श्रीलंका – Live Halchal

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ 10 विकेट लेकर मानव सुथार ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत के युवा स्पिनर मानव सुथार ने कमाल कर दिया। उन्होंने मैच में 10 विकेट अपने नाम किए और इसी के साथ कई रिकॉर्ड्स भी बना लिए। सुथार की फिरकी को श्रीलंका के बल्लेबाज नहीं समझ सके और उन्होंने घुटने टेक दिए। उनकी गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

सुथार ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में 7 विकेट लिए थे। गॉल में श्रीलंका के खिलाफ उनका ये दूसरा ही टेस्ट मैच था, जिसमें उन्होंने 10 विकेट ले लिए। दूसरी पारी में उन्होंने 6 विकेट लिए, जबकि पहली इनिंग में 4 विकेट चटकाए थे। इन 10 विकेटों के साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं।

मानव सुथार का खास कारनामा

मानव ने अपने टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में भी 6 विकेट लिए थे। इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच में भी उन्होंने 6 विकेट ले लिए। इसी के साथ वे उन भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अपने पहले दो टेस्ट मैचों में सबसे अधिक 5 विकेट हॉल लिए हैं। इस लिस्ट में अक्षर पटेल का भी नाम शामिल है। सुथार ने दो मैचों में दो बार ये कारनामा किया है।

भारत के लिए पहले दो टेस्ट मैचों में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज-

नरेंद्र हिरवानी – 3
अक्षर पटेल – 3
लक्ष्मण शिवरामकृष्णन – 2
मोहम्मद निसार – 2
मानव सुथार – 2

मानव सुथार खास लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच
मानव सुथार ने अपने करियर के दूसरे टेस्ट मैच में ही 10 विकेट लेने का कारनामा किया है। वे अब उन गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने सबसे कम टेस्ट मैच खेलकर 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। भारत के पूर्व स्पिनर नरेंद्र हिरवानी लिस्ट में पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने 1998 में चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में 10 विकेट लिए थे। ये उनका डेब्यू मैच था और उन्होंने पहले मैच में ही ये कारनामा कर दिखाया था।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम मैचों में 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज (भारतीय)
नरेंद्र हिरवानी – 1
लक्ष्मण शिवरामकृष्णन – 2
अक्षर पटेल – 2
मानव सुथार – 2
श्रीनिवास वेंकटराघवन – 4

श्रीलंका के खिलाफ रचा इतिहास
मानव सुथार ने अनिल कुंबले और हरभजन सिंह के खास लिस्ट में जगह बना ली है। सुथार उन गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लिए हैं। कुंबले और हरभजन ने ये कारनामा दो-दो बार किया है।

श्रीलंका के खिलाफ सबसे अधिक बार 10 विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाज-
अनिल कुंबले – 2
हरभजन सिंह – 2
मनिंदर सिंह – 1
वेंकटपति राजू – 1
रविचंद्रन अश्विन – 1
मानव सुथार -1

श्रीलंका के खिलाफ गॉल में बजा भारत का डंका, पडिक्कल-सुथार सहित ये पांच खिलाड़ी बने जीत के ‘महानायक’
मानव सुथार के 10 विकेट और देवदत्त पडिक्कल के शतक के दम पर टीम इंडिया ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में हरा दिया। भारत ने मुकाबले में 165 रनों से जीत हासिल की। जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली है। भारत की इस जीत में सुथार और पडिक्कल ने अहम भूमिका निभाई लेकिन इन दोनों के अलावा भी कुछ और खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया, जिससे भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित हो सकी। यहां पर हम भारत की जीत के पांच हीरो के बारे में बात करने वाले हैं।

श्रीलंका के खिलाफ भारत की जीत के हीरो-

1. देवदत्त पडिक्कल

दो साल बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे देवदत्त पडिक्कल ने कमाल की बैटिंग की। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया। पडिक्कल ने पहली पारी में 167 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरी पारी में, जब भारतीय बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे, तो वहां पर भी बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 44 रनों का अहम योगदान दिया। उनके शतक की वजह से ही भारत ने पहली पारी में 462 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। दूसरी पारी में टीम इंडिया 193 रनों पर सिमट गई थी, जिसमें भी पडिक्कल ने 44 रन बनाए। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

2. मानव सुथार

मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ इसी साल टेस्ट मैच में डेब्यू किया था। ये उनका दूसरा टेस्ट मैच था। अपने दूसरे मुकाबले में ही मानव ने कमाल कर दिया। उनकी फिरकी को श्रीलंकाई बल्लेबाज नहीं समझ सके। सुथार ने पहली पारी में 4 विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 6 विकेट लिए। दूसरे टेस्ट मैच में उनका ये दूसरा 5 विकेट हॉल है। अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू पारी में भी उन्होंने 6 विकेट हासिल किए थे।

3. केएल राहुल

भारत की इस जीत में केएल राहुल ने भी बल्ले से अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पहली पारी में 84 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे भले ही शतक लगाने से चूक गए लेकिन उनकी पारी टीम इंडिया के लिए खास रही। दूसरी पारी में भी राहुल ने 35 रन बनाए। इस तरह से उन्होंने मैच में कुल 119 रन बनाए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

4. ऋषभ पंत

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। हालांकि, जब टीम इंडिया को इस मुकाबले में सबसे अधिक उनकी जरूरत थी, तो उन्होंने कमाल की बैटिंग की और अर्धशतक लगाया। दूसरी पारी में भारतीय टीम 193 रनों पर सिमट गई थी। अगर पंत 69 गेंदों पर 66 रनों की तेज तर्रार पारी नहीं खेलते तो ये स्कोर और भी कम हो सकता था। उन्होंने पहली इनिंग में भी 39 रनों की अहम पारी खेली थी।

5. रवींद्र जडेजा

दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा इस मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके। हालांकि, गेंद से उन्होंने शानदार कार्य किया। जडेजा ने पहली पारी में 3 विकेट झटके, जबकि दूसरी इनिंग में एक विकेट लिया।

‘हमें माफ कर दो…, टूर्नामेंट से बाहर होते ही श्रीलंकाई कप्तान का छलका दर्द
दासुन शनाका की 76 रनों की तूफानी पारी के बावजूद श्रीलंका पाकिस्तान से 5 रन से हार गया। इस हार ने पाकिस्तान को टी-20 विश्व कप से बाहर कर दिया, जबकि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच गए। शनाका ने मैच के बाद फैंस से माफी मांगी और कहा कि चोटों ने टीम को परेशान किया।

Dasun Shanaka Statement। दासुन शनाका की तूफानी पारी श्रीलंका को पांच रन की करीबी हार से नहीं बचा सकी, लेकिन इस मुकाबले ने पाकिस्तान को टी-20 विश्व कप से बाहर कर दिया। ग्रुप-2 से न्यूजीलैंड ने शीर्ष पर रही इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली। अब फाइनल मुकाबला आठ मार्च को अहमदाबाद में ही खेला जाएगा।

Dasun Shanaka ने फैंस से मांगी माफी
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) ने मैच हारने के बाद कहा कि मैं बहुत निराश हूं। मैं अपने बल्ले से ये मैच फिनिश कर सकता था, लेकिन शाहीन ने आखिरी दो गेंद पर अपना अनुभव दिखाया। उन्होंने आगे कहा कि मैं श्रीलंका के फैंस से माफी मांगना चाहता हूं कि हम लोग आगे नहीं जा सके। विश्व कप में आगे बढ़ने के लिए आपके पास तगड़ी टीम होनी चाहिए। हां, इंजरी ने हमें काफी परेशान किया है। मुझे फैंस के लिए काफी बुरा लग रहा है और मैं कोशिश करूंगा कि अगली बार उन्हें खुशी के कुछ पल दे सकूं।

हसरंगा और पथिराना के टूर्नामेंट से बाहर होने पर कप्तान शनाका ने कहा,
उनकी कमी खली। असल में वे दो खास गेंदबाज नहीं हैं, अगर वे यहां होते तो उन्हें खिलाया जाता। तो यह एक बड़ा नुकसान है। विश्व कप के समय आप जानते हैं, हमें अपने खिलाड़ियों की यहां जरूरत होती है और यह हमारी ताकत है, आप जानते हैं, थोड़ी मानसिकता भी चाहिए थी। यह बड़ा मुकसान है, लेकिन आप जानते हैं, उम्मीद है कि वे जल्दी ही वापस आएंगे। श्रीलंकाई क्रिकेट के लिए अच्छा है।

-दासुन शनाका

इस दौरान उन्होंने पवन रथनायके की तारीफ की। उनको लेकर दासुन ने कहा,
पवन रथनायके। वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और क्रीज का बहुत चतुराई से इस्तेमाल कर रहे हैं। तो यह श्रीलंकाई क्रिकेट के लिए एक बहुत ही सकारात्मक संकेत है। हाँ, हमारे पास वेलालागे भी हैं। तो वे (खिलाड़ी) निखर रहे हैं, आगे बढ़ रहे हैं। उम्मीद है कि उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल होगा।

-दासुन शनाका

PAK vs SL: पाकिस्तान ने जीता मैच
आखिरी ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए 28 रन चाहिए थे। कप्तान शनाका ने शाहीन (1/48) पर लगातार तीन छक्के और एक चौका जड़कर समीकरण आखिरी गेंद पर छह रन तक ला दिया। हालांकि, अंतिम गेंद को उन्होंने वाइड समझकर छोड़ दिया, लेकिन अंपायर उसे वाइड देते तो पारिणाम बदल सकता था।

शनाका ने 31 गेंदों पर नाबाद 76 रन पारी खेली। श्रीलंका 212/8 के जवाब में 206/7 तक पहुंच सका। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को 147 रन से कम पर रोकना था, ताकि वह न्यूजीलैंड (नेट रन रेट 1.390) को पीछे छोड़ सके। फरहान (100) का टूर्नामेंट में दूसरा शतक और फखर जमान (84) के साथ उनकी 176 रन की रिकार्ड साझेदारी बेकार चली गई। यह साझेदारी टी-20 विश्व कप इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सर्वाधिक है। पाक 16वें ओवर में 176/0 से फिसलकर 212/8 पर सिमट गया और आखिरी चार ओवर में 36 रन पर आठ विकेट गंवा बैठा।

पाकिस्तान को कम से कम 64 रन से जीत दर्ज करनी थी, लेकिन अबरार अहमद (2/23) को छोड़कर कोई अन्य गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ सका। श्रीलंका ने 12वें ओवर में 101/5 का स्कोर होने के बाद वापसी की। पवन रत्नायके ने 37 गेंदों पर 58 रन बनाए और शनाका के साथ छठे विकेट के लिए 61 रन जोड़े। इंग्लैंड ने अपने तीनों सुपर आठ मैच जीतकर ग्रुप-2 में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंचा।

इसके बावजूद पाकिस्तान के लिए ओपनर फरहान का प्रदर्शन यादगार रहा। उन्होंने एक संस्करण में सर्वाधिक रन (319) के विराट कोहली के रिकार्ड को तोड़ा। फरहान ने सात मैचों में 383 रन बनाए, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, श्रीलंका की शुरुआत फीकी रही। नसीम शाह ने पथुम निसंका (3) को धीमी गेंद पर आउट किया, जबकि कामिल मिशारा (26) और चरिथ असलंका (25) अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके।

शीर्ष स्थान हासिल करना श्रीलंका का लक्ष्य, कोलंबो में आज जिम्बाब्वे से भिड़ंत
आज टी-20 विश्व कप में श्रीलंका और जिम्बाब्वे ग्रुप बी में शीर्ष स्थान के लिए भिड़ेंगे, दोनों टीमें पहले ही सुपर आठ में जगह बना चुकी हैं। श्रीलंका ने ओमान, आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपनी दावेदारी मजबूत की है, जबकि जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया पर अप्रत्याशित जीत और बारिश के कारण सुपर आठ में प्रवेश किया। इसके अलावा, अफगानिस्तान और कनाडा अपने अंतिम मैच में आमने-सामने होंगे, वहीं वेस्टइंडीज, जो पहले ही सुपर आठ में है, इटली से भिड़ेगा, जो अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर रही है।

SL vs ZIM T20 World Cup 2026। पहले ही सुपर आठ में जगह बना चुकी श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीम आज यानी 19 फरवरी को जब टी-20 विश्व कप के मैच में आमने-सामने होंगी तो उनका लक्ष्य ग्रुप बी में शीर्ष स्थान पाना होगा। श्रीलंका ने स्थानीय परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए ओमान और आयरलैंड को हराया और फिर आस्ट्रेलिया को आठ विकेट से करारी शिकस्त देकर खुद को खिताब के एक मजबूत दावेदार के रूप में पेश किया है।

दूसरी ओर जिंबाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया पर अपनी अप्रत्याशित जीत और खराब मौसम की बदौलत पहली बार सुपर आठ में जगह पक्की कर ली। आयरलैंड के खिलाफ उसका मैच बारिश के कारण रद कर दिया गया था जिससे उसे एक अंक मिला। इससे ऑस्ट्रेलिया की आगे बढ़ने की उम्मीद पर पानी फिर गया। दासुन शनाका की अगुआई वाली श्रीलंका की टीम सुपर आठ के लिए क्वालीफाई करने के बावजूद किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहेगी।

औपचारिक मुकाबले में कनाडा से भिड़ेगा अफगानिस्तान
अफगानिस्तान और कनाडा गुरुवार को अपने अंतिम मुकाबले में आमने-सामने होंगे तो दोनों टीम जीत के साथ टूर्नामेंट का अंत कर एक मजबूत छाप छोड़ना चाहेंगी। अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध खेले गए यादगार डबल सुपर ओवर मुकाबले में अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन से प्रशंसकों का दिल जीत लिया था।

श्रीलंका और जिबाब्वे के बीच मुकाबला आज कोलंबो में
वेस्टइंडीज एक दशक बाद टी-20 विश्व कप में बेहद मजबूत टीम के रूप में नजर आ रही है। वह टूर्नामेंट के प्रथम तीन मैच जीतकर पहले ही सुपर आठ में पहुंच चुकी है। दूसरी तरफ पहला टी-20 विश्वकप खेल रही इटली ने तीन में से दो मैच हारने के बावजूद अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है।

गुरुवार को दोनों टीमें ईडन गार्डेंस स्टेडियम में भिड़ेंगी। विंडीज को सुपर आठ में भारत, दक्षिण अफ्रीका व मौजूदा टी-20 विश्व कप में आस्ट्रेलिया को हरा चुकी जिंबाब्वे से लोहा लेना है इसलिए वह जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी। इटली पर जीत के साथ वह ग्रुप ‘सी ‘ से टेबल टापर भी बनना चाहेगी। वहीं इटली टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करके घर लौटने की कोशिश करेगी। इटली ने इससे पहले नेपाल को हराया था। इंग्लैंड के विरुद्ध पिछला मैच हारने पर भी इटली ने अपने खेल से सबका दिल जीत लिया था।

श्रीलंका ने डेब्यूटेंट के सहारे वेस्टइंडीज को पटका, निसलंका ने भी लूटी महफिल
श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 अक्टूबर को दांबुला के रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया, जिसमें श्रीलंकाई टीम ने वेस्टइंडीज को 73 रन से हराकर सीरीज में बराबरी कर ली। इससे पहले श्रीलंकाई टीम को पहले टी20I मैच में वेस्टइंडीज से 5 विकेट से हार मिली थी।

SL vs WI 2nd T20I: श्रीलंका की धमाकेदार वापसी, वेस्टइंडीज को दूसरे टी20 में दी मात

दरअसल, श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20I मैच में टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी श्रीलंका ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 162 रन बनाए। श्रीलंका की टीम के लिए पथुम निसंका ने सबसे बड़ी पारी खेली। उनके बल्ले से 49 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 54 रन निकले, जबकि वेस्टइंडीज के लिए रोमारिया शेफर्ड ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किए।

इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज 16.1 ओवर में 89 रनों पर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज की टीम के लिए कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 20 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

टीम को पहला झटका तीसरे ओवर में 12 रन के स्कोर पर ब्रैंडन किंग के रूप में लगा। इसके बाद अगले ओवर में एविन लुईस सस्ते में पवेलियन लौटे। रोस्टन चेज भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। इसके बाद ताश के पत्तों की तरह विंडीज टीम के विकेट गिरते चले गए।

श्रीलंका की T20I में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे बड़ी जीत

इस दौरान श्रीलंका की तरफ से दुनिथ वेल्लालागे ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा कप्तान चरिथ असलंका, महीश तीक्षणा और वानिंदु हसरंगा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। मथीशा पथिराना को एक सफलता मिली। इस तरह श्रीलंका ने वेस्टइंडीज पर 73 रनों की जोरदार जीत के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज में वापसी की, जो कैरेबियाई टीम के खिलाफ उनकी जीत का अब तक का सबसे बड़ा अंतर है।