संकष्टी चतर्थी – Live Halchal

संकष्टी चतर्थी पर करें देवी लक्ष्मी की पूजा
चैत्र महीने में आने वाली चतुर्थी तिथि को बहुत ज्यादा पुण्यदायी माना जाता है। इस मौके पर बप्पा के निमित्त कठिन उपवास का पालन किया जाता है। चैत्र मास की भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी 17 मार्च (Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2025) यानी आज के दिन मनाई जा रही है। ऐसे में इस दिन बप्पा की विधिपूर्वक पूजा करें और मां लक्ष्मी के नामों का जाप करें।

चतुर्थी व्रत बहुत कल्याणकारी माना गया है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान है। चतुर्थी एक महीने में दो बार कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में आती है।

हर महीने आने वाली संकष्टी चतुर्थी का अपना अलग नाम और महत्व है। आज यानी 17 मार्च को भालचंद्र संकष्टी मनाई जा रही है। कहते हैं कि इस दिन (Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2025) भगवान गणेश की पूजा करने से सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है। साथ ही इस तिथि पर माता लक्ष्मी के 108 नामों का जाप परम कल्याणकारी माना गया है, जो इस प्रकार हैं।

।।मां लक्ष्मी के 108 नाम।। (Maa Lakshmi ke 108 Naam)

ऊँ प्रकृत्यै नम:
ऊँ विकृत्यै नम:
ऊँ विद्यायै नम:
ऊँ सर्वभूत-हितप्रदायै नम:
ऊँ श्रद्धायै नम:
ऊँ विभूत्यै नम:
ऊँ वसुन्धरायै नमः
ऊँ उदारांगायै नमः
ऊँ हरिण्यै नमः
ऊँ हेममालिन्यै नमः
ऊँ धनधान्य-कर्ये नमः
ऊँ सिद्धयै नमः
ऊँ स्त्रैणसौम्यायै नमः
ऊँ शुभप्रदायै नमः
ऊँ नृपवेश्मगतानन्दायै नमः
ऊँ सुरभ्यै नम:
ऊँ परमात्मिकायै नम:
ऊँ वाचे नम:
ऊँ पद्मालयायै नम:
ऊँ पद्मायै नमः
ऊँ शुचय़ै नमः
ऊँ स्वाहायै नमः
ऊँ स्वधायै नमः
ऊँ सुधायै नमः
ऊँ धन्यायै नमः
ऊँ हिरण्मयै नमः
ऊँ लक्ष्म्यै नमः
ऊँ नित्यपुष्टायै नमः
ऊँ विभावर्यै नमः
ऊँ अदित्यै नमः
ऊँ दित्यै नमः
ऊँ दीप्तायै नमः
ऊँ वसुधायै नमः
ऊँ वसुधारिण्यै नमः
ऊँ कमलायै नमः
ऊँ कान्तायै नमः
ऊँ कामाक्ष्यै नमः
ऊँ क्रोधसंभवायै नमः
ऊँ अनुग्रहप्रदायै नमः
ऊँ बुद्धयै नमः
ऊँ अनघायै नमः
ऊँ हरिवल्लभायै नमः
ऊँ अशोकायै नमः
ऊँ अमृतायै नमः
ऊँ दीप्तायै नमः
ऊँ लोकशोकविनाशिन्यै नमः
ऊँ धर्म-निलयायै नमः
ऊँ करुणायै नमः
ऊँ लोकमात्रे नमः
ऊँ पद्मप्रियायै नमः
ऊँ पद्महस्तायै नमः
ऊँ पद्माक्ष्यै नमः
ऊँ पद्मसुन्दर्यै नमः
ऊँ पद्मोद्भवायै नमः
ऊँ भास्कर्यै नमः
ऊँ बिल्वनिलयायै नमः
ऊँ वरारोहायै नमः
ऊँ यशस्विन्यै नमः
ऊँ वरलक्ष्म्यै नमः
ऊँ वसुप्रदायै नमः
ऊँ शुभायै नमः
ऊँ हिरण्यप्राकारायै नमः
ऊँ समुद्रतनयायै नमः
ऊँ पद्ममुख्यै नमः
ऊँ पद्मनाभप्रियायै नमः
ऊँ रमायै नमः
ऊँ पद्ममालाधरायै नमः
ऊँ देव्यै नमः
ऊँ पद्मिन्यै नमः
ऊँ पद्मगन्धिन्यै नमः
ऊँ पुण्यगन्धायै नमः
ऊँ सुप्रसन्नायै नमः
ऊँ प्रसादाभिमुख्यै नमः
ऊँ प्रभायै नमः
ऊँ चन्द्रवदनायै नमः
ऊँ चन्द्रायै नमः
ऊँ चन्द्रसहोदर्यै नमः
ऊँ चतुर्भुजायै नमः
ऊँ विष्णुपत्न्यै नमः
ऊँ प्रसन्नाक्ष्यै नमः
ऊँ नारायणसमाश्रितायै नमः
ऊँ दारिद्र्यध्वंसिन्यै नमः
ऊँ देव्यै नमः
ऊँ सर्वोपद्रव-वारिण्यै नमः
ऊँ नवदुर्गायै नमः
ऊँ महाकाल्यै नमः
ऊँ ब्रह्माविष्णु-शिवात्मिकायै नमः
ऊँ त्रिकालज्ञान-संपन्नायै नमः
ऊँ भुवनेश्वर्यै नमः
ऊँ चन्द्ररूपायै नमः
ऊँ इन्दिरायै नमः
ऊँ इन्दुशीतलायै नमः
ऊँ अह्लादजनन्यै नमः
ऊँ पुष्टयै नमः
ऊँ शिवायै नमः
ऊँ शिवकर्यै नमः
ऊँ सत्यै नमः
ऊँ विमलायै नमः
ऊँ विश्वजनन्यै नमः
ऊँ तुष्टयै नमः
ऊँ दारिद्र्यनाशिन्यै नमः
ऊँ प्रीतिपुष्करिण्यै नमः
ऊँ शान्तायै नमः
ऊँ शुक्लमाल्यांबरायै नमः
ऊँ श्रियै नमः
ऊँ जयायै नमः
ऊँ मंगलादेव्यै नमः
ऊँ विष्णुवक्षस्थलस्थितायै नम।

संकष्टी चतर्थी आज, इस विधि से करें पूजा
आज चैत्र महीने की भालचंद्र संकष्टी चतर्थी मनाई जा रही है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान है। यह प्रत्येक महीने में दो बार कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में आती है जिसका अपना एक खास (Sankashti Chaturthi 2025) महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस मौके पर गौरी पुत्र गणेश की पूजा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह भगवान गणेश को समर्पित एक शुभ व्रत है, जो हर महीने मनाया जाता है। इस दिन भक्त भगवान गणेश की पूजा करते हैं और उनसे अपने जीवन से सभी बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज यानी 17 मार्च को भालचंद्र संकष्टी मनाई जा रही है, तो आइए इस दिन (Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2025) से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।

संकष्टी चतुर्थी का धार्मिक महत्व (Sankashti Chaturthi 2025 Significance)
संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश के भक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। माना जाता है कि इस व्रत को करने से भक्तों को भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होता है और उनके जीवन से सभी संकट दूर हो जाते हैं। यह व्रत विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है जो अपने जीवन में अनेकों बाधाओं का सामना कर रहे हैं या जो किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं।

चन्द्रोदय का समय – सुबह 09 बजकर 18 मिनट पर
चन्द्रास्त का समय – सुबह 07 बजकर 50 मिनट पर

संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि (Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2025 Puja Vidhi)
इस दिन भक्त सुबह जल्दी उठें और स्नान करें।
एक वेदी पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें।
भगवान गणेश को जल, फूल, दूर्वा घास और सिंदूर अर्पित करें।
बप्पा के इस मंत्र “ॐ गं गणपतये नमः” का 108 बार जाप करें।
भगवान गणेश को मोदक या लड्डू का भोग लगाएं।
अंत में गणेश जी की आरती करें और उनसे अपने जीवन से सभी बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना करें।
रात के समय चंद्रमा की पूजा करें।
व्रत का पारण चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद कर सकते हैं।

संकष्टी चतुर्थी व्रत में क्या करें और क्या नहीं? (Sankashti Chaturthi 2025 Dos And Donts)

इस तिथि पर क्या करें
बप्पा की विधिवत पूजा करें।
गणेश मंत्रों का जाप करें।
मोदक या लड्डू का भोग लगाएं।
चंद्र दर्शन करें और उन्हें दूध मिश्रित जल और दुर्वा से अर्घ्य दें।

इस तिथि पर क्या न करें
झूठ बोलने से बचें।
किसी को भी नुकसान न पहुंचाएं।
तामसिक चीजों का सेवन न करें।
विवाद करने से बचें।

आपको बता दें कि संकष्टी चतुर्थी व्रत एक शुभ और फलदायी व्रत है। इस उपवास को रखने से भक्तों को भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होता है और उनके जीवन से सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

संकष्टी चतर्थी पर करें गणेश जी की पूजा, शुभ फलों की होगी प्राप्ति
भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है। यह तिथि बप्पा की पूजा के लिए बहुत शुभ मानी जाती है। इस दिन लोग उपवास रखते हैं और बप्पा की पूजा करते हैं। चतुर्थी का व्रत (Chaturthi 2025 Date) प्रत्येक माह रखा जाता है। इस बार यह 17 मार्च को रखा जाएगा। इस दिन गणेश पूजा का विशेष महत्व है।

भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी का व्रत बेहद शुभकारी माना जाता है। यह भगवान गणेश को समर्पित एक पवित्र दिन है। चैत्र महीने की भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी, 17 मार्च 2025 को मनाई जाएगी। यह शुभ अवसर भक्तों के लिए अत्यधिक महत्व रखता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस दिन भक्ति के साथ पूजा करने से सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है। वहीं, इस दिन (Sankashti Chaturthi 2025) गणेश चालीसा का पाठ बहुत शुभ माना जाता है, तो चलिए यहां पढ़ते हैं।

गणेश चालीसा (Ganesha Chalisha Ka Path)

।।दोहा।।
जय गणपति सदगुण सदन, कविवर बदन कृपाल।
विघ्न हरण मंगल करण, जय जय गिरिजालाल॥

।।चौपाई।।
जय जय जय गणपति गणराजू।
मंगल भरण करण शुभः काजू॥
जै गजबदन सदन सुखदाता।
विश्व विनायका बुद्धि विधाता॥
वक्र तुण्ड शुची शुण्ड सुहावना।
तिलक त्रिपुण्ड भाल मन भावन॥
राजत मणि मुक्तन उर माला।
स्वर्ण मुकुट शिर नयन विशाला॥
पुस्तक पाणि कुठार त्रिशूलं।
मोदक भोग सुगन्धित फूलं॥
सुन्दर पीताम्बर तन साजित।
चरण पादुका मुनि मन राजित॥
धनि शिव सुवन षडानन भ्राता।
गौरी लालन विश्व-विख्याता॥
ऋद्धि-सिद्धि तव चंवर सुधारे।
मुषक वाहन सोहत द्वारे॥
कहौ जन्म शुभ कथा तुम्हारी।
अति शुची पावन मंगलकारी॥
एक समय गिरिराज कुमारी।
पुत्र हेतु तप कीन्हा भारी॥
भयो यज्ञ जब पूर्ण अनूपा।
तब पहुंच्यो तुम धरी द्विज रूपा॥
अतिथि जानी के गौरी सुखारी।
बहुविधि सेवा करी तुम्हारी॥
अति प्रसन्न हवै तुम वर दीन्हा।
मातु पुत्र हित जो तप कीन्हा॥
मिलहि पुत्र तुहि, बुद्धि विशाला।
बिना गर्भ धारण यहि काला॥
गणनायक गुण ज्ञान निधाना।
पूजित प्रथम रूप भगवाना॥
अस कही अन्तर्धान रूप हवै।
पालना पर बालक स्वरूप हवै॥
बनि शिशु रुदन जबहिं तुम ठाना।
लखि मुख सुख नहिं गौरी समाना॥
सकल मगन, सुखमंगल गावहिं।
नाभ ते सुरन, सुमन वर्षावहिं॥
शम्भु, उमा, बहुदान लुटावहिं।
सुर मुनिजन, सुत देखन आवहिं॥
लखि अति आनन्द मंगल साजा।
देखन भी आये शनि राजा॥20॥
निज अवगुण गुनि शनि मन माहीं।
बालक, देखन चाहत नाहीं॥
गिरिजा कछु मन भेद बढायो।
उत्सव मोर, न शनि तुही भायो॥
कहत लगे शनि, मन सकुचाई।
का करिहौ, शिशु मोहि दिखाई॥
नहिं विश्वास, उमा उर भयऊ।
शनि सों बालक देखन कहयऊ॥
पदतहिं शनि दृग कोण प्रकाशा।
बालक सिर उड़ि गयो अकाशा॥
गिरिजा गिरी विकल हवै धरणी।
सो दुःख दशा गयो नहीं वरणी॥
हाहाकार मच्यौ कैलाशा।
शनि कीन्हों लखि सुत को नाशा॥
तुरत गरुड़ चढ़ि विष्णु सिधायो।
काटी चक्र सो गज सिर लाये॥
बालक के धड़ ऊपर धारयो।
प्राण मन्त्र पढ़ि शंकर डारयो॥
नाम गणेश शम्भु तब कीन्हे।
प्रथम पूज्य बुद्धि निधि, वर दीन्हे॥
बुद्धि परीक्षा जब शिव कीन्हा।
पृथ्वी कर प्रदक्षिणा लीन्हा॥
चले षडानन, भरमि भुलाई।
रचे बैठ तुम बुद्धि उपाई॥
चरण मातु-पितु के धर लीन्हें।
तिनके सात प्रदक्षिण कीन्हें॥
धनि गणेश कही शिव हिये हरषे।
नभ ते सुरन सुमन बहु बरसे॥
तुम्हरी महिमा बुद्धि बड़ाई।
शेष सहसमुख सके न गाई॥
मैं मतिहीन मलीन दुखारी।
करहूं कौन विधि विनय तुम्हारी॥
भजत रामसुन्दर प्रभुदासा।
जग प्रयाग, ककरा, दुर्वासा॥
अब प्रभु दया दीना पर कीजै।
अपनी शक्ति भक्ति कुछ दीजै॥

।।दोहा।।
श्री गणेश यह चालीसा, पाठ करै कर ध्यान।
नित नव मंगल गृह बसै, लहे जगत सन्मान॥
सम्बन्ध अपने सहस्त्र दश, ऋषि पंचमी दिनेश।
पूरण चालीसा भयो, मंगल मूर्ती गणेश॥