श्लोका मेहता और आकाश की मेहंदी सेरेमनी की अनसीन तस्वीर – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 04 Apr 2019 05:59:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg श्लोका मेहता और आकाश की मेहंदी सेरेमनी की अनसीन तस्वीर – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 श्लोका मेहता और आकाश की मेहंदी सेरेमनी की अनसीन तस्वीर  https://livehalchal.com/%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87/218118 Thu, 04 Apr 2019 05:59:25 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=218118 मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी इस साल 9 मार्च को श्लोका मेहता से हुई थी. मुंबई स्थित जियो सेंटर में दोनों की ग्रैंड वेडिंग हुई थी. शादी के इस सेलिब्रेशन की मुंबई से स्विटजरलैंड तक धूम थी. सोशल मीडिया पर श्लोका और आकाश की शादी के वीडियो और तस्वीरें खूब वायरल हुई …]]>

मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी इस साल 9 मार्च को श्लोका मेहता से हुई थी. मुंबई स्थित जियो सेंटर में दोनों की ग्रैंड वेडिंग हुई थी. शादी के इस सेलिब्रेशन की मुंबई से स्विटजरलैंड तक धूम थी. सोशल मीडिया पर श्लोका और आकाश की शादी के वीडियो और तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं. डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने श्लोका मेहता के मेहंदी सेरेमनी की अनसीन तस्वीर शेयर की है.

श्लोका ने अपनी शादी में ज्यादातर आउटफिट अबू जानी संदीप खोसला के डिजाइन किए हुए पहने थे. मेहंदी फंक्शन की इस अनसीन फोटो में श्लोका ने मल्टी कलर लहंगा पहना था. जिसमें पेस्टल कलर की हैंड एंब्रॉयडरी की गई थी

श्लोका ने मेहंदी लुक को डायमंड नेकलेस, बैंगल्स, ड्रॉप ईयरिंग्स, मांग टीका, हेयर एक्सेसरीज से कंप्लीट किया. अपनी शादी के हर फंक्शन में श्लोका बेहद खूबसूरत दिखी हैं. दुल्हन के जोड़े में श्लोका मेहता की कैंडिड तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं. श्लोका का शादी का जोड़ा भी अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया था. रेड कलर के लहंगे ने श्लोका की खूबसूरती का जवाब नहीं.

श्लोका के इस डिजाइनर लहंगे में हैंड एंब्रॉयडरी, जड़ाऊ, जरदोजी कटवर्क किया गया था. रेड कलर के लहंगे को श्लोका ने हैवी कुंदन और ग्रीन एमराल्ड ज्वैलरी, चोकर नेकपीस, रानी हार से टीमअप किया था. बता दें, आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की रॉयल वेडिंग में देश-विदेश की बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं. इनमें बॉलीवुड, खेल, राजनीति, बिजनेस के तमाम नामी दिग्गजों ने शिरकत की थी.

आकाश अंबानी की शादी में बी-टाउन सेलेब्स का जमावड़ा लगा था. शाहरुख खान, करण जौहर, प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय, रणबीर कपूर ने बारात में जमकर डांस किया था. श्लोका-आकाश की शादी को 2019 की आलीशान वेडिंग में गिना जाएगा. इन दिनों श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की अनसीन तस्वीरें सामने आ रही हैं. पिछले दिनों स्विटजरलैंड के St. Moritz में हुए आकाश-श्लोका के प्री-वेडिंग बैश से राधिका मर्चेंट की फोटो भी सामने आई थी. ब्लू ऑफ शोल्डर थाई स्लिट गाउन पहना है में राधिका मर्चेंट बेहद खूबसूरत दिखीं.

]]>