शेल्टर होम – Live Halchal

मध्य प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों में तीमारदारों के लिए बनेगा शेल्टर होम
प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को अब ठहरने की बेहतर सुविधा मिल सकती है। सरकार शेल्टर होम बनाने की योजना पर काम कर रही है, जिसका प्रस्ताव आज होने वाली कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। इस योजना के तहत तीमारदारों के लिए रुकने की व्यवस्था के साथ जरूरी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में बड़ी संख्या में दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों से मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। कई मामलों में जिला अस्पतालों से रेफर किए गए गंभीर मरीज भी इन्हीं संस्थानों में भर्ती होते हैं, जिससे उनके साथ आए परिजनों को ठहरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इसी समस्या को देखते हुए शेल्टर होम की पहल की जा रही है। बताया जा रहा है कि वर्तमान में संचालित मेडिकल कॉलेजों के साथ-साथ निर्माणाधीन 9 नए कॉलेजों में भी यह सुविधा विकसित की जाएगी। इन नए संस्थानों के वर्ष 2028 तक शुरू होने की संभावना है।

मंडला में मेडिकल कॉलेज को मिल सकती है मंजूरी
कैबिनेट बैठक में मंडला में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना को भी स्वीकृति मिल सकती है। इसके अलावा ‘सीएम केयर योजना-2026’ को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव भी विचाराधीन है। इस योजना के तहत कैंसर और हृदय रोग जैसे गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सुपर स्पेशलिटी सेवाओं का विस्तार किया जाना प्रस्तावित है।

लावारिस कुत्तों की नसबंदी करने वाला अभियान होगा तेज, शेल्टर होम के लिए आज किया जाएगा जमीन का सर्वे
दिल्ली: स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कुत्तों के नसबंदी अभियान और शेल्टर होम निर्माण की कमान अपने हाथों में ले ली है। वे शनिवार को एमसीडी के पांच नसबंदी केंद्रों का निरीक्षण करेंगी और उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा करेंगी।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मद्देनजर एमसीडी ने राजधानी में लावारिस कुत्तों से लोगों को राहत दिलाने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कुत्तों के नसबंदी अभियान और शेल्टर होम निर्माण की कमान अपने हाथों में ले ली है। वे शनिवार को एमसीडी के पांच नसबंदी केंद्रों का निरीक्षण करेंगी और उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा करेंगी। साथ ही, खतरनाक कुत्तों के लिए शेल्टर होम की स्थापना के लिए विभिन्न इलाकों में जमीन का सर्वे करेंगी।

एमसीडी के पास फिलहाल 20 नसबंदी केंद्र हैं लेकिन इनमें से केवल 13 ही वर्तमान में सक्रिय हैं। इन केंद्रों की कार्यक्षमता और उनकी वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने स्वयं दौरा करने का निर्णय लिया है। दरअसल, सीमित संसाधनों और क्षमता के कारण नसबंदी का काम गति से नहीं हो पा रहा है जिससे कुत्तों की आबादी लगातार बढ़ रही है। दिल्लीवासियों की शिकायतें भी बढ़ रही हैं। बच्चों और बुजुर्गों पर हमले से लेकर कॉलोनियों में झुंड बनाकर घूमने वाले लावारिस कुत्तों की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है।

एमसीडी के पास लावारिस और खतरनाक कुत्तों को रखने के लिए कोई स्थायी शेल्टर होम नहीं है। ऐसे में कोर्ट के आदेश के बाद पहली बार एमसीडी शेल्टर होम बनाने जा रही है। फिलहाल, पकड़े गए कुत्तों को अस्थायी व्यवस्थाओं में रखा जाता है लेकिन वहां देखभाल और नियंत्रण दोनों ही स्तर पर दिक्कतें आती रही हैं। कोर्ट के आदेश के तहत बनने वाले शेल्टर होम न केवल खतरनाक कुत्तों को सुरक्षित रखने का स्थान होंगे बल्कि वहां उनके लिए बेहतर देखभाल, इलाज और पुनर्वास की भी व्यवस्था की जाएगी। इससे एक ओर नागरिकों को राहत मिलेगी।

उप समिति पहले ही कर रही है कार्य
स्थायी समिति ने कुत्तों की बढ़ती समस्या पर काबू पाने के लिए पहले ही उप समिति गठित कर रखी है। यह समिति स्थिति का अध्ययन कर सिफारिशें दे रही है ताकि लावारिस कुत्तों के प्रबंधन की नीति को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को ध्यान में रखते हुए अब एमसीडी ने इस दिशा में ठोस और व्यापक रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।

लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी
सत्या शर्मा ने स्पष्ट किया है कि नसबंदी केंद्रों के दौरे के दौरान डॉक्टरों और स्टाफ की उपलब्धता, दवाओं और उपकरणों की स्थिति और प्रतिदिन हो रहे ऑपरेशनों की संख्या की बारीकी से जांच की जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लक्ष्य सिर्फ आदेशों का पालन करना नहीं है बल्कि दिल्ली की जनता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना भी है।

शेल्टर होम में लावारिस कुत्तों की 2-3 साल बढ़ जाएगी उम्र, सड़क हादसों और बीमारियों से मिलेगी मुक्ति
दिल्ली: शेल्टर होम्स में कुत्तों की देखरेख के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। यहां उन्हें नियमित भोजन, साफ-सुथरा वातावरण और समय-समय पर चिकित्सा जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

राजधानी में लावारिस कुत्तों के लिए बनाए जाने वाले शेल्टर होम न सिर्फ उन्हें सुरक्षित ठिकाना देंगे, बल्कि उनकी औसत आयु भी बढ़ा देंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि सड़क पर भटकते रहने के बजाय यदि कुत्ते सुरक्षित और स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस शेल्टर में रहें, तो उनकी जिंदगी दो से तीन साल लंबी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां न तो उन्हें सड़क हादसों का खतरा रहेगा और न ही संक्रमित बीमारियों की चपेट में आने की संभावना रहेगी।

एमसीडी के अनुसार, शेल्टर होम्स में कुत्तों की देखरेख के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। यहां उन्हें नियमित भोजन, साफ-सुथरा वातावरण और समय-समय पर चिकित्सा जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। एमसीडी के अधिकारियों का कहना है कि हर शेल्टर होम्स में पशु चिकित्सक और सहायक स्टाफ तैनात रहेंगे, ताकि किसी भी स्वास्थ्य समस्या का तुरंत इलाज हो सके। साथ ही, बीमार या घायल कुत्तों को प्राथमिक उपचार के बाद लंबे समय तक निगरानी में रखा जाएगा।

एमसीडी के पशु विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. वीके सिंह ने बताया, फिलहाल राजधानी में लावारिस कुत्तों की औसत आयु पांच से छह साल ही होती है। इसकी सबसे बड़ी वजह सड़क दुर्घटनाएं और संक्रमणजनित बीमारियां हैं। सड़क पर भटकते हुए कुत्ते आए दिन वाहनों की चपेट में आ जाते हैं। इसके अलावा, कचरे में खाना खोजने के दौरान वे कई तरह के वायरस, बैक्टीरिया और परजीवियों के संपर्क में आते हैं, जो गंभीर बीमारियां पैदा करते हैं।

डॉ. सिंह के अनुसार, आम तौर पर स्वस्थ पालतू कुत्ते की उम्र आठ से नौ साल मानी जाती है, लेकिन दिल्ली की मौजूदा परिस्थितियों में खुले में रहने वाले कुत्तों की जिंदगी इतनी लंबी नहीं हो पाती। अगर इन्हें शेल्टर होम जैसे सुरक्षित वातावरण में रखा जाए, जहां न तो ट्रैफिक का खतरा होगा और न ही गंदगी या प्रदूषण का असर पड़ेगा। ऐसे में वह अधिक समय तक जीवित रहेंगे।

सेहत का भी रखा जाएगा ख्याल
एमसीडी के अनुसार, शेल्टर होम में कुत्तों को पर्याप्त खुला स्थान मिलेगा, जहां वे सुरक्षित तरीके से घूम-फिर सकेंगे। नियमित टीकाकरण, नसबंदी और स्वास्थ्य निगरानी के जरिए बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा। बीमार होने पर उन्हें तुरंत उपचार और रिकवरी तक निगरानी में रखा जाएगा, एमसीडी ने बताया कि पहले चरण में राजधानी के विभिन्न इलाकों में शेल्टर होम बनाए जाएंगे, जिनमें सैकड़ों कुत्तों को रखा जा सकेगा। यहां उनकी पूरी देखरेख, पोषण और चिकित्सा का जिम्मा निगम के साथ जुड़ी पशु चिकित्सा टीमों के पास होगा।

दिल्ली के अस्पताल की पार्किंग में महिला से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में रोहिणी के बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल की पार्किंग में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड और अस्पताल के ही 2 एक्स बाउंसर ने इस घटना का अंजाम दिया है. यह घटना 30-31 अक्तूबर रात की बताई जा रही है. फिलहाल, आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

अस्पताल की पार्किंग में महिला से गैंगरेप के तीन आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में 31 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज किया था. अब तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक पीड़ित 30 साल की महिला अपनी किसी परिचित के साथ अस्पताल आई थी और मरीजों की देखभाल करने वालों के लिए बनाए गए शेल्टर होम में रुकी हुई थी.

पुलिस के मुताबिक अस्पताल के 2 एक्स बाउंसर और एक सिक्योरिटी गार्ड ने महिला को धमकाया और पूछा कि तुम यहां कैसे रुकी हो, और फिर वेरिफिकेशन के नाम पर अस्पताल की पार्किंग में एक सुनसान जगह लेकर गए और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी 22 साल के मनीष, 24 साल के प्रवीण तिवारी और 33 वर्षीय कवर पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है.