श्रीराम – Live Halchal

राम नवमी पर बना दुर्लभ संयोग, इन तीन राशि के लोगों पर रहेगी प्रभु श्रीराम की विशेष कृपा
आज रामनवमी का पर्व है। वाल्मीकी रामायण के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, अभिजीत मुहूर्त और कर्क लग्न में भगवान विष्णु के सातवें अवतार प्रभु राम का जन्म हुआ था। हर वर्ष इसी तिथि पर पूरे देश में राम नवमी बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाई जाती है। इस दिन जगह-जगह शोभा यात्राएं निकाली जाती है और मंदिर में भारी भीड़ होती है। इस वर्ष अयोध्या के भव्य राम मंदिर में राम नवमी पर प्रभु राम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। राम नवमी का त्योहार चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन होता है। इस दिन नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-उपासना के बाद उनकी विदाई की जाती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार राम नवमी पर बहुत ही दुर्लभ संयोग बन रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि जो संयोग त्रेता युग में प्रभु राम के जन्म के समय बना था वैसा ही संयोग इस बार बन रहा है। राम नवमी पर बने दुर्लभ संयोग में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं।

राम नवमी 2024 पर दुर्लभ संयोग
17 अप्रैल को राम नवमी है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन चंद्रमा कर्श राशि में मौजूद रहेंगे। वहीं सूर्य अपनी उच्च राशि मेंष में विराजमान होंगे साथ दशम भाव में रहेंगे। इसके अलावा 17 अप्रैल को गजकेसरी योग भी बनेगा। त्रेता युग में जब भगवान राम का जन्म हुआ था तब सूर्य अपनी उच्च राशि में मेष में होने के साथ दशम भाव में थे। राम नवमी पर बने दुर्लभ संयोग के कारण कुछ राशि के जातकों पर भगवान राम की विशेष कृपा होगी।

मेष राशि
इस राम नवमी पर मेष राशि के जातकों को भगवान राम की विशेष कृपा मिलेगी। मेष राशि में स्वंय सूर्यदेव के साथ देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। ऐसे में मेष राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कार्यस्थल पर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। उच्चधिकारी आपके काम की जमकर प्रशंसा करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में अच्छा फायदा मिल सकता है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है जो भविष्य में आपको ऊंचाई पर पहुंचने में काम आएगी। बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए रामनवमी बहुत ही शुभ साबित होगी। आपको सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। जो लोग किसी योजना पर लंबे समय से काम कर रहे हैं उनकी योजनाएं सफल होंगी और रुके हुए काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। संपत्ति की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई देगा। कारोबार में अच्छा लाभ मिल सकता है।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों पर भगवान राम की विशेष कृपा रहेगी। आपको अपने हर कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी जिससे आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। काफी समय से चली आ रही आपकी समस्याएं खत्म होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे मौके मिलेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा।

दिल्ली : श्रीराम के बैनर मर्यादित तरीके से हटाने के निर्देश
एमसीडी के प्रेस एवं सूचना निदेशक अमित कुमार ने बताया कि सभी एसआई को ऐसे पोस्टर बैनर और झंडे को हटवाने का निर्देश दिया गया है, जिस पर भगवान की तस्वीरें लगी हैं। इनका सम्मानपूर्वक निपटान करने के निर्देश भी दिए गए हैं, इन्हें कचरे के साथ नहीं मिलाया जाएगा।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर बाजारों में लगाए गए रामनामी भगवा झंडे और भगवान राम के बैनर पोस्टर को मर्यादित तरीके से हटाने के निर्देश दिए गए हैं। एमसीडी और एनडीएमसी दोनों सिविक एजेंसियों ने अपने स्वच्छता निरीक्षकों (एसआई) को भगवान की तस्वीरों वाले झंडे और बैनर को सावधानीपूर्वक हटवाने के निर्देश दिए हैं।

इसके लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई है, लेकिन जितना जल्दी हो सके इन्हें हटाने के लिए कहा गया है, ताकि ये जमीन पर न गिरने पाएं। भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर दिल्ली में करीब 700 बाजारों के अंदर करीब लाखों की संख्या में झंडे, बड़ी संख्या में बैनर पोस्टर लगाए गए थे। कार्यक्रम पूरा हो जाने के बाद एमसीडी ने अपने सभी 12 जोनों में सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे भगवान राम की तस्वीरों वाले झंडे, पोस्टर और बैनर को सड़कों पर गिरने से पहले उतार दें।

एमसीडी के प्रेस एवं सूचना निदेशक अमित कुमार ने बताया कि सभी एसआई को ऐसे पोस्टर बैनर और झंडे को हटवाने का निर्देश दिया गया है, जिस पर भगवान की तस्वीरें लगी हैं। इनका सम्मानपूर्वक निपटान करने के निर्देश भी दिए गए हैं, इन्हें कचरे के साथ नहीं मिलाया जाएगा। ताकि किसी की भावनाएं आहत न हों। एनडीएमसी ने भी अपने क्षेत्र में लगी धार्मिक वस्तुओं को सम्मानपूर्वक हटाने और उचित तरीके से इनका निपटान करने का निर्देश दिया है।

वहीं, एनडीएमसी ने राम ध्वज और राष्ट्रीय ध्वज जमा करवाने के अनुरोध के लिए अपने कंट्रोेल रूम के नंबर 1533 और 311 एप्प पर संपर्क करने की व्यवस्था की है। एनडीएमसी ने यह निर्णय अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर दिल्ली में बड़े स्तर पर राम ध्वज लगाने और गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने की संभावना के मद्देनजर लिया है।

व्यापारी चलाएंगे अभियान
श्रीराम की तस्वीर लगे ध्वजों को बेकद्री से बचाने के लिए व्यापारियों ने जिम्मेदारी संभाल ली है। उन्होंने फैसला लिया है कि ध्वज, बैनर व अन्य प्रकार की सभी सामग्री जिस पर श्रीराम जी की तस्वीर छपी हो उसे अगले सप्ताह मान सम्मान से उतारकर संभाला जाए। व्यापारियों ने लोगों से अपील की है कि ये सामग्री सम्मानपूर्वक अपने घर में रखें या मंदिरों में भेज दें। जिससे आने वाले समय में उसको फिर से लगाकर आगे इसी प्रकार के कार्यक्रम किए जा सकें। इस पवित्र सामग्री का अनादर न हो सके।

फेडरेशन के सदर बाजार ट्रेड एसोसिएशन चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा और फेडरेशन के अध्यक्ष राकेश यादव की अध्यक्षता में सदर बाजार बारी मार्केट ट्रेड एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक हुई। अगले सप्ताह से सदर बाजार में अभियान चलेगा।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री ने श्रीराम से क्यों मांगी माफी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर लोगों को बधाई दी और कहा कि रामलला अब तंबू में नहीं रहेंगे, वह भव्य मंदिर में रहेंगे। इस शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। सदियों के बलिदान के बाद भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। सदियों के अभूतपूर्व धैर्य, अनगिनत त्याग, त्याग और तपस्या के बाद हमारे प्रभु राम आए हैं। अयोध्या मंदिर में रामलला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित किया। आइए जानते हैं पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में क्या-क्या महत्वपूर्ण बातें कही…

पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

पीएम मोदी ने कहा कि मैं अभी गर्भगृह में ईश्वरीय चेतना का साक्षी बनकर आपके सामने उपस्थित हुआ हूं। कितना कुछ कहने को है, लेकिन कंठ अवरुद्ध है। मेरा शरीर अभी भी स्पंदित है, चित्त अभी भी उस पल में लीन है। हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे। हमारे रामलला अब इस दिव्य मंदिर में रहेंगे। मेरा पक्का विश्वास और अपार श्रद्धा है कि जो घटित हुआ है, इसकी अनुभूति देश के, विश्व के कोने-कोने में रामभक्तों को हो रही होगी। ये क्षण आलौकिक है, ये पल पवित्रतम है।

पीएम ने कहा कि 22 जनवरी 2024 का ये सूरज एक अद्भुत आभा लेकर आया है। ये कैलेंडर पर लिखी एक तारीख नहीं, बल्कि ये एक नए कालचक्र का उद्गम है। राम मंदिर के भूमिपूजन के बाद से प्रतिदिन पूरे देश में उमंग और उत्साह बढ़ता ही जा रहा था। निर्माण कार्य देख देशवासियों में हर दिन एक नया विश्वास पैदा हो रहा था। आज हमें सदियों के उस धैर्य की धरोहर मिली है। आज हमें श्रीराम का मंदिर मिला है। गुलामी की मानसिकता को तोड़कर उठ खड़ा हुआ राष्ट्र, अतीत के हर दंश से हौसला लेता हुआ राष्ट्र ऐसे ही नव इतिहास का सृजन करता है। आज से हजार साल बाद भी लोग आज की इस तारीख की, आज के इस पल की चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं आज प्रभु श्रीराम से क्षमा याचना भी करता हूं। हमारे पुरुषार्थ, त्याग और तपस्या में कुछ तो कमी रह गई होगी कि हम इतनी सदियों तक ये कार्य कर नहीं पाए। आज वो कमी पूरी हुई है। मुझे विश्वास है कि प्रभु राम आज हमें अवश्य क्षमा करेंगे। भारत के संविधान की पहली प्रति में भगवान राम विराजमान हैं। संविधान के अस्तित्व में आने के बाद भी दशकों तक प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को लेकर कानूनी लड़ाई चली। मैं आभार व्यक्त करूंगा भारत की न्यायपालिका का, जिसने न्याय की लाज रख ली। न्याय के पर्याय प्रभु राम का मंदिर भी न्यायबद्ध…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज गांव-गांव में एक साथ कीर्तन, संकीर्तन हो रहे हैं। आज मंदिरों में उत्सव हो रहे हैं, स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं, पूरा देश आज दीपावली मना रहा है। आज शाम घर-घर राम ज्योति प्रज्वलित करने की तैयारी है। अपने 11 दिन के व्रत-अनुष्ठान के दौरान मैंने उन स्थानों का चरणस्पर्श करने का प्रयास किया, जहां प्रभु राम के चरण पड़े थे। मेरा सौभाग्य है कि इसी पुनीत पवित्र भाव के साथ मुझे सागर से सरयू तक की यात्रा का अवसर मिला।

पीएम मोदी ने कहा कि प्रभु राम तो भारत की आत्मा के कण-कण से जुड़े हुए हैं। राम भारतवासियों के अंतर्मन में विराजे हुए हैं। हम भारत में कहीं भी किसी की अंतरात्मा को छुएंगे तो इस एकत्व की अनुभूति होगी और यही भाव सब जगह मिलेगा। हर युग में लोगों ने राम को जिया है। हर युग में लोगों ने अपने-अपने शब्दों में, अपनी-अपनी तरह से राम को अभिव्यक्त किया है। ये रामरस जीवन प्रवाह की तरह निरंतर बहता रहता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्राचीनकाल से भारत के हर कोने के लोग रामरस का आचमन करते रहे हैं। राम कथा असीम है और रामायण भी अनंत है। राम के आदर्श, मूल्य और शिक्षाएं सब जगह एक समान है। आज इस ऐतिहासिक समय में देश उन व्यक्तित्वों को भी याद कर रहा है, जिनके कार्य और समर्पण की वजह से आज हम ये शुभ दिन देख रहे हैं। राम के इस काम में कितने ही लोगों ने त्याग और तपस्या की पराकाष्ठा करके दिखाई है। उन अनगिनत रामभक्तों के, उन अनगिनत कारसेवकों के और उन अनगिनत…

पीएम मोदी ने कहा कि आज का ये अवसर उत्सव का क्षण तो है ही, लेकिन इसके साथ ही ये क्षण भारतीय समाज की परिपक्वता के बोध का भी क्षण है। हमारे लिए ये अवसर सिर्फ विजय का नहीं, बल्कि विनय का भी है। वो भी एक समय था जब कुछ लोग कहते थे कि राम मंदिर बना तो आग लग जाएगी। ऐसे लोग भारत के सामाजिक भाव की पवित्रता को नहीं जान पाए। रामलला के इस मंदिर का निर्माण भारतीय समाज के शांति, धैर्य, आपसी सद्भाव और समन्वय का भी प्रतीक है। ये निर्माण किसी आग को नहीं बल्कि ऊर्जा को जन्म दे रहा…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं आज उन लोगों से आह्वान करूंगा, आइए आप महसूस कीजिये अपनी सोच पर पुनर्विचार कीजिए। राम आग नहीं है, राम ऊर्जा है। राम विवाद नहीं, राम समाधान है। राम सिर्फ हमारे नहीं, राम तो सबके हैं। आज मैं पूरे पवित्र मन से महसूस कर रहा हूं कि कालचक्र बदल रहा है। ये सुखद संयोग है कि हमारी पीढ़ी को एक कालजयी पथ के शिल्पकार के रूप में चुना गया है। हजार वर्ष बाद की पीढ़ी राष्ट्रनिर्माण के हमारे आज के कार्यों को याद करेगी। इसलिए मैं कहता हूं – यही समय है, सही समय है।

पीएम मोदी ने कहा कि ये भव्य राम मंदिर साक्षी बनेगा- भारत के उत्कर्ष का, भारत के उदय का। ये भव्य राम मंदिर साक्षी बनेगा- भव्य भारत के अभ्युदय का, विकसित भारत का। संविधान के अस्तित्व में आने के बाद भी दशकों तक प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को लेकर कानूनी लड़ाई चली। मैं आभार व्य​क्त करूंगा भारत की न्यायपालिका का जिसने न्याय की लाज रख ली। न्याय के पर्याय प्रभु श्रीराम का मंदिर भी न्याय बद्ध तरीके से बना।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वो भी एक समय था, जब कुछ लोग कहते थे कि राम मंदिर बना तो आग लग जाएगी। रामलला के इस मंदिर का निर्माण भारतीय समाज के शांति, धैर्य, आपसी सद्भाव और समन्वय का प्रतीक है। ये निर्माण आग को नहीं, ऊर्जा को जन्म दे रहा है। ये मंदिर, मात्र एक देव मंदिर नहीं है। ये भारत की दृष्टि का, भारत के दर्शन का, भारत के दिग्दर्शन का मंदिर है। ये राम के रूप में राष्ट्र चेतना का मंदिर है।

राम भारत की आस्था हैं, राम भारत का आधार हैं,

राम भारत का विचार हैं, राम भारत का विधान हैं,

राम भारत की चेतना हैं, राम भारत का…

श्रीराम पर लता मंगेशकर का श्लोक साझा कर पीएम बोले- बहुत याद आओगी दीदी
पीएम ने कहा, जैसा कि देश बड़े उत्साह के साथ 22 जनवरी का इंतजार कर रहा है, जिन लोगों को याद किया जाएगा, उनमें से एक हमारी प्यारी लता दीदी हैं। यहां एक श्लोक है…जो उन्होंने गाया था। उनके परिवार ने मुझे बताया कि यह उनके द्वारा रिकॉर्ड किया गया आखिरी श्लोक था।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को स्वर कोकिला लता मंगेशकर को याद किया और उनके गाए श्लोक (श्रीरामार्पण) का लिंक सोशल मीडिया पर साझा किया, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

पीएम ने कहा, जैसा कि देश बड़े उत्साह के साथ 22 जनवरी का इंतजार कर रहा है, जिन लोगों को याद किया जाएगा, उनमें से एक हमारी प्यारी लता दीदी हैं। यहां एक श्लोक है…जो उन्होंने गाया था। उनके परिवार ने मुझे बताया कि यह उनके द्वारा रिकॉर्ड किया गया आखिरी श्लोक था।
‘माता रामो मत्पिता रामचंद्रः।
स्वामी रामो मत्सखा रामचंद्रः॥
सर्वस्वं मे रामचन्द्रो दयालु ।
नान्यं जाने नैव जाने न जाने॥’
भावार्थः श्रीराम ही मेरी माता हैं। श्रीराम ही मेरे पिता हैं। श्रीराम ही मेरे स्वामी हैं। श्रीराम ही मेरे सखा हैं। दयामय रामजी ही मेरे सर्वस्व हैं। उनके सिवा मैं किसी को नहीं जानता… बिल्कुल नहीं जानता।

‘इत्रनगरी’के इत्र से महकेगा श्रीराम का धाम,रामनगरी को कल रवाना होगा विशेष रथ!
22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर इत्रनगरी के राम भक्तों की आस्था देखते ही बन रही है। हर कोई अपने तरीके से भगवान को रिझाने का प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में कन्नौज के इत्र कारोबारियों ने बड़े पैमाने पर राम के धाम को महकाने की तैयार कर ली है। गुलाब जल और कई तरह का इत्र लेकर गुरुवार को एक रथ यहां से रवाना होगा।

इत्र एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन त्रिवेदी के मुताबिक कन्नौज के इत्र कारोबारियों की इच्छा है कि प्राण प्रतिष्ठा के दौरान होने वाले अनुष्ठान अभिषेक में यहां का इत्र भी शामिल हो। इसके लिए सभी तैयारी कर एक रथ तैयार किया गया। जिसको बुधवार को पौराणिक मंदिरों के साथ शहर भ्रमण कराया गया।

उत्साह और उमंग से राम भक्तों ने रथ का स्वागत कर फूलों की बारिश की। इत्र कारोबारी गौतम शुक्ला ने बताया कि भगवान राम के लिए गुलाब, बेला, केवड़ा, खस, चमेली, शामामा, मिट्टी, गुलाब जल सहित कई तरह का इत्र रामलला को अर्पित किया जाएगा। एसोसिएशन के जुड़े छोटे-बड़े करीब 300 इत्र कारोबार की ओर से तैयार हुआ इत्र रथ गुरुवार की सुबह अयोध्या के लिए रवाना होगा।