शिवसेना – Live Halchal

मुंबई की पूर्व मेयर के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची शिवसेना, गलत सूचना के साथ नामांकन दाखिल करने का आरोप
शिवसेना के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर कर की। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (यूबीटी) की उम्मीदवार और पूर्व नगर महापौर किशोरी पेडनेकर के नगर निगम चुनाव नामांकन को चुनौती दी है। उनपर कई तथ्य छिपाने के आरोप लगया है।

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव में कुछ दिन ही बचे हैं। इसी बीच शिवसेना के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर किया। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (यूबीटी) की उम्मीदवार और पूर्व नगर महापौर किशोरी पेडनेकर के नगर निगम चुनाव नामांकन को चुनौती दी है। उनका आरोप है कि पेडनेकर ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर के बारे में जानकारी छुपाई है।

मुंबई की पूर्व मेयर के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची शिवसेना

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना की प्रवक्ता सुसी शाह ने मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति गौतम अंखड़ की पीठ के समक्ष याचिका का जिक्र करते हुए तत्काल सुनवाई की मांग की। हालांकि, अदालत ने यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी कि 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनावों में केवल कुछ ही दिन बचे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद याचिका पर सुनवाई की जाएगी।

पेडनेकर ने वार्ड 199 (मध्य मुंबई) से बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन पत्र जमा कर दिया है। शाह ने अपने वकील कल्पेश जोशी के माध्यम से दायर याचिका में उच्च न्यायालय से रिटर्निंग ऑफिसर को पेड़नेकर के फॉर्म को अवैध, अमान्य और अनुचित घोषित करने और उसे खारिज करने का निर्देश देने की मांग की।

कई एफआईआर छिपाने के लगे आरोप

याचिका के अनुसार, पेडनेकर ने अपने हलफनामे में जानबूझकर कई महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाया और दबाया है, जैसे कि उनके खिलाफ गंभीर अपराधों के लिए दर्ज कई एफआईआर। याचिका में दावा किया गया है कि पेडनेकर के खिलाफ कई मामले लंबित हैं, जिनमें कोविड-19 महामारी के दौरान कथित तौर पर की गई धोखाधड़ी का एक मामला भी शामिल है। याचिका में कहा गया है, “पेडनेकर ने मुंबई की महापौर के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मुंबई भर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में उनके खिलाफ दर्ज पांच एफआईआर के बारे में विवरण छिपाया है।”

महाराष्ट्र: शिवसेना के नेता अंबादास दानवे ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
शिवसेना यूबीटी के नेता अंबादास दानवे ने महाराष्ट्र जमीन सौदे के मामले में सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दानवे ने आरोप लगाया कि सीएम दवेंद्र फडणवीस, पुणे के जमीन सौदे में आरोपी और डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे पार्थ पवार को बचाने में जुटे हैं। पुणे जमीन सौदे के विवाद में पार्थ पवार ही केंद्र में हैं। दानवे ने आरोप लगाया कि सरकार पार्थ पवार को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

दानवे ने सरकार पर लगाए आरोप

शिवसेना यूबीटी के नेता अंबादास दानवे ने पार्थ पवार के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। शिवेसना यूबीटी नेता ने दावा किया कि इस विवाद के बाद डिप्टी सीएम अजित पवार ने गुस्से में सरकार से इस्तीफा देने की भी पेशकश की है। दानवे ने कहा कि ‘वर्षा (महाराष्ट्र सीएम का आधिकारिक आवास) में एक बैठक हुई, जिसमें अजित पवार ने नाराजगी में इस्तीफा देने और सरकार को बाहर से समर्थन देने की पेशकश की।’

जमीन सौदे पर क्या है विवाद

पुणे के मंधवा इलाके में 40 एकड़ सरकारी जमीन को अमादिया एंटरप्राइजेज एलएलपी नामक कंपनी ने 300 करोड़ रुपये में खरीदा था। अमादिया एंटरप्राइजेज में डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे पार्थ पवार साझेदार हैं। यही वजह है कि आरोप लग रहे हैं कि इस सौदे में गड़बड़ी हुई और नियमों का पालन नहीं किया गया और न ही जरूरी मंजूरी ली गई। विपक्ष का आरोप है कि जिस जमीन का 300 करोड़ रुपये में सौदा हुआ, उसकी असल कीमत करीब 1800 करोड़ रुपये है। विवाद बढ़ने पर बीते हफ्ते अजित पवार ने कहा कि जमीन सौदा रद्द कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि पार्थ को इस जमीन के सरकारी जमीन होने की जानकारी नहीं थी।

गुरुवार को छत्रपति संभाजीनगर में मीडिया से बात करते हुए अंबादास दानवे ने आरोप लगाया कि भाजपा को पुणे के जमीन सौदे के बारे में पहले से जानकारी थी और वे इस सौदे को अपनी सहयोगी पार्टी एनसीपी के खिलाफ इस्तेमाल करने की योजना बना रही थी। अगर भविष्य में कुछ भी गड़बड़ होती तो पार्थ पवार को मिनटों में गिरफ्तार किया जा सकता था। राजनीति को कंट्रोल करने के लिए ऐसी चालें चलना आपराधिक मानसिकता की निशानी है।’

लोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने दो और उम्मीदवारों का किया एलान
शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने ठाणे और कल्याण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। कल्याण लोकसभा सीट से श्रीकांत शिंदे और ठाणे से नरेश म्हस्के को उम्मीदवार बनाया गया। बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच मंगलवार को मुंबई शहर को लेकर सीट बंटवारे पर स्थिति स्पष्ट हो गई। दोनों दल शहर के तीन-तीन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

लोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट)  ने ठाणे और कल्याण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। कल्याण लोकसभा सीट से सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे और ठाणे से नरेश म्हस्के को उम्मीदवार बनाया गया।

बता दें कि बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच मंगलवार को मुंबई शहर को लेकर सीट बंटवारे पर स्थिति स्पष्ट हो गई। दोनों दल शहर के तीन-तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, मुंबई में 20 मई को मतदान होना है। बता दें कि महाराष्ट्र की 48 सीटों में से छह सीटें मुंबई में है। मुंबई की छह सीटें इस प्रकार है।

सीएम शिंदे का गढ़ है ठाणे

ठाणे को सीएम शिंदे का गढ़ माना जाता है। वह ठाणे में कोपरी-पचपखाड़ी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। पार्टी ने अभी तक नासिक और पालघर लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई दक्षिण और मुंबई दक्षिण मध्य शामिल हैं। एमएमआर में ठाणे, कल्याण, भिवंडी और पालघर हैं।

सुरेश नवले ने पार्टी से दिया इस्तीफा

बता दें कि (एकनाथ शिंदे) गुट के पूर्व मंत्री सुरेश नवले ने पार्ट से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दावा किया की सीएम एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के दबाव के आगे घुटने टेक दिए हैं। नवेलने ने 25 अप्रैल को शिवसेना से इस्तीफा दे दिया था।

लोकसभा चुनाव 2024 में मोदी-शाह भी करेंगे शिवसेना के लिए प्रचार
शिवसेना पार्टी ने स्टार प्रचारक की लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह का नाम भी शामिल किया है। वहीं लिस्ट में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार का भी नाम शामिल है। दरअसल यह शिवसेना पार्टी एकनाथ शिंदे की नेतृत्व वाली पार्टी है। साल 2022 में शिवसेना पार्टी दो गुटों में बंट गई ।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी राजनीतिक दल लगातार अपने उम्मीदवारों और स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी कर रही है। इसी शिवसेना ने भी 40 लोगों के स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी की है।

शिवसेना की इस लिस्ट में कुछ ऐसे नाम है, जिन्होंने आज तक कभी भी शिवसेना के लिए चुनावी प्रचार नहीं किया। दरअसल, पार्टी ने स्टार प्रचारक की लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह का नाम भी शामिल किया है। वहीं, लिस्ट में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार का भी नाम शामिल है।

साल 2022 में दो गुटों में बंटी शिवसेना

दरअसल, यह शिवसेना पार्टी एकनाथ शिंदे की नेतृत्व वाली पार्टी है। साल 2022 में शिवसेना पार्टी दो गुटों में बंट गई। एक गुट का नेतृत्व एकनाथ शिंदे कर रहे हैं। वहीं, एक गुट का नेतृत्व उद्धव ठाकरे कर रहे हैं। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने एकनाथ शिंदे गुट का असली शिवसेना दल बताया है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिवसेना नाम और पार्टी का चुनावी चिन्ह तीर-कमान एकनाथ शिंदे गुट को मिल गई। वहीं, शिवसेना (उद्धव गुट) को मशाल निशान दी गई।

शिवसेना (यूबीटी) ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

इससे पहले बुधवार को  उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने लोकसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी की। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने लोकसभा चुनाव के लिए कुल 17 उम्मीदवारों की सूची जारी की। मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट से अनिल देसाई को टिकट दिया है।

इसके अलावा मुंबई दक्षिण से अरविंद सावंत को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट से अनिल देसाई की उम्मीदवारी की घोषणा की है।

महाराष्ट्र: लोकसभा चुनाव से पहले वंचित बहुजन अघाड़ी को मनाने में जुटी शिवसेना
राज्य सभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए वीबीए के लिए चार सीटें छोड़ने का एमवीए का प्रस्ताव अभी भी खुला है। उन्होंने आगे कहा कि एमवीए के सहयोगी पार्टियों कांग्रेस, राकांपा-शरदचंद्र पवार और शिवसेना (यूबीटी) के साथ सीट समझौते पर चर्चा लगभग समाप्त हो चुकी है।

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बताया कि प्रकाश अंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) अभी भी महाविकास अघाड़ी (एमवीए) का हिस्सा है। उन्होंने जानकारी दी कि वीबीए के साथ चर्चा अभी भी जारी है।

वीबीए अभी भी एमवीए का हिस्सा: राउत
राज्य सभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए वीबीए के लिए चार सीटें छोड़ने का एमवीए का प्रस्ताव अभी भी खुला है। उन्होंने आगे कहा कि एमवीए की सहयोगी पार्टियों कांग्रेस, राकांपा-शरदचंद्र पवार और शिवसेना (यूबीटी) के साथ सीट समझौते पर बातचीत लगभग समाप्त हो चुकी है। मंगलवार तक उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने की संभावना जताई है।

राउत ने आगे कहा, “बालासाहेब (प्रकाश) अंबेडकर और वीबीए अभी भी एमवीए के साथ हैं। यह एमवीए का एक महत्वपूर्ण घटक है। हमने उनसे चर्चा की। बालासाहेब भी वहां मौजूद थे। सोमवार तक इसपर चर्चा हुई। ” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चर्चा अभी भी जारी है।

अंबेडकर ने तोड़ा था गठबंधन
23 मार्च को अंबेडकर ने कहा था कि शिवसेना (यूबीटी) के साथ वह अपना गठबंधन तोड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने अगले कदम की घोषणा 26 मार्च को करेंगे। अंबेडकर ने कहा, “मैं उनका चार सीट उन्हें वापस देता हूं।” एमवीए द्वारा चार सीट के दावे पर वीबीए ने बताया कि उन्हें अकोला समेत केवल तीन सीटों की पेशकश की गई है। बता दें कि महाराष्ट्र के 48 सीटों पर 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होने वाला है। इसका परिणाम चार जून को निकलेगा।