शौच के लिए गई नाबालिग किशोरी के साथ युवक ने चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 25 Jun 2020 10:49:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg शौच के लिए गई नाबालिग किशोरी के साथ युवक ने चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 शौच के लिए गई नाबालिग किशोरी के साथ युवक ने चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म https://livehalchal.com/%e0%a4%b6%e0%a5%8c%e0%a4%9a-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%97%e0%a4%88-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8b/345160 Thu, 25 Jun 2020 10:49:12 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=345160 हाल ही में जो अपराध का मामला सामने आया है वह गोसाईगंज थाना क्षेत्र के शेरवाघाट का है. जहाँ एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. इस मामले में रेप की घटना उस समय हुई जब नाबालिग किशोरी शौच के लिए जा रही थी. उसी दौरान घात लगाए बैठे गांव के …]]>

हाल ही में जो अपराध का मामला सामने आया है वह गोसाईगंज थाना क्षेत्र के शेरवाघाट का है. जहाँ एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. इस मामले में रेप की घटना उस समय हुई जब नाबालिग किशोरी शौच के लिए जा रही थी. उसी दौरान घात लगाए बैठे गांव के ही युवक ने उसे दबोच लिया और चाकू की नोक पर शौचालय में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक पीडि़त नाबालिग किशोरी के पिता ने इस बारे में थाने में शिकायत दायर करवाई है.

वहीं उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पास्को एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया,और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में आप सभी को यह भी बता दें कि यह घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के शेरवाघाट गांव की है जहां पर नाबालिग किशोरी शौच के लिए गई थी. उसी दौरान पड़ोस के ही रहने वाला सचिन पुत्र जैसराज ने पीछे से आकर नाबालिक को जबरदस्ती शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया.

इस मामले में रेप के बाद आरोपी ने नाबालिग को छोड़कर फरार हो गया. वहीं बाद में वह किसी तरह घर पहुंची और अपने घरवालों को जानकारी दी. इस मामले के बारे में जानकारी मिलने के बाद परिजनों के तो होश ही उड़ गए. इस मामले में पुलिस ने बात करते हुए कहा कि ‘नाबालिग किशोरी के साथ पड़ोस के रहने वाले युवक के खिलाफ रेप की शिकायत के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्त में ले लिया है.’

]]>