शेयरों में तेजी Bajaj Finance के नतीजा रहा शानदार पहली तिमाही का – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 26 Jul 2019 08:28:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg शेयरों में तेजी Bajaj Finance के नतीजा रहा शानदार पहली तिमाही का – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 शेयरों में तेजी Bajaj Finance के नतीजा रहा शानदार पहली तिमाही का https://livehalchal.com/%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a5%80-bajaj-finance-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%be/258901 Fri, 26 Jul 2019 08:28:05 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=258901 Bajaj Finance के शेयर शुक्रवार की सुबह 1.02 फीसद यानी 30.95 रुपये की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। वित्‍त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 43 फीसद बढ़कर 1195 करोड़ रुपये रहा। बजाज फाइनेंस का यह अबतक का सबसे बेहतर रिजल्‍ट है। आपको बता दें कि इससे पिछले …]]>

Bajaj Finance के शेयर शुक्रवार की सुबह 1.02 फीसद यानी 30.95 रुपये की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। वित्‍त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 43 फीसद बढ़कर 1195 करोड़ रुपये रहा। बजाज फाइनेंस का यह अबतक का सबसे बेहतर रिजल्‍ट है। आपको बता दें कि इससे पिछले वित्‍त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 836 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। 

वित्‍त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल एकीकृत आय 47 फीसद बढ़कर 5,808 करोड़ रुपये रही। पिछले वित्‍त वर्ष की समान अवधि में बजाज फाइनेंस को 3,938 करोड़ रुपये की आय हुई थी। वित्‍त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में बजाज फाइनेंस के शुद्ध लाभ में 35 फीसद का उछाल आया और यह 1,125 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 834 करोड़ रुपये था।  

बजाज फाइनेंस की आय में भी 40 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 5,305 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्‍त वर्ष की समान अवधि में यह 3,792 करोड़ रुपये था। पहली तिमाही में कंपनी की ब्‍याज से होने वाली आय 43 फीसद बढ़कर 3,695 करोड़ रुपये हो गई। पिछले वित्‍त वर्ष की समान अवधि में ब्‍याज से होने वाली आय 2,579 करोड़ रुपये थी।

]]>