श्री अकाल तख्त साहिब – Live Halchal

भाजपा नेता ग्रेवाल ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार का किया धन्यवाद!
लुधियाना: भाजपा के राष्ट्रीय किसान नेता सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल भूखड़ी कलां ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की जान बचाने पर उठाए गए कदम को लेकर जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब जी का तह दिल से धन्यावाद किया।

ग्रेवाल ने कहा, “बेशक, मैं भाजपा का पदाधिकारी हूं और सबसे पहले मैं एक सिख हूं।” उन्होंने कहा कि मैंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघवीर सिंह जी से भी अपील की थी कि वे एक गुरसिख की जान बचाने के लिए डल्लेवाल साहिब की सिख रीति-रिवाज के अनुसार भूख हड़ताल खत्म करवाएं।

ग्रेवाल ने कहा कि मैं जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब रघवीर सिंह जी से अनुरोध करता हूं कि वे व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करें और सिख शिष्टाचार के अनुसार किसान नेता जत्थेदार जगजीत सिंह डल्लेवाल की जान बचाएं और उनकी भूख हड़ताल समाप्त कराएं ताकि पंथ का कल्याण सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि इससे भी बड़ी बात यह है कि मैं श्री अकाल तख्त साहिब जी के जत्थेदार से प्रार्थना करता हूं कि भविष्य में कोई भी सिख नेता इस तरह आमरण अनशन करने का फैसला न करे तथा समूचे सिख समुदाय पर ऐसा करने पर स्थाई प्रतिबंध लगाया जाए। ग्रेवाल ने कहा कि मैंने सच की खातिर और एक गुरसिख को बचाने के लिए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के मामले में अपनी पार्टी भाजपा के भीतर अपना विरोध दर्ज कराया है।

लेकिन मुझे खुशी है कि गुरू साहिब जी के आशीर्वाद से मेरे प्रयास सफल हुए हैं और मैं आखिरी सांस तक श्री अकाल तख्त साहिब जी के जत्थेदार साहिब जी और श्री अकाल तख्त साहिब जी का ऋणी रहूंगा। ग्रेवाल ने कहा कि मेरे इस निर्णय को देखते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी किसानों से मिलने के लिए सचिव स्तर की बैठक तय की है। पंजाब भाजपा की ओर से मैं माननीय प्रधानमंत्री जी का ऋणी हूं और उनका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।

अमृतसर: अकाली नेताओं के एक-दूसरे पर आरोप लगाने पर पाबंदी
श्री अकाल तख्त साहिब से 30 अगस्त को सुखबीर बादल को तनखाइया घोषित किया जा चुका है। इसके बाद से अकाली नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोपों का सिलसिला जारी था।

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने शिअद के विभिन्न गुटों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ मीडिया में किए जा रहे दुष्प्रचार एवं बयानबाजी कर बयान देने का कड़ा नोटिस लिया है।

जत्थेदार ने अकाली नेताओं को एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि जब तक शिरोमणि अकाली दल का मामला श्री अकाल तख्त पर विचाराधीन है, तब तक एक-दूसरे के खिलाफ किसी तरह की टिप्पणी न की जाए। ऐसा करना श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों का उल्लंघन माना जाएगा।

जत्थेदार ने सिख सियासत से जुड़े नेताओं को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि श्री अकाल तख्त की सर्वोच्चता, सम्मान, मर्यादा एवं सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी तुरंत बंद की जाए। अगर सिख नेताओं ने ऐसा करना बंद न किया तो इसे सिख सिद्धांतों, परंपरा, मर्यादा का उल्लंघन करार देते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक जुलाई 2024 को अकाली दल बादल के बागी गुट के नेताओं द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को पूर्व अकाली सरकार के दौरान प्रधान एवं पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की अगुवाई में हुई गलतियों व गुनाहों संबंधी दिए गए माफीनामा के बाद से ही शिअद के विभिन्न गुटों में सार्वजनिक तौर से आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी हैं।

इन आरोपों में प्रमुख तौर से सुखबीर बादल को प्रधानगी से हटाने की मांग की जा रही है जबकि उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब से 30 अगस्त को तनखाइया भी घोषित किया जा चुका है। सुखबीर ने पूर्व अकाली सरकार के दौरान हुई गलतियों को स्वीकार करते हुए 31 अगस्त को लिखित माफीनामा श्री अकालतख्त साहिब सचिवालय में दे दिया है।

बागी अकाली ग्रुप के कई नेताओं को भी देना होगा स्पष्टीकरण
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने 30 अगस्त को अकाली दल की सरकार के दौरान मंत्री रहे सिख नेताओं को भी 15 दिन के भीतर अकाली सरकार के दौरान हुई गलतियों के लिए स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए थे। इसके चलते इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई लिस्ट में कुल 17 पूर्व मंत्रियों में से बागी गुट के नेता परमिंदर सिंह ढींडसा, बीबी जागीर कौर एवं पूर्व मंत्री व मौजूदा भाजपा नेता मनप्रीत बादल का नाम भी शामिल है।

17 में से चार पूर्व मंत्री 31 अगस्त को सुखबीर बादल के माफीनामा पत्र के साथ ही श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में अपना लिखित स्पष्टीकरण दे चुके हैं। इनमें डाॅ. दलजीत सिंह चीमा, शरणजीत सिंह ढिल्लों, महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल व गुलजार सिंह रणिके हैं।

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह द्वारा 30 अगस्त को जारी आदेशों के अनुसार अब पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया समेत 13 पूर्व मंत्रियों को 15 दिन के भीतर निजी तौर पर पेश होकर श्री अकाल तख्त साहिब पर अपना-अपना स्पष्टीकरण देना है। इनमें डाॅ. उपिंदरजीत कौर, सिकंदर सिंह मलूका, सोहन सिंह, बिक्रम मजीठिया, बीबी जागीर कौर, आदेश प्रताप सिंह कैरों, सुच्चा सिंह लंगाह, जनमेजा सिंह सेखों, हीरा सिंह गाबडिया, सरवण सिंह फिल्लौर, सुरजीत सिंह, परमिंदर ढींडसा, मनप्रीत बादल के नाम भी शामिल हैं।

श्री अकाल तख्त साहिब में आज होगी 5 सिंह साहिबान की बैठक
अमृतसर: श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पर 15 जुलाई को 5 सिंह साहिबानों की बैठक होगी, जिसमें सिख पंथ से संबंधित कई खास मुद्दों पर चर्चा करने के साथ कई अहम फैसले लिए जाएंगे।

इससे पहले सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के 2 नए ग्रंथी साहिबानों की ताजपोशी समागम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें ज्ञानी परविंदर सिंह और ज्ञानी केवल सिंह नए ग्रंथी के रूप में कार्यभार संभालेंगे। इसके अलावा 1 जुलाई को शिरोमणि अकाली दल के बागी धड़े द्वारा जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को दिए गए मांग पत्र पर भी चर्चा हो सकती है।

बैठक के दौरान फिल्मों में गुरु महाराज जी का प्रकाश सैट पर नकली दिखाने के मुद्दे पर भी 5 सिंह साहिबानों द्वारा विचार किया जा सकता है। इसके अलावा कुछ संगतों द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय को दी गई शिकायत पर कोई बड़ा फैसला सामने आ सकता है। दूसरी ओर 3 कट्टरपंथियों की तस्वीरें अजायब घर में लगने का ऐलान कर दिया गया है।

श्री अकाल तख्त साहिब के हेड ग्रंथी के बेटे समेत तीन की सड़क हादसे में मौत
अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के हेड ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी मलकीत सिंह वरपाल के छोटे बेटे भाई हरचरणप्रीत सिंह रागी की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में उनका एक दोस्त गुरप्रीत सिंह और ससुर जसबीर सिंह भी गुरु चरणों में चले गए। भाई हरचरणप्रीत सिंह 25 साल के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी गगनप्रीत कौर और 2 साल का बच्चा हरि सिंह हैं।

जानकारी के मुताबिक, भाई हरचरणप्रीत सिंह कीर्तन करते थे और टाटा नगर कीर्तन कार्यक्रम में जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे उन तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। ज्ञानी मलकीत सिंह ने बताया कि शव 8 जून को अमृतसर पहुंचेंगे और 9 जून को अंतिम संस्कार किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में श्री दरबार साहिब के अतिरिक्त प्रमुख ग्रंथी ज्ञानी अमरजीत सिंह, ग्रंथी ज्ञानी गुरमिंदर सिंह, ज्ञानी राजदीप सिंह, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह, शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, सचिव प्रताप सिंह, ओएसडी सतबीर सिंह, अतिरिक्त सचिव बलविंदर सिंह काहलवां, बिजय सिंह, प्रोफेसर सुखदेव सिंह, कुलविंदर सिंह रामदास, जसविंदर सिंह जस्सी, हरभजन सिंह वक्ता, पूर्व मुख्य सचिव डॉ. रूप सिंह, दमदमी टकसाल के प्रमुख ज्ञानी राम सिंह, पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष रमेश सिंह अरोड़ा, पूर्व अध्यक्ष अमीर सिंह, बिशन सिंह, सतवंत सिंह, तारा सिंह महासचिव बीबी सतवंत कौर चीफ खालसा दीवान के अध्यक्ष डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, उपाध्यक्ष जगजीत सिंह बंटी, सचिव सुखजिंदर सिंह प्रिंस ने सिंह साहिब के साथ अपना दुख व्यक्त किया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बीड बाबा बुड्ढा साहिब में पैसे लेने के कारण एक पाठी ने सिंह साहिब के 16 वर्षीय भतीजे की हत्या कर दी थी।