शिवाजी महाराज – Live Halchal

शिवाजी महाराज पर बागेश्वर बाबा की टिप्पणी से मचा बवाल
बाबा बागेश्वर के नाम से प्रसिद्ध धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा छत्रपति शिवाजी को लेकर दिए गए बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने दावा किया है कि छत्रपति शिवाजी महाराज लगातार युद्धों से थककर समर्थ रामदास स्वामी के पास गए थे।

उन्होंने अपना मुकुट उतारकर उनके चरणों में रख दिया था और उनसे राज्य का प्रशासन संभालने का अनुरोध किया था। उन्होंने हिंदुओं को चार संतानें पैदा करने की भी सलाह देकर विवाद को और बढ़ा दिया, जिसमें उन्होंने सुझाव दिया कि एक संतान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को समर्पित होनी चाहिए।

विपक्षी नेताओं ने महाराष्ट्र सीएम पर बोला हमला

ये बयान शुक्रवार को नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भगवत की उपस्थिति में दिए गए। विपक्षी नेताओं ने सत्तारूढ़ महायुति सरकार पर इस पर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला किया।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं ने इस बयान की निंदा की। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने तर्क दिया कि शिवाजी महाराज स्वराज के लिए संघर्ष कर रहे थे। वह कभी नहीं थके थे।

उन्होंने रामदास स्वामी को राज्य सौंपने की बात को ऐतिहासिक रूप से निराधार बताया। कहा कि यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति में ऐसे बयान दिए गए। उन्होंने सवाल किया कि वे चुप क्यों रहे और पूछा कि क्या भाजपा इस बात से सहमत है कि शिवाजी महाराज ने अपना ताज सौंप दिया था।

महायुति सरकार इन अपमानों के लिए प्रदान कर रही मंच : कांग्रेस

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि पहले तटीय सिंधुदुर्ग जिले के मालवन में भ्रष्टाचार के कारण एक प्रतिमा गिराई गई और अब बाहरी लोगों को लाकर उनके इतिहास का अपमान किया जा रहा है।

यह कहना कि उन्होंने अपना राज्य किसी और को दिया, एक ऐतिहासिक पाप है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महायुति सरकार इन अपमानों के लिए मंच प्रदान कर रही है।

बाबा बागेश्वर पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए : राकांपा
राकांपा (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने कहा कि यह दुखद है कि जब बाबा बागेश्वर कथित तौर पर छत्रपति शिवाजी का अपमान कर रहे थे, तब राज्य के शासक मंच पर मौजूद थे।

महाराष्ट्र में बाबा बागेश्वर पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। राकांपा (शरद पवार गुट) के एक अन्य विधायक जितेंद्र आव्हाड ने शास्त्री से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की।

जहां तक दस्तावेजी इतिहास की बात है, ऐसी किसी घटना का कोई प्रमाण नहीं : फडणवीस

बाबा बागेश्वर के बयान को लेकर छिड़े विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ऐसी बातों का कोई ऐतिहासिक आधार नहीं है। कई लोककथाएं और कहानियां प्रचलित हैं, लेकिन जहां तक दस्तावेजी इतिहास की बात है, ऐसी किसी घटना का कोई प्रमाण नहीं है।

हालांकि लोगों द्वारा अपनी आस्था व्यक्त करने के अलग-अलग तरीके हो सकते हैं, लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन के प्रामाणिक ऐतिहासिक अभिलेखों पर भरोसा करना महत्वपूर्ण है। संत समय-समय पर अपने विचार व्यक्त करते हैं। उनके दृष्टिकोण को सही ढंग से समझा जाना चाहिए।

बागेश्वर बाबा का मूल उद्देश्य यह बताना था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक ऐसा संगठन है जिसने हिंदू संस्कृति और सनातन परंपराओं को जीवित और सशक्त बनाए रखा है। उनका संदेश यह है कि प्रत्येक घर में कम से कम एक व्यक्ति संघ का सदस्य होना चाहिए।

महाराष्ट्र: शिवाजी महाराज पर विवादित टिप्पणी के बाद बवाल
महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक व्यक्ति की स्थानीय लोगों ने पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया है। व्यक्ति पर कथित तौर पर एक व्हाट्सएप ग्रुप में मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

विजय नगर इलाके में एक हाउसिंग सोसाइटी में पीटा गया
एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी अक्षयदीप भरतकुमार विसवाडिया को 28 अप्रैल को नालासोपारा पूर्व के विजय नगर इलाके में एक हाउसिंग सोसाइटी में पीटा गया था। पुलिस के मुताबिक, गुजराती और मराठी पहचान को लेकर एक व्हाट्सएप ग्रुप पर तीखी बहस हुई थी। इस दौरान आरोपी ने कथित तौर पर शिवाजी महाराज के बारे में अपमानजनक बातें कीं।

सोशल मीडिया पर व्यक्ति की पिटाई का एक वीडियो सामने आया
अधिकारी ने बताया कि टिप्पणी से नाराज होकर निवासियों के एक समूह ने विसवाडिया पर धावा बोल दिया। कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सोशल मीडिया पर व्यक्ति की पिटाई का एक वीडियो सामने आया है।

शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज
उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने विसवाडिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 (धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य), 356 (2) (मानहानि) और 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

शिवाजी महाराज की जिस प्रतिमा के ढहने पर हुआ था विवाद, उसका ठेका राम सुतार की कंपनी को दिया गया
पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित मूर्तिकार राम सुतार की फर्म को नई प्रतिमा के निर्माण का ठेका दिया गया है। मशहूर मूर्तिकार राम सुतार के बेटे अनिल सुतार ने शनिवार को बताया कि नई प्रतिमा की ऊंचाई 60 फुट होगी, जिसे 10 फुट ऊंचे चबूतरे पर स्थापित किया जाएगा।

महाराष्ट्र सरकार ने मालवन के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा फिर से लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार ने 60 फुट ऊंची नई प्रतिमा बनाने का ठेका प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार की फर्म को दिया है।

गौरतलब है कि कुछ माह पहले ही राजकोट किले में शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा ढह गई थी, जिसे लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई थी और इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी से भी माफी मांगने की मांग की गई थी। अब नई सरकार के गठन के तुरंत बाद ही महाराष्ट्र सरकार ने फिर से प्रतिमा स्थापित करने की शुरुआत कर दी।

60 फुट ऊंची होगी नई प्रतिमा
पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित मूर्तिकार राम सुतार की फर्म को नई प्रतिमा के निर्माण का ठेका दिया गया है। मशहूर मूर्तिकार राम सुतार के बेटे अनिल सुतार ने शनिवार को बताया कि नई प्रतिमा की ऊंचाई 60 फुट होगी, जिसे 10 फुट ऊंचे चबूतरे पर स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिमा में शिवाजी महाराज हाथ में तलवार उठाए खड़े होंगे। अनिल सुतार ने कहा कि, ‘प्रतिमा के लिए करीब 40 टन कांस्य और 28 टन स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया जाएगा और इसे छह महीने में पूरा किया जाएगा।’

प्रतिमा ढहने पर हुआ था राजनीतिक विवाद
उल्लेखनीय है कि बीते साल 26 अगस्त को सिंधुदुर्ग जिले के मालवन तालुका में स्थित राजकोट किले मराठा योद्धा शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा ढह गई थी। इस प्रतिमा का अनावरण पिछले साल 4 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनावरण किया था।

इस पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया था, विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ महायुति सरकार पर घटिया प्रतिमा बनाकर 17वीं सदी के मराठा साम्राज्य के संस्थापक का अपमान करने का आरोप लगाया था। इस प्रतिमा के ढहने के बाद पुलिस ने मूर्तिकार-ठेकेदार जयदीप आप्टे, सलाहकार चेतन पाटिल और मूर्तिकार को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में सरकार ने भव्य प्रतिमा के निर्माण के लिए एक समिति गठित की थी।

शिवाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी
कंतारा स्टार ऋषभ शेट्टी ने निर्देशक संदीप सिंह की आगामी ऐतिहासिक ड्रामा “द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज” में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे। फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया जा चुका है, जिसमें शिवाजी महाराज के किरदार में ऋषभ शेट्टी को देखकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं।

भारतीय राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने इस ऐतिहासिक फिल्म “द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज” में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का पहला पोस्टर कुछ ही देर पहले ऋषभ शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है, जिसे लेकर कंतारा स्टार ऋषभ के प्रशंसक बेहद खुश और उत्साहित हैं। बतौर निर्देशक संदीप की ये दूसरी फिल्म है।

ऋषभ शेट्टी- द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज
ऋषभ ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा किया और लिखा, ”हमारा सम्मान और विशेषाधिकार, भारत के महानतम योद्धा राजा – भारत के गौरव की महाकाव्य गाथा प्रस्तुत है।” इसके साथ ही ऋषभ ने बताया कि फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

शिवाजी की बायोपिक
शिवाजी की बायोपिक निर्देशक के तौर पर यह संदीप की पहली फीचर फिल्म होगी। इस प्रोडक्शन में महान योद्धा राजा की कहानी को पर्दे पर लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय तकनीकी और बेहतरीन ग्राॉफिक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। ऋषभ शेट्टी निर्देशक संदीप की फिल्म “द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज” में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे। ऋषक्ष शेट्टी ने कहा, “छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाना शब्दों से परे सम्मान की बात है। वे एक राष्ट्रीय नायक हैं जिनका प्रभाव इतिहास से परे है और मुझे उनकी कहानी को स्क्रीन पर लाने में बहुत गर्व महसूस होगा।”

फिल्म को लेकर संदीप सिंह का बयान
संदीप सिंह ने टोरंटो टाइटल, बॉक्सिंग बायोपिक ”मैरी कॉम” में उन्होंने सह-निर्माता के रूप में काम किया। इसके अलावा संदीप ने “अलीगढ़” और स्लम सॉकर फिल्म “झुंड” सहित कई फिल्मों का निर्माण किया है। उन्होंने ZEE5 स्ट्रीमिंग ओरिजिनल, ट्रांसजेंडर-थीम वाली “सफेद” के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। संदीप ने बायोपिक “पीएम नरेंद्र मोदी” और बायोपिक “मैं अटल हूं” और स्वातंत्र्य वीर सावरकर का निर्माण किया है। संदीप सिंह ने कहा, “ऋषभ शेट्टी इस भूमिका के लिए मेरी पहली और एकमात्र पसंद थे। ऋषक्ष वाकई में छत्रपति शिवाजी महाराज की ताकत, भावना और वीरता का प्रतीक हैं। यह फिल्म कई सालों से मेरा सपना रही है और इस कहानी को सिल्वर स्क्रीन पर लाना मेरे लिए सौभाग्य और सम्मान की बात है।”

शिवाजी महाराज
शिवाजी (1630-1680), ने मराठा साम्राज्य की स्थापना उस समय की थी, जब भारत का अधिकांश हिस्सा मुस्लिम राजाओं के शासन में था। उन्होंने सैन्य चालों और रणनीतिक सूझबूझ के मिश्रण का उपयोग करके अपने क्षेत्रों को जीता था। ऐसे समय में जब मुगल सम्राट औरंगजेब हिंदुओं पर अत्याचार कर रहा था, समुदाय ने शिवाजी के नेतृत्व में एकजुट होकर उन्हें छत्रपति (सम्राट) का ताज पहनाया। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान, शिवाजी को एक हिंदू राष्ट्रवादी नायक के रूप में बहुत सम्मान दिया गया था, जिसे लोग आज भी नहीं भुला पाए हैं।

महाराष्ट्र: सिंधुदुर्ग में शिवाजी महाराज की नई प्रतिमा स्थापित होगी
छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने की घटना को लेकर महाराष्ट्र सरकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। विपक्षी पार्टियों ने राज्य सरकार पर लापरवाही से निर्णय लेने का आरोप लगाया था।

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने की घटना के बाद राज्य सरकार ने वहां 60 फीट की एक नई मूर्ति के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया है। नई प्रतिमा का आकार पुरानी मूर्ति से दोगुना होगा। प्रतिमा 20 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी। महाराष्ट्र सरकार ने काम पूरा करने के लिए छह महीने की समयसीमा निर्धारित की है। 26 अगस्त को 35 फूट ऊंची छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढह गई थी।

प्रतिमा का अनावरण पिछले साल नौसेना दिवस के मौके पर किया गया था। इस घटना के बाद शिवाजी महाराज प्रतिमा के संरचनात्मक सलाहकार चेतन पाटिल को कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया। स्थानीय अपराध शाखा की एक टीम ने कोल्हापुर पुलिस के साथ मिलकर एक अभियान चलाकर चेतन पाटिल को गिरफ्तार किया। इस मामले में मूर्तिकार-ठेकेदार जयदीप आप्टे को गिरफ्तार किया गया है।

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने की घटना को लेकर महाराष्ट्र सरकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। विपक्षी पार्टियों ने राज्य सरकार पर लापरवाही से निर्णय लेने का आरोप लगाया था। महाराष्ट्र लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर जंग लगने पर चिंता व्यक्त की थी और संरचना ढहने से ठीक छह दिन पहले एक नौसेना अधिकारी को भेजी गई चिट्ठी में इससे बचने के उपायों का सुझाव दिया था।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था कि प्रतिमा का डिजाइन और निर्माण भारतीय नौसेना द्वारा किया गया था। उन्होंने दावा किया कि जब प्रतिमा गिरी तब 45 किमी/प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने कहा कि नई प्रतिमा के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया है और इसकी ऊंचाई 60 फीट होगी। उन्होंने आगे कहा, “इस प्रतिमा को बनाने में 20 लाख रुपये का खर्च बैठेगा, जिसमें इसकी इंजीनियरिंग, इंस्टालेशन और रखरखाव शामिल है। राज्य सरकार ने काम खत्म करने के लिए छह महीने की समयसीमा तय की है। प्रतिमा की ऊंचाई 60 फीट होगी।”