शोध में खुलासा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 13 Jun 2020 12:32:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg शोध में खुलासा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 तनाव और बेचैनी को कम करने में उचित आहार है मदद्गार, शोध में खुलासा https://livehalchal.com/%e0%a4%a4%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae/341508 Sat, 13 Jun 2020 07:56:06 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=341508 कोरोना वायरस महामारी के दौर में बहुत ज्यादा सामान्य गतिविधि नहीं की जा सकती है. असाधारण समय में जब तब बेचैनी होना आम बात हो गई है. मगर उचित खानपान से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सकता है. आहार और तनाव पर शोध में खुलासा तनाव और खानपान के व्यवहार पर शोध …]]>

कोरोना वायरस महामारी के दौर में बहुत ज्यादा सामान्य गतिविधि नहीं की जा सकती है. असाधारण समय में जब तब बेचैनी होना आम बात हो गई है. मगर उचित खानपान से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सकता है.

आहार और तनाव पर शोध में खुलासा

तनाव और खानपान के व्यवहार पर शोध किया गया तो पता चला कि समग्र आहार से मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाया जा सकता है. खासकर आसानी से पचनेवाला खाना तनाव कम करने में मददगार साबित होता है. अक्सर देखा गया है कि भूख या ऊर्जा की कमी के बावजूद लोग स्नैक्स, फास्ट फूड खाना पसंद करते हैं. आहार और तनाव पर किए गए शोध से पता चला कि असंतुलित खानपान का पैटर्न तनाव को बढ़ा सकता है. यहां कुछ ऐसे उपाय बताए जा रहे हैं, जिससे तंत्रिकाओं को शांत रखने में मदद मिल सकती है.

समग्र आहार से तनाव रोका जा सकता है

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर जैसे बेरी, विटामिन C, E के लिए कद्दू, तरबूज को आहार में शामिल किया जा सकता है. इससे मस्तिष्क को सुचारू रूप से कार्य करने में मदद मिलती है. साथ ही मस्तिष्क में उठने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव के खिलाफ कवच बनता है. डॉर्क चॉकलेट और हल्दी दूध का इस्तेमाल कर एंटीऑक्सीडेंट्स को काबू किया जा सकता है.

दूध में विटामिन D और हल्दी में करक्यूमिन होता है. शोध से ये भी खुलासा हुआ है कि विटामिन B का तंत्रिका तंत्र पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. सभी विटामिन B युक्त भोजन जैसे मछली, अंडा और सब्जी बेचैनी को कम करने में सहायक होते हैं. अंत में सबसे अहम बात ये है कि रात में अच्छी नींद दिमाग को शांत रखने में कभी नाकाम नहीं होती है.

]]>
शोध में खुलासा ,एक कप कॉफ़ी के हैं अनेक फायदे https://livehalchal.com/%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%a7-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a4%aa-%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a5%9e%e0%a5%80-%e0%a4%95/251833 Fri, 05 Jul 2019 09:17:21 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=251833 लोग अपने दिन की शुरूआत चाय या कॉफी के साथ करते हैं. इससे उनका पूरा दिन एनर्जी भरा रहता है और नींद भी गायब हो जाती है. इनमें मौजूद खास तत्‍व आपको मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा कर देते हैं. वहीं हाल ही में हुए एक शोध की मानें तो एक कप कॉफी चुस्‍ती-फुर्ती …]]>

लोग अपने दिन की शुरूआत चाय या कॉफी के साथ करते हैं. इससे उनका पूरा दिन एनर्जी भरा रहता है और नींद भी गायब हो जाती है. इनमें मौजूद खास तत्‍व आपको मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा कर देते हैं. वहीं हाल ही में हुए एक शोध की मानें तो एक कप कॉफी चुस्‍ती-फुर्ती के साथ ही और भी कई लाभ देती है. इससे वजन कम करने और ब्‍लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है.

हर रोज बस एक कप कॉफी
अगर आप अपने बढ़े हुए वजन या फिर डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं तो हर रोज एक कप कॉफी पीना शुरू कर दें . कॉफी में पाए जाने वाले कॉम्पोनेंट्स शरीर का वजन कंट्रोल करने के साथ ही ब्लड शुगर लेवल को भी कम करने में मदद करते हैं.

क्‍या कहता है शोध
साइंटिफिक रिपोर्ट्स नाम के जर्नल में प्रकाशित इस शोध के मुताबिक हर दिन एक कप कॉफी पीने से शरीर का फैट से लड़ने वाला डिफेंस उत्तेजित होता है. जिससे मोटापा के साथ-साथ डायबीटीज से भी लड़ने में मदद मिलती है. दरअसल, हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है ब्राउन फैट फंक्शन. जो तेजी से कैलोरी को बर्न कर एनर्जी में बदलने में हमारी मदद करता है. कॉफी में ऐसे कॉम्पोनेंट्स पाए जाते हैं जिसका इस ब्राउन फैट फंक्शन पर सीधा असर पड़ता है.

उन फैट
इंसान के शरीर में 2 तरह का फैट पाया जाता है जिसमें से एक ब्राउन एडिपोज टिशू (BAT) होता है. जिसे ब्राउन फैट भी कहा जाता है. इसका मुख्य काम शरीर में गर्मी पैदा करना होता है ताकि शरीर में मौजूद कैलरीज को बर्न किया जा सके. जिन लोगों के शरीर का बीएमआई यानी बॉडी मास इंडेक्स कम होता है उनमें ब्राउन फैट की मात्रा अधिक होती है.

ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल
यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंगम के प्रफेसर और इस स्टडी के को डायरेक्टर माइकल साइमंड्स ने कहा, ‘ब्राउन फैट शरीर में अलग तरह से काम करता है. यह गर्मी पैदा कर शुगर और फैट को बर्न करने में मदद करता है. जब इस ब्राउन फैट की ऐक्टिविटी को बढ़ा दिया जाता है, तो इससे शरीर का ब्लड शुगर लेवल भी बेहतर हो जाता है.

]]>