्टल में एक मेडिकल टीम तैनात कर दी गई है ताकि किसी को भी दिक्कत आए तो उसे तुरंत मदद दी जा सके।

बच्चे कई दिन से कर रहे थे शिकायत
बताया जा रहा है कि बच्चे पिछले कुछ दिन से खाने की शिकायत कर रहे थे। शिक्षामंत्री बैंस ने कहा कि अगर ये बात सही है और बच्चों की शिकायत पर गौर नहीं किया गया तो कार्रवाई होगी। बैंस ने कहा कि पंजाब में 10 मेरिटोरियस स्कूल हैं। बाकी नौ में भी विभाग की टीम जांच करेगी।

सूत्रों के अनुसार, इस मामले में ठेकेदार मनिंदर सिंह के खिलाफ दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं मैस के मैनेजर के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया।