शिवाजी पार्क में बने दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का स्मारक – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 07 Feb 2022 06:29:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg शिवाजी पार्क में बने दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का स्मारक – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 शिवाजी पार्क में बने दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का स्मारक, भाजपा विधायक ने सीएम को लिखा पत्र https://livehalchal.com/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a5%8d/474867 Mon, 07 Feb 2022 06:29:41 +0000 https://livehalchal.com/?p=474867 हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है। आप सभी को बता दें कि उनके निधन के बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सभी ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। अब इन सभी के बीच महाराष्ट्र बीजेपी विधायक राम कदम …]]>

हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है। आप सभी को बता दें कि उनके निधन के बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सभी ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। अब इन सभी के बीच महाराष्ट्र बीजेपी विधायक राम कदम ने सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का स्मारक बनाने का अनुरोध किया है। जी दरअसल हाल ही में उन्होंने लता जी का स्मारक मुंबई के शिवाजी पार्क में बनाने का अनुरोध किया है।

आप सभी को बता दें कि महाराष्ट्र भाजपा प्रवक्ता राम कदम ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा, “जैसा कि आप जानते हैं, दिवंगत भारत रत्न लता दीदी का अंतिम संस्कार शिवाजी मैदान (शिवाजी पार्क) दादर, मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इसी के चलते करोड़ो प्रशंसकों, संगीत प्रेमियों और लता दीदी के शुभचिंतकों की ओर से मेरा विनम्र अनुरोध है कि दिवंगत भारत रत्न लता दीदी का स्मारक शिवाजी पार्क के उसी स्थान पर बनाया जाए जहा वो पंचतत्व में विलीन हुई।”

वहीँ अपने पत्र में उन्होंने आगे लिखा, “अतः आपसे अनुरोध है की जनता के इस मांग का सम्मान करते हुए स्मारक का तत्काल निर्माण किया जाना चाहिए, जिससे की यह स्थल दुनिया के लिए प्रेरणा का स्थल बनें”। राम कदम (लता दीदी प्रशंसक और विधायक, भाजपा) आप सभी को बता दें कि लता मंगेशकर सुरों की मल्लिका थीं और उनकी आवाज से लेकर उनके हर एक अंदाज को लोग दिलों में बसा बैठे हैं। लोग कभी भी उन्हें भूल नहीं सकते।

]]>