शीतलहर – Live Halchal

दिन में शीत दिवस तो रात में शीतलहर की बनी स्थिति
पश्चिमी विक्षोभ गुजरते ही बर्फीली हवाओं के कहर से प्रदेश में शनिवार को शीत दिवस व शीतलहर की स्थिति बनी रही। इस दौरान कुछ जगहों पर पाला भी जमा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार यह हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड दो दिन और सताएगी। 26 जनवरी की रात एक विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मौसम में बदलाव आएगा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार को पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी बर्फबारी और मैदानी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि के बाद जैसे ही पश्चिमी मौसम आगे निकला, वैसे ही उत्तरी बर्फीली सर्द हवाओं ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में एक बार फिर से हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है।

उत्तरी हवाओं का रुख सीधे मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर होने से शीतलहर से गंभीर शीतलहर और पाला जमने की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। प्रदेश में 10-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गति से उत्तरी बर्फीली हवाओं के चलने से वातावरण में प्रचुर मात्रा में नमी होने के बावजूद सुबह कोहरा नहीं छाया। इस वजह से शीतलहर के असर से प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान में भारी गिरावट और दिन का पारा चमकदार धूप के बावजूद लुढ़क गया है। इस दौरान दिन के तापमान में 5.5 डिग्री और रात के तापमान में 11 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।

आगे ऐसा रहेगा मौसम
हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर अगले दो दिनों तक लगातार हाड़ कंपाने वाली ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 10 डिग्री से नीचे और पश्चिमी जिले सिरसा, फतेहाबाद, हिसार व भिवानी और दक्षिणी जिलों चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम व नूंह में कुछ स्थानों पर रात्रि तापमान जमाव बिंदु और आसपास बने की संभावना है। यहां कुछ स्थानों पर पाला जमने और शीतलहर से गंभीर शीतलहर की स्थिति देखने को मिलेगी।

भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 26 जनवरी शाम को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में 26 जनवरी रात और 27 व 28 जनवरी के दौरान बिखराव वाली हल्की बारिश की संभावना बन रही है।

ये रहा अधिकतम व न्यूनतम तापमान
अंबाला-15.5-6.2
हिसार-15.4-1.6
करनाल-16.6-4.0
नारनौल-15.0-2.5
रोहतक-15.7-4.7
भिवानी-13.5-3.0
गुरुग्राम-16.5-7.9
जींद-14.9-4.4
नूंह-17.1-8.3
पानीपत-15.2-5.4
सिरसा-15.3-2.7

शीतलहर का रेड अलर्ट : 50 मीटर से कम रही विजिबिलिटी, दोपहर में भी ठिठुरते रहे लोग
गुरुनगरी में ठंड ने इस सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए ‘तीखे तेवर’ दिखाने शुरू कर दिए हैं। बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण अमृतसर ‘कोल्ड डे’ की स्थिति में पहुंच गया है। सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई, जिसने न केवल सड़कों पर यातायात को प्रभावित किया, बल्कि ट्रेनों और उड़ानों की समय-सारणी भी बिगाड़ दी। अमृतसर में सीजन की सबसे सर्द रात रही, वहीं आगामी 48 घंटे का और अलर्ट है।

शाम 6 बजे के बाद फिर से शहर धुंध की चादर में लिपटना शुरू हो गया। पारा गिरने के साथ ही बाजारों में शाम ढलते ही सन्नाटा पसर रहा है। हॉल बाजार, लॉरेंस रोड और कटरा अहलूवालिया जैसे व्यस्त इलाकों में भी भीड़ न के बराबर दिखी। सुबह और शाम कंपकंपाती सर्दी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। दिन के समय धूप ने हल्की मौजूदगी तो दर्ज कराई, लेकिन उसमें गर्माहट न के बराबर रही। ठंडी हवाओं के चलते दोपहर में भी सर्दी का असर बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, शीत लहर का असर लगातार जारी है और आने वाले दिनों में सुबह-शाम ठंड और बढ़ सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ठंड से बचाव के पूरे इंतजाम करें और अनावश्यक रूप से सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें। कुल मिलाकर, अमृतसर में ठंड ने साफ संकेत दे दिए हैं कि आने वाले दिन और भी ज्यादा सर्द होने वाले हैं।

हरियाणा में कोल्ड डे ने बढ़ाई ठंड: शीतलहर के साथ पाला जमने की स्थिति की आशंका
उत्तरी बर्फीली हवाओं ने हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में ठंड के तेवरों को प्रचंड बना दिया है। शीतलहर चलने के कारण लोगों का हाल बेहाल है। सोमवार को कोल्ड डे (शीत दिवस) व कोल्ड वेव (शीतलहर) ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया है। नारनौल में न्यूनतम तापमान 3.0 व हिसार में 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। इन स्थानों पर शीतलहर के साथ पाला जमने की स्थिति भी देखने को मिल रही है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पूरे प्रदेश में रात का तापमान एक बार फिर लुढ़कने लगे हैं। रात के तापमान सिंगल डिजिट में पहुंच गए हैं। नारनौल में अधिकतम तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री नीचे रहा, जिससे वहां कोल्ड डे की स्थिति बनी। सोमवार को हरियाणा के पश्चिमी और कुछ दक्षिणी हिस्सों से उत्तरी बर्फीली सर्द हवाओं से ऊपरी सतह का कोहरा साफ़ हो गया, जबकि पूर्वी और कुछ दक्षिणी हिस्सों में अभी भी कोहरा छाया रहा। हालांकि एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कहीं कहीं हल्के बादल भी छाए रहे।

आगे ऐसा रहेगा मौसम
उत्तरी बर्फीली हवाओं से दिन व रात के तापमान में और अधिक गिरावट आएगी। साथ ही साथ आमतौर पर आमजन को विंड चिल्ड फैक्टर की स्थिति से रूबरू होना पड़ेगा। कुछ स्थानों पर रात के तापमान शून्य डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा, जिसकी वजह से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में शीतलहर लहर से गंभीर शीतलहर और पाला जमने की संभावना बन रही है।

वहीं, दिन के तापमान भी 10 से 12 डिग्री से नीचे पहुंचने से कोल्ड डे की स्थिति देखने को मिलेगी। साथ ही पूर्वी और पूर्वी दक्षिणी हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। हालांकि वर्तमान समय में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से केवल आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 9 जनवरी से मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है।

अगले कुछ दिनों में बदलने वाला है मौसम, कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में साफ दिखाई देने लगा है। एक सप्ताह तक उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों समेत देश के कई हिस्सों में ठंड और घने कोहरे का दायरा बढ़ता रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कुछ राज्यों में शीतलहर की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत के ऊपर इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और दूसरा 27 दिसंबर तक आने की संभावना है। इन दोनों विक्षोभों के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर जारी रहेगा, जिसका सीधा असर मैदानी क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के रूप में दिखेगा।

बहुत घना कोहरा छाने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 29 दिसंबर तक, उत्तराखंड में 28 दिसंबर तक तथा मध्य प्रदेश में 25 दिसंबर तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। बिहार में 25 दिसंबर तक कुछ इलाकों में घना कोहरा रह सकता है, जिसका 26 से 28 दिसंबर के बीच विस्तार हो सकता है।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और ओडिशा में 28 दिसंबर तक, उप-हिमालयी बंगाल और झारखंड में 25 दिसंबर तक तथा राजस्थान और छत्तीसगढ़ में 24 दिसंबर तक कोहरे का असर बना रह सकता है। उत्तर-पूर्वी भारत में भी 26 दिसंबर तक कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।

कई इलाकों में सर्द दिन

इस समय पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई इलाकों में सर्द दिन और अत्यंत सर्द दिन की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने बिहार में 28 दिसंबर तक शीत लहर चलने की चेतावनी दी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिन में धूप न निकलने और तापमान सामान्य से काफी नीचे रहने पर यह स्थिति बनती है। इसका असर खासकर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ सकता है।

एनसीआर में हल्के बादल छाने की संभावना

मौसम विभाग का मानना है कि सर्दी के मौसम में यदि बीच-बीच में वर्षा हो तो प्रदूषण में कमी आती है, लेकिन फिलहाल मैदानी इलाकों में बारिश नहीं हो रही है। हालांकि, हवा की रफ्तार बढ़ने से कुछ क्षेत्रों में कोहरा अस्थायी रूप से छंट सकता है। दिसंबर के अंत तक एनसीआर और आसपास के इलाकों में हल्के बादल छाने की संभावना है। जाहिर है, आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे से राहत की उम्मीद कम है।

हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी, तीन डिग्री तक पहुंचा पारा
प्रदेश में शीत हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है। सोमवार को भी हिसार का तापमान नीचे गिरकर 3.5 डिग्री तक पहुंच गया। यह प्रदेश में सबसे कम है।

इसके अलावा करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत और नारनौल का न्यूनतम तापमान भी पांच डिग्री के आसपास पहुंच गया है। आने वाले दिनों में शीत हवाएं चलने से रात का तापमान और नीचे जा सकता है।

इसके अलावा सात जिलों में मंगलवार को कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल और जींद शामिल हैं। यह कोल्ड वेव पांच दिसंबर तक चलने की संभावना व्यक्त की है, जिससे ठंड बढ़ेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं प्रदेश में चलनी शुरू हुई है।

हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने के कारण सुबह और शाम को ठंड बनी हुई है। दिन के समय धूप खिलने के कारण लोगों को ठंड से अवश्य राहत मिली। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दिन के तापमान अभी गिरावट हो सकती है।

राजस्थान के साथ लगते हिसार का तापमान चूरू, शिमला, जम्मू से काफी नीचे रहा। रात को चली ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री तक पहुंच गया। इसी प्रकार करनाल, कुरुक्षेत्र, नारनौल, पानीपत का तापमान भी नीचे आया है। यह भी शिमला-जम्मू से ठंडे हैं। आने वाले दिनों यह तापमान और नीचे जा सकता है।