शिवसेना की दो टूक अलगाववादियों को – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 11 Jul 2019 05:53:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg शिवसेना की दो टूक अलगाववादियों को – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 शिवसेना की दो टूक अलगाववादियों को ,पाकिस्तान किसे पसंद है … https://livehalchal.com/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%9f%e0%a5%82%e0%a4%95-%e0%a4%85%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%be/253828 Thu, 11 Jul 2019 05:53:06 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=253828 शिवसेना ने जम्‍मू कश्‍मीर के अलगाववादी नेताओं पर निशाना साधा है. शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कश्‍मीर के अलगाववादी नेताओं पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की हैं. सामना में लिखा है कि सैयद गिलानी का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है. इस वीडियो में ये महाशय ‘हम पाकिस्तानी हैं …]]>

शिवसेना ने जम्‍मू कश्‍मीर के अलगाववादी नेताओं पर निशाना साधा है. शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कश्‍मीर के अलगाववादी नेताओं पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की हैं. सामना में लिखा है कि सैयद गिलानी का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है. इस वीडियो में ये महाशय ‘हम पाकिस्तानी हैं और पाकिस्तान हमारा है’, ऐसा जहर उगल रहे हैं.

सामना में आगे लिखा गया है कि इस्लामी आतंकवादी संगठन और उनके सरदार हों या उनके लिए जम्मू-कश्मीर में बिलबिलानेवाले अलगाववादी हों, ये सभी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं. अलकायदा और अन्य आतंकवादी संगठन ये देश के खुले दुश्‍मन हैं. हालांकि गिलानी, आसिया अंद्राबी, बिलाल लोन, मीरवाइज उमर फारुख और अन्य अलगाववादी नेताओं का भी पाकिस्तान प्रेम समय-समय पर हिलोरे मारता रहता है.

सामना में शिवसेना ने लिखा है कि पाकिस्तानी राष्ट्रगीत गाकर सुर्खियों में आई ‘दुख्तरान-ए-मिल्लत’ संगठन की अलगाववादी महिला नेता आसिया अंद्राबी का घर आतंकवादियों को आर्थिक सहायता करने की वजह से ‘सील’ कर दिया जाता है. केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर में अलगाववादियों पर कार्रवाई, ऐसे संगठनों, उनके नेताओं और पाक समर्थित आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं. इसके बाद भी गिलानी जैसा नेता पाकिस्तान प्रेम की फुंफकार मारता है. पाकिस्तान के प्रति इतना ही प्रेम जागा हो तो वो अपना पिछवाड़ा हिलाए और पाकिस्तान जाकर रहे. हिंदुस्थान सरकार की सभी सुविधाओं का लाभ लेते रहना और हिंदुस्थान द्रोह की बात करना.

]]>