शिवराज हुए दुखी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 02 Mar 2021 04:16:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg शिवराज हुए दुखी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 मेदांता अस्पताल : कोरोना संक्रमित बीजेपी सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का निधन, शिवराज हुए दुखी https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8/424623 Tue, 02 Mar 2021 04:16:27 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=424623 मध्य प्रदेश के खंडवा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का आज दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया. 11 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से उनका भोपाल के अस्पताल में इलाज चल रहा था. तबियत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें एक महीने पहले मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया …]]>

मध्य प्रदेश के खंडवा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का आज दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया. 11 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से उनका भोपाल के अस्पताल में इलाज चल रहा था. तबियत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें एक महीने पहले मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके कहा, ‘लोकप्रिय जननेता नंदू भैया, हम सबको छोड़कर चले गये, हमारे सब प्रयास विफल हुए, नंदू भैया के रूप में बीजेपी ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खो दिया, मैं व्यथित हूं, नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है.’

अपने अगले ट्वीट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नंदू भैया ने अपना सर्वोत्कृष्ट योगदान दिया, नंदू भैया की पार्थिव देह आज उनके गृह ग्राम पहुंचेगी, कल हम सब उन्हें विदाई देंगे, मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं.’

]]>