शुरू हुआ भाजपा का मोदी सरकार की उपलब्धियां बताओ अभियान… – Live Halchal

शुरू हुआ भाजपा का मोदी सरकार की उपलब्धियां बताओ अभियान…
केंद्र सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। भाजपा मुख्यालय में इसके लिए पत्रकार वार्ता आयोजित है। इसी तर्ज पर सभी जिलों में शुक्रवार और शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। सभी सांसदों को अपने जिला मुख्यालयों पर आयोजित वार्ता में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं जबकि, मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा मुख्यालय में शनिवार को मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पत्रकारों से मोदी सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों का ब्योरा देंगे जबकि कई जिला मुख्यालयों पर चार वर्ष पूरे होने की पूर्व संध्या पर ही कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इलाहाबाद में और डॉ. दिनेश शर्मा गोरखपुर में मोदी की उपलब्धियां बताएंगे। भाजपा के प्रदेश मंत्री और कार्यक्रम संयोजक कामेश्वर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के साथ बरेली में रहेंगे जबकि शनिवार को गोविंद नारायण को शाहजहांपुर की भी जिम्मेदारी मिली है। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा पीलीभीत, संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना वाराणसी, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहारनपुर, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह मेरठ, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा नोएडा, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को रायबरेली, श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को बहराइच, भाजपा महामंत्री पंकज सिंह को फैजाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। सभी संबंधित सांसद अपने जिला मुख्यालयों पर आयोजित वार्ता में मौजूद रहेंगे। इसी तरह प्रदेश भर के लिए नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।