शीत लहर – Live Halchal

हरियाणा में शीत लहर का कहर: हिसार में शून्य के नजदीक पहुंचा न्यूनतम तापमान
हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में शीतलहर और अधिकतर स्थानों पर कोहरा छाने और शीत दिवस की स्थिति देखने को मिलेगी। सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ से सिर्फ आंशिक बादल छाएंगे और तापमान में उतार चढ़ाव आएगा।

प्रदेश में सर्दी का कहर जारी है। रात में गंभीर शीत लहर तो दिन में घने कोहरे व शीत दिवस की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। हिसार में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार वीरवार को एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। हालांकि इसके असर से सर्दी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा के उत्तरी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और शेष हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. उत्तरी पर्वतीय इलाकों पर लगातार बर्फबारी जारी है। हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों से आने वाली सीधी बर्फीली ठंडी हवाओं ने मैदानी इलाकों को पूरी तरह अपने आगोश में ले लिया है। इस वजह से पिछले दो तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया और लगातार कुछ स्थानों पर जमाव बिंदु के आसपास बने हुए हैं। पूरे प्रदेश में कोल्ड ब्लास्ट की स्थिति देखने को मिल रही है। सुबह चलने वाली ठंडी बर्फीली हवाओं के कारण ‘विंड चिल्ड फेक्टर” बना हुआ है।

बुधवार को हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों को छोड़कर बाकी हिस्सों में कोहरा छाने और पश्चिमी व दक्षिणी जिलों पर शीतलहर से गंभीर शीतलहर और पाला जमने की गतिविधियां दर्ज हुईं। उधर, दिन के तापमान में भी गिरावट जारी है और शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है।

आगे ऐसा रहेगा मौसम
हाड़कंपकंपा देने वाली ठंड का सिलसिला और सितम जारी रहेगा। हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में शीतलहर और अधिकतर स्थानों पर कोहरा छाने और शीत दिवस की स्थिति देखने को मिलेगी। 15 जनवरी को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ से सिर्फ आंशिक बादल छाएंगे और तापमान में उतार चढ़ाव आएगा।

19 जनवरी को सक्रिय होने वाले दूसरे पश्चिमी विक्षोभ से 19 से 22 जनवरी के दौरान उत्तरी जिलों पर कहीं कहीं बिखराव वाली बूंदाबांदी और बाकी हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा 23 जनवरी को एक नया मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने 23 से 28 जनवरी के दौरान अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है।

ठंड से कांपे पंजाबी, 23 जिलों के लिए अलर्ट
उत्तर भारत में शीत लहर ने एकाएक जोर पकड़ लिया है जिससे कई इलाकों के तापमान में 3-4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। बढ़ रही ठंड से आम जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो रहा है। मौसम विभाग ने आज पंजाब के 23 जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में तापमान में और गिरावट आई है। वहीं, 9 जनवरी तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि विभाग का मानना ​​है कि 9 जनवरी की रात ही मौसम एक बार फिर करवट लेगा। इसके बाद अगले 4 दिनों तक कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग द्वारा पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए यैलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, एन.एच. (नैशनल हाईवे) पर कई स्थानों पर 50 मीटर तक विजिबिलिटी रिकार्ड की गई। कई राज्यों में तापमान 5-6 डिग्री तक नीचे गिरा है। पंजाब के बलाचौर (शहीद भगत सिंह नगर) में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक रिकार्ड किया गया।

वहीं, रात व सुबह तड़कसार के समय खेतों के आसपास के इलाकों में विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रह गई। ठंड के प्रभाव से सड़क किनारे जीवन यापन करने वालों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। किसी भी साधन से गंतव्य तक जाने के लिए अधिक समय व्यय हो रहा है, जिसके चलते एक्स्ट्रा टाइम लेकर चलने की जरूरत है। विशेषज्ञों के मुताबिक सावधानी अपनाने व हाईवे पर संभलकर चलने का परामर्श जारी किया गया है। सुबह व रात को कोहरे का असर अधिक रहेगा।

दिनभर चलती रही शीत लहर
सर्दी के मौसम में धूप न निकलने के कारण परेशानी बढ़ जाती है, इसी क्रम में सोमवार को पूरा दिन धूप न निकलने के कारण परेशानियों में इजाफा हुआ। वहीं, दिनभर शीत लहर चलने के कारण लोगों को भारी दिक्कतें पेश आई। बेहद ठंडी हवाएं चलती रही। यह गति 8-10 किलोमीटर से कम रही लेकिन शीत लहर होने के कारण इसका प्रभाव अधिक रहा। मौसम में अगले कुछ दिनों में ठंडक बढ़ेगी और खासतौर पर दोपहर में इसका असर रहेगा। इससे बचाव करने की जरूरत है क्योंकि ठंड के कारण बीमारी के केसों में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है, जिसके चलते डाक्टरों के यहां रश बढ़ रहा है।