शिरडी साईं बाबा – Live Halchal

शिरडी साईं बाबा के दरबार पहुंचीं श्रद्धा कपूर, ‘स्त्री 2’ की सफलता का मनाया जश्न
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ‘स्त्री 2’ ब्लॉकबस्टर हॉरर कॉमेडी स्त्री का सीक्वल है, जो 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म 14 अगस्त, 2024 की रात को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे दर्शकों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म 600 करोड़ क्लब में एंट्री करने से कुछ ही कदम दूर है। फिल्म की रिलीज को 50 दिन से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन दर्शक अभी भी फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। अब हाल ही में, श्रद्धा कपूर शिरडी साईं बाबा मंदिर में दर्शन किया है।

हाल ही में, श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंदिर की अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें साझा कीं। श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट शिरडी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ने भी अभिनेत्री की यात्रा की एक कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं।

एक फोटो में श्रद्धा हाथ जोड़कर प्रार्थना करती नजर आ रही हैं। उन्होंने पीले रंग की ड्रेस पहनी हुई है। दूसरी फोटो में श्रद्धा मंदिर के अंदर साईं बाबा की मूर्ति के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। श्रद्धा की इस तस्वीर के वायरल होते ही फैंस ने उनकी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। एक यूजर ने लिखा, ‘श्रद्धा पर बाबा का आशीर्वाद है।’ दूसरे यूजर ने लिखा,’श्रद्धा की अगली फिल्म का इंतजार है।”

श्रद्धा और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी ने सिनेमाई इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है, क्योंकि यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है, जिसने शाहरुख खान की ‘जवान’ की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है।

‘स्त्री 2’ इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म भी है। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित ‘स्त्री 2’ ने न केवल अपनी अनोखी कहानी ही नहीं बल्कि वरुण धवन और अक्षय कुमार के शानदार कैमियो से भी दर्शकों को आकर्षित किया है। फिल्म में अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी भी मुख्य भूमिका में हैं।