संकेत – Live Halchal

गिफ्ट निफ्टी दे रहा फ्लैट शुरुआत का संकेत
नए कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार (Stock Market Today) में फ्लैट शुरुआत हो सकती है। दरअसल सुबह सवा 7 बजे के करीब गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) 10 अंक या 0.04 फीसदी गिरकर 26,325 पर है।
हालांकि अनुमान है कि सोमवार को भारतीय इक्विटी मार्केट में पॉजिटिव रुझान रहने की उम्मीद है, क्योंकि निवेशक पिछले हफ्ते RBI द्वारा घोषित रेपो रेट में 25-बेसिस-पॉइंट की कटौती के असर को पॉजिटिव तरीके से देख रहे हैं। इस कदम से, जिससे रेपो रेट घटकर 5.25% हो गया, रेट-सेंसिटिव सेक्टर में माहौल अच्छा हुआ है और फाइनेंशियल, ऑटो और मेटल में खरीदारी की दिलचस्पी फिर से बढ़ी है।
इस बीच आज कौन से शेयरों में एक्शन दिख सकता है, आइए जानते हैं।

Q2 Results Today – फिजिक्सवाला, फुजियामा पावर सिस्टम्स और नियोजेम इंडिया 8 दिसंबर को अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी।

Eternal – एक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर ब्लॉक डील के जरिए इटरनल में 0.5% हिस्सेदारी 1,500 करोड़ रुपये तक में बेच सकता है।

Biocon – इस बायोफार्मास्युटिकल कंपनी ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी बायोकॉन बायोलॉजिक्स (BBL) को बायोकॉन में पूरी तरह से इंटीग्रेट करने के लिए एक स्ट्रेटेजिक कॉर्पोरेट एक्शन की घोषणा की है, जो जरूरी अप्रूवल के बाद लागू होगी।

ICICI Bank – ICICI बैंक की सब्सिडियरी कंपनी ICICI प्रूडेंशियल AMC ने 10,603 करोड़ रुपये के IPO के लिए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस फाइल किया है। 2,061–2,165 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड वाला यह पब्लिक इश्यू 12 से 16 दिसंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा।

Dynamatic Technologies – कंपनी ने डसॉल्ट के लेटेस्ट बिजनेस जेट, फाल्कन 6एक्स के पूर्ण पिछले हिस्से की मैन्युफैक्चरिंग और एसेंबली के लिए डसॉल्ट एविएशन के साथ एक रणनीतिक समझौता किया है।

ONGC – बोर्ड ने अरुण कुमार सिंह को ONGC के चेयरमैन और CEO के तौर पर कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर एक और साल के लिए फिर से अपॉइंट करने को मंज़ूरी दे दी है, जो 7 दिसंबर से लागू होगा।

LIC – भारत सरकार ने फाइनेंस मिनिस्ट्री के डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज की जॉइंट सेक्रेटरी शालिनी पंडित को LIC के बोर्ड में गवर्नमेंट नॉमिनी डायरेक्टर के तौर पर नॉमिनेट किया है। वे तुरंत प्रभाव से फाइनेंस मिनिस्ट्री के डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज के जॉइंट सेक्रेटरी प्रशांत कुमार गोयल की जगह लेंगी।

SPML Infra – कंपनी को जल जीवन मिशन के तहत, पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (PHED), झालावाड़, राजस्थान से श्री हरि इंफ्राप्रोजेक्ट्स के साथ JV में 207.38 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है।

NBCC (India) – कंपनी ने ग्रेटर नोएडा में ई-ऑक्शन के जरिए लगभग 485.41 करोड़ रुपये में 175 रेजिडेंशियल यूनिट्स सफलतापूर्वक बेची हैं।

सर्दियों में सुबह-सुबह आ रही है खांसी, हो सकती है इस बीमारी का संकेत
सर्दी का मौसम शुरू होते ही कई लोगों को सर्दी-खांसी की समस्या शुरू हो जाती है. कई मामलों में यह मौसम का असर होता है, लेकिन कई मामलों में यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है. ऐसा तब होता है, जब आपको खांसी के साथ-साथ अन्य समस्या हो, जैसे सीने में दर्द या बलगम की समस्या भी देखन को मिले तब. हालांकि, अगर सर्दी वाला नॉर्मल खांसी है आपको, तो घबराने की जरूरत नहीं. थोड़ी सी देखभाल और सही उपाय अपनाकर आप अपनी सर्दियों वाली खांसी को जल्दी कंट्रोल कर सकते हैं.

सर्दियों में खांसी क्यों बढ़ती है?

ठंड के मौसम में हमारा ज्यादातर वक्त घर के अंदर ही गुजरता है, हीटर के पास बैठकर. हीटर और सूखी हवा गले और नाक के रास्तों को सुखा देती है. ऐसे में हल्की सी खुजली भी खांसी में बदल जाती है. इसके अलावा सर्दियों की हवा भी काफी ड्राई होती है, जिससे श्वसन तंत्र आसानी से इरिटेट हो जाता है.

सर्दियों में खांसी की आम वजह

अस्थमा- ठंडी हवा और धूल से आसानी से बढ़ जाता है, जिससे सीजन भर सूखी खांसी रह सकती है.

ब्रोंकाइटिस- एयरवेज में सूजन पैदा करता है. क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस वाले लोगों को पूरे मौसम तक खांसी रह सकती है.

इन्फेक्शन- फ्लू या फिर निमोनिया, ये गंभीर इंफेक्शन खांसी को लंबे समय तक बनाए रखते हैं.

एलर्जन्स- धूल, फफूंद, पराग आदि ठंडी और सूखी हवा के साथ आसानी से उड़ते हैं और खांसी ट्रिगर कर सकते हैं.

पोस्टनेजल ड्रिप- नाक का म्यूकस रातभर गले में आकर जमा हो जाता है और सुबह खांसी बढ़ा देता है.

सर्दियों की खांसी के आसान घरेलू उपाय

पानी ज्यादा पिएं- हाइड्रेशन म्यूकस को पतला करता है और गले की जलन कम करता है.

नमक वाले पानी से गरारे- गले को आराम मिलता है और खांसी में राहत मिलती है.

हर्बल टी- अदरक, थाइम, या मार्शमैलो रूट वाली चाय सूजन और खांसी दोनों को शांत करती है.

ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल- कमरे में नमी बढ़ाकर सांस लेने में राहत देता है. चाहें तो यूकेलिप्टस या पुदीने के इसेंसियल ऑयल भी डाल सकते हैं.

स्टीम लें- गर्म भाप म्यूकस को ढीला करती है और खांसी कम करती है.

कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी है?

Indigohealth के अनुसार, अगर आपकी खांसी कई हफ्तों तक बनी रहे या इन लक्षणों के साथ दिखाई दे, तो जल्द जांच करवानी चाहिए. लक्षणों में-

हरा या पीला बलगम

घरघराहट

बुखार

सांस लेने में दिक्कत

अत्यधिक थकान

बिना वजह वजन कम होना

जीभ पर दिखते हैं विटामिन-B12 की कमी के 3 बड़े संकेत
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खान-पान में लापरवाही के कारण एक ‘साइलेंट किलर’ हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है- और वह है विटामिन B12 की कमी। यह विटामिन न सिर्फ आपकी नसें, बल्कि आपके दिमाग और खून को भी दुरुस्त रखता है।

इस दौरान अक्सर हम थकान, कमजोरी या सुस्ती को हल्के में लेते हैं, लेकिन अगर आप अपनी जीभ पर दिखने वाले इन 3 बड़े संकेतों को पहचानना सीख लेते हैं, तो आप नसों के स्थायी नुकसान से बच सकते हैं। आइए जानते हैं कि हमारी जीभ कैसे हमें विटामिन B12 की कमी के बारे में आगाह करती है।

रंग और बनावट में बदलाव

विटामिन B12 की कमी का सबसे पहला और साफ संकेत आपकी जीभ के रंग और बनावट में बदलाव है। आमतौर पर, हमारी जीभ पर छोटे-छोटे दाने होते हैं जिन्हें ‘पैपिला’ कहते हैं। जब B12 की कमी होती है, तो ये पैपिला सिकुड़कर गायब होने लगते हैं, जिससे जीभ की ऊपरी सतह बिल्कुल चिकनी और चमकदार दिखने लगती है।

इस स्थिति को ‘ग्लोसिटिस’ कहा जाता है। आपकी जीभ का रंग भी सामान्य गुलाबी से बदलकर गहरा लाल या ‘बीफी रेड’ हो सकता है। यह चिकनी, लाल जीभ खाना खाने, खासकर मसालेदार या गर्म खाना खाने पर, बहुत दर्द और जलन पैदा कर सकती है।

बार-बार छाले या मुंह में घाव होना

अगर आपको अक्सर मुंह के छाले होते हैं जो जल्दी ठीक नहीं होते, तो यह भी विटामिन B12 की कमी का एक बड़ा संकेत हो सकता है। चूंकि यह विटामिन सेल रिन्यूअल के लिए जरूरी है, इसलिए जब इसकी कमी होती है, तो मुंह के अंदर और जीभ पर छोटे-छोटे घाव या अल्सर बनने लगते हैं।

ये छाले न सिर्फ खाने-पीने में तकलीफ देते हैं, बल्कि ये शरीर में चल रही एक बड़ी पोषण संबंधी कमी की ओर इशारा करते हैं। कई बार ये छाले दर्दनाक होते हैं और बार-बार लौटकर आते हैं, जिसे नजरअंदाज करना सही नहीं है।

जीभ में झुनझुनी या सुन्नपन महसूस होना

विटामिन-बी12 सीधे तौर पर हमारी नर्वस सिस्टम की सेहत से जुड़ा हुआ है। इसकी कमी से नसों को नुकसान पहुंचता है। यही कारण है कि कुछ लोगों को जीभ पर लगातार जलन, चुभन या अजीब सी झुनझुनी महसूस हो सकती है, जिसे ‘लिंगुअल पैरेस्थीसिया’ भी कहते हैं।

कई बार उन्हें लगता है जैसे जीभ पर सुई चुभ रही है या कुछ जल रहा है, जबकि बाहर से कोई घाव दिखाई नहीं देता। अगर आप थकान, कमजोरी के साथ-साथ जीभ पर इस तरह की अजीब सनसनी महसूस करते हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेकर अपना B12 स्तर जांच करवा लेना चाहिए।

क्या करें?

अगर आप ऊपर दिए गए कोई भी लक्षण महसूस कर रहे हैं, तो घबराएं नहीं। तुरंत एक डॉक्टर या स्वास्थ्य विशेषज्ञ से मिलें और अपना विटामिन B12 का ब्लड टेस्ट करवाएं।

सही समय पर पहचान और डॉक्टर की सलाह से विटामिन B12 के सप्लीमेंट्स या इन्जेक्शन लेकर इस कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है, जिससे नसों के स्थायी नुकसान से बचा जा सके।

स्ट्रोक आने से पहले दिखते हैं ये चार संकेत
दुनिया में हर 4 मिनट में एक व्यक्ति की मौत स्ट्रोक से होती है। स्ट्रोक तब होता है जब मस्तिष्क के किसी हिस्से में रक्त का प्रवाह बाधित हो जाता है, जिससे मस्तिष्क की कोशिकाएं मरने लगती हैं। यह एक बेहद गंभीर समस्या है, जिसको बारे में सभी लोगों को जानना चाहिए।

हर साल 29 अक्टूबर को ‘वर्ल्ड स्ट्रोक डे’ मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को ब्रेन स्ट्रोक के गंभीर खतरों और लक्षणों के प्रति जागरूक करना है। स्ट्रोक दुनिया भर में मृत्यु और विकलांगता के प्रमुख कारणों में से एक है, लेकिन डॉक्टरों का मानना है कि यदि इसके शुरुआती संकेतों को स्ट्रोक के पहले 60 मिनट के भीतर पहचान लिया जाए, तो मरीज की जान बचाई जा सकती है और दीर्घकालिक क्षति को कम किया जा सकता है।

स्ट्रोक के लक्षणों को याद रखने के लिए एक सरल नियम है, ‘FAST’, जिसे गलती से भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये संकेत अचानक और तेजी से दिखाई देते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हाई बीपी, डायबिटीज और अनियंत्रित जीवनशैली के कारण अब यह समस्या सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही है, बल्कि 30 से 40 वर्ष के युवाओं में भी इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसके लिए तत्काल जागरूकता और त्वरित कार्रवाई बहुत जरूरी है।

F (फेस- चेहरे का लटकना)

स्ट्रोक का पहला और दिखने वाला संकेत है चेहरे का टेढ़ा होना है। अगर अचानक चेहरे के किसी एक तरफ कमजोरी महसूस हो या वह हिस्सा लटक जाए, तो यह खतरे की घंटी है। आप मरीज से मुस्कुराने को कहें, यदि मुस्कान आधी-अधूरी या असमान दिखे, या मुंह के कोने से लार बहने लगे, तो तुरंत समझ लें कि यह स्ट्रोक का संकेत हो सकता है। यह लक्षण दिखते ही सतर्क हो जाएं।

A (आर्म- बांह की कमजोरी)

दूसरा संकेत आपके हाथों से जुड़ा है। अगर किसी व्यक्ति के हाथ या बांह में अचानक सुन्न होने लगे या वे कमजोर पड़ जाएं, तो यह दूसरा बड़ा खतरा हो सकता है। उससे कहें कि वह दोनों हाथ एक साथ ऊपर उठाए। यदि एक हाथ अपने आप नीचे गिर जाए या उसे उठाने में बहुत ज्यादा मुश्किल हो, तो यह बताता है कि दिमाग में खून का बहाव रुक गया है। यह स्थिति दिखते ही बिना समय गंवाए डॉक्टर से संपर्क करें।

S (स्पीच- बोलने में दिक्कत)

यह संकेत सबसे महत्वपूर्ण है, जिसे कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर व्यक्ति अचानक लड़खड़ाकर बोलने लगे, उसकी बोली अस्पष्ट (तोतली) हो जाए, या वह सब कुछ समझ रहा हो, पर बोल न पाए, तो यह दिमाग को गंभीर नुकसान पहुंचने का स्पष्ट संकेत है। इस लक्षण को नींद या घबराहट से जोड़कर गलती न करें, ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से मिलें।

T (टाइम- तुरंत मदद)

यदि आपको ऊपर बताए गए तीन संकेतों (चेहरा, बांह, बोली) में से कोई भी लक्षण दिखता है, तो एक पल भी बर्बाद न करें। ‘T’ का मतलब है तुरंत एम्बुलेंस को फोन करें। स्ट्रोक के बाद के शुरुआती मिनट ‘गोल्डन आवर’ कहलाते हैं। इस दौरान जितनी तेजी से इलाज मिलेगा, मरीज की जान बचने और स्थायी विकलांगता कम होने की संभावना उतनी ही अधिक होगी।

गट बिगड़ने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 संकेत
यह कहना गलत नहीं होगा कि हमारा पेट हमारी पूरी सेहत को प्रभावित करता है। अगर पाचन बिगड़ जाए, तो हमारी फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों पर गहरा असर पड़ता है। इसलिए हेल्दी गट पूरी सेहत के लिए जरूरी है। हालांकि, हमारी लाइफस्टाइल और डाइट के कारण गट हेल्थ बिगड़ सकती है।

बड़ी परेशानी यह है कि इस ओर हम ज्यादा ध्यान भी नहीं देते हैं। लेकिन गट हेल्थ बिगड़ने पर हमारा शरीर हमें कुछ संकेत देना शुरू कर देता है। अगर इन संकेतों को पहचान लिया जाए, तो गट हेल्थ को बेहतर बनाने की ओर जरूर कदम उठाए जा सकते हैं। आइए डॉ. सौरभ सेठी से जानें कि अनहेल्दी गट के लक्षण कैसे होते हैं।

कब्ज या दस्त

अगर आपको अक्सर कब्ज या दस्त की शिकायत रहती है, तो यह गट के अनहेल्दी होने का सबसे पहला संकेत हो सकता है। हेल्दी गट खाने को सही गति से आगे बढ़ाती है और मल त्याग की प्रक्रिया को नियमित रखती है। जब आंतों में ठीक से पानी अब्जॉर्ब नहीं हो पाता, तो स्टूल हार्ड या लूज हो जाता है। इसके कारण कब्ज या दस्त की समस्या होती है।

लगातार ब्लोटिंग

खाने के बाद हल्की ब्लोटिंग होना सामान्य है, लेकिन अगर आपको लगातार पेट फूला हुआ और भारी महसूस होता है, तो यह चिंता की बात है। अनहेल्दी गट में, खराब बैक्टीरिया के कारण गैस बनती है। इसके अलावा, छोटी आंत में बैक्टीरिया ज्यादा बढ़ने लगते हैं, जिसके कारण भी लगातार ब्लोटिंग हो सकती है।

कमजोर इम्युनिटी

आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि हमारी इम्युनिटी का 70-80% हिस्सा हमारी आंतों पर निर्भर करता है। एक हेल्दी गट माइक्रोबायोम हानिकारक वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में हमारी मदद करता है। अगर आप बार-बार सर्दी-जुकाम, इंफेक्शन या अन्य बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं, तो इसका सीधा सा मतलब है कि आपकी आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया कमजोर पड़ गए हैं और आपकी इम्युनिटी ठीक से काम नहीं कर रही है।

लगातार थकान और सुस्ती

क्या आप पूरी नींद लेने के बाद भी थका हुआ महसूस करते हैं? इसका कारण भी अनहेल्दी गट हो सकता है। आंतों का स्वास्थ्य हमारी नींद और एनर्जी लेवल से सीधे जुड़ा हुआ है। सेरोटोनिन हार्मोन का एक बड़ा हिस्सा आंतों में ही बनता होता है। लेकिन गट में सूजन या असंतुलन होने पर सेरोटोनिन का प्रोडक्शन प्रभावित होता है, जिससे इनसोम्निया, थकान और चिड़चिड़ापन हो सकता है।

फूड इनटॉलरेंस

फूड इनटॉलरेंस यानी कुछ कुछ खास तरह के फूड्स, जैसे- लैक्टोज, ग्लूटेन को न पचा पाना। यह समस्या अक्सर आंतों में उन एंजाइम्स की कमी के कारण होती है, जो उस फूड आइटम के ब्रेक डाउन में मदद करते हैं। अनहेल्दी गट इन एंजाइम्स का ठीक से नहीं बना पाता। इसके कारण, कुछ फूड्स को खाने के बाद पेट में दर्द, गैस, ब्लोटिंग, उल्टी या सिरदर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।