शिखर धवन – Live Halchal

इन 4 खिलाड़ियों की वजह से शिखर धवन ने लिया संन्यास!
एक समय था जब रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी को दुनिया की बेहतरीन ओपनिंग जोड़ी में गिना जाता था। इस जोड़ी ने सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी की याद दिलाई और उनके कई रिकॉर्ड्स भी तोड़े। फिर समय बदला और बदले रोहित शर्मा के जोड़ीदार। धवन गायब हो गए। टीम में वापसी उनके लिए नामुमकिन हो गई और नतीजा ये रहा कि शनिवार को धवन ने एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि वह इंटरनेशनल और डॉमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं।

धवन के लिए टीम इंडिया की वापसी कई मायनों में मुश्किल थी, या यूं कहें असंभव थी। धवन टीम से बाहर गए अपनी खराब फॉर्म और प्रदर्शन में निरंतरता न रख पाने के कारण। इसके बाद उनकी जगह जो खिलाड़ी आए उन्होंने ऐसे पैर जमाए कि धवन की वापसी मुश्किल हो गई। अब टीम इंडिया के पास ओपनिंग के काफी विकल्प हैं और सभी युवा हैं। ऐसे में धवन का दोबारा टीम इंडिया के लिए खेलने का सपना सच नहीं हो सकता था और शायद इसी को देखते हुए उन्होंने संन्यास से लिया।

इन खिलाड़ियों ने खड़ी की मुश्किल

धवन जब टीम से गए तो उनकी जगह लेने आए शुभमन गिल। गिल ने अपनी बल्लेबाजी से ऐसी छाप छोड़ी कि वह टीम का भविष्य कहे जाने लगे। गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद तो उन्हें वनडे और टी20 में टीम इंडिया का उपकप्तान बना दिया गया जो बताता है कि गिल को अगला कप्तान बनाने की तैयारी की जा रही है। यानी गिल बतौर ओपनर पक्के हैं। वहीं रोहित जब तक वनडे और टेस्ट खेल रहे हैं वो ओपनिंग करेंगे ही। टी20 से रोहित ने संन्यास ले लिया है। उनकी जगह गिल के साथ यशस्वी जायसवाल हैं जो अपनी तूफानी बैटिंग से छाए हुए हैं। टेस्ट में भी यशस्वी ने कमाल कर रखा है। यानी इस समय रोहित, गिल और जायसवाल टीम इंडिया के प्रमुख ओपनर हैं।

वहीं बैकअप के तौर पर भारत के पास ऋतुराज गायकवाड़ का विकल्प है जो टेस्ट में रोहित की जगह लेने के पक्के दावेदार हैं। अभिषेक शर्मा ने भी आईपीएल में और हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर ओपनिंग में प्रभावत किया था। यानी रोहित को हटा दिया जाए तो गिल, जायसवाल, अभिषेक और गायकवाड़ के रूप में भारत के पास ओपनिंग के ऐसे विकल्प मौजूद हैं जिनके पास क्लास, टैक्निक, अटैकिंग एप्रोच और उम्र सभी कुछ है। यही कारण है कि धवन की टीम इंडिया में वापसी नामुमकिन हो गई थी।

धवन का करियर

धवन का करियर शानदार रहा है। वह 2010 में भारत के लिए अपना डेब्यू मैच खेले थे जो वनडे था। 2013 में उन्होंने टेस्ट मैच में डेब्यू किया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक ठोका। धवन ने भारत के लिए कुल 34 टेस्ट मैच खेले जिसमें 40.61 की औसत से 2315 रन बनाए। टेस्ट में उनके नाम सात शतक और पांच अर्धशतक हैं।

घवन ने भारत के लिए 167 वनडे मैचों में 44.11 की औसत से 6793 रन बनाए जिसमें 17 शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं। टी20 में धवन ने भारत के लिए 68 मैच खेले और 126.36 की स्ट्राइक रेट से 1759 रन बनाए। टी20 में धवन ने 11 अर्धशतक जमाए।

मैं अब पहले से ज्यादा फिट हूं मैं तेज दौड़ रहा हूं और तारोताजा महसूस कर रहा हूं : शिखर धवन
अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में अपना पहला टी-20 शतक लगाया। शारजाह में खेले गए मुकाबले में धवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद शतकीय पारी खेली। 34 वर्षीय धवन ने 13 साल के अपने टी-20 करियर में पहली बार शतक लगाया। टी-20 करियर में 7000 से अधिक रन और 250 से अधिक मैच खेल चुके धवन ने पहली बार क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में शतक लगाया।

धवन ने चेन्नई के खिलाफ यहां 58 गेंदों में 101 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 14 चौके और एक छक्का लगाया। धवन को उनकी इस यादगार और मैच जिताऊ पारी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैन ऑफ द मैच लेने के बाद धवन ने कहा कि आईपीएल के 13 साल के इतिहास में पहली बार शतक लगाना शानदार रहा।

उन्होंने कहा, ‘यह बेहद ही खास है कि 13 साल से आईपीएल खेल रहा हूं और यह मेरी पहली शतकीय पारी है। मैं काफी खुश हूं। सत्र की शुरूआत से मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं लेकिन 20 रन के स्कोर को 50 रन में नहीं बदल पा रहा था।’

उन्होंने कहा, ’मैं मानसिक तौर पर सकारात्मक था, और रन बनाने की कोशिश कर रहा था। मैं अब पहले से ज्यादा फिट हूं। मैं तेज दौड़ रहा हूं और तारोताजा महसूस कर रहा हूं।’

बता दें कि शिखर धवन अब तक आईपीएल में कई टीमों से खेल चुके हैं और अब तक 168 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 34 की औसत से 4938 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान रिकॉर्ड 39 अर्धशतक लगाए हैं।

टीम इंडिया का प्लेइंग XI, शिखर धवन के बिना कैसा हो सकता है, जानिए…
आईसीसी विश्व कप में जिस मैच का सबको बेसब्री से इंतजार था, वो 16 जून को मैनचेस्टर में खेला जाना है। भारत और पाकिस्तान के बीच इस हाई वोल्टेज मैच का इंतजार सिर्फ इन दोनों देशों के फैन्स को नहीं बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट फैन्स को है। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम अभी तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है। वहीं पाकिस्तान ने खराब शुरुआत के बाद वापसी की है। दोनों टीमों का एक-एक मैच बारिश की भेंट चढ़ चुका है। टीम इंडिया के इनफॉर्म सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चोटिल हैं और ऐसे में प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन को लेकर टीम मैनेजमेंट को माथापच्ची करनी पड़ सकती है।ऋषभ पंत शुक्रवार को मैनचेस्टर पहुंच चुके हैं और टीम के साथ जुड़ चुके हैं। वहीं दिनेश कार्तिक भी टीम में अनुभव के आधार पर जगह बना सकते हैं।

सलामी बल्लेबाज-  रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल सलामी बल्लेबाज के साथ उतर सकते हैं। रोहित अच्छी फॉर्म में हैं और राहुल ने भी हाल में अच्छा प्रदर्शन किया है।

गेंदबाजी ऑप्शन-  भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह के साथ इस मैच में मोहम्मद शमी को भी उतारा जा सकता है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, ऐसे में स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर युजवेंद्र चहल को शामिल कर कुलदीप यादव को आराम दिया जा सकता है। केदार जाधव कामचलाऊ स्पिनर के तौर पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

संभावित प्लेइंग XI-   रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धौनी, हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल।

तीसरे और चौथे नंबर पर ये दोनों कर सकते हैं बल्लेबाजी-   तीसरे नंबर पर कप्तान विराट कोहली का खेलना तय है, जबकि दिनेश कार्तिक को नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है।

मिडिल ऑर्डर-   महेंद्र सिंह धौनी और हार्दिक पांड्या पांचवें और छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। इसके अलावा सातवें नंबर पर केदार जाधव बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं।

भारत बनाम विंडीज आखिरी वनडे में बारिश बन सकती है मुसीबत
भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच वनडे सीरीज़ का पांचवां और आखिरी मैच तिरुवनंतपुरम में अब से बस कुछ ही देर में खेला जाएगा। कोहली एंड कंपनी जब इस मैच में खेलने उतरेगी तो उसका इरादा मैच एक और घरेलू सीरीज जीतने का होगा।

बारिश डाल सकती है खलल

भारतीय टीम ने अपनी सरजमीं पर पिछली वनडे सीरीज 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गंवाई थी और वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम वनडे मैच को जीतकर वह घर में सीरीज जीतने का अपना अभियान जारी रखना चाहेगी। भारत सीरीज में 2-1 की बढ़त लिए हुए है, जबकि एक मुकाबला टाई के रूप में खत्म हुआ। हालांकि, मेहमान टीम ने पिछले कुछ दिनों में उम्मीद के विपरीत प्रतिरोध दिखाया है जिसके चलते भारत को एक चौंकाने वाली हार का सामना भी करना पड़ा। भारत को यह हार उस समय मिली जब वेस्टइंडीज की टीम एक महीने से कुछ ज्यादा समय यहां बिता चुकी है। हल्की बौछार की भविष्यवाणी के साथ उम्मीद है कि मौसम खेलने लायक होगा। हालांकि अगर बारिश हुई तो मैच को बीच-बीच में रोकना पड़ सकता है।

इस मैदान पर खेला जाएगा पहला वनडे

विराट कोहली के लड़ाकों ने पुणे में हुए तीसरे वनडे मैच में मिली हार के बाद मुंबई में जबरदस्त वापसी करते हुए 224 रन से रिकॉर्ड विशाल जीत हासिल की।  पिछली बार 1988 में जब इस शहर में वनडे मैच खेला गया था तब भी ये दोनों टीमें ही आमने-सामने थीं और मेहमान टीम ने नौ विकेट से जीत दर्ज की थी। वह मुकाबला यहां के यूनिवर्सिटी स्टेडियम में खेला गया था, जबकि मौजूदा सीरीज का मुकबला ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा, जो इस स्टेडियम में खेला जाने वाला पहला वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। उस समय वेस्टइंडीज की टीम क्रिकेट जगत में अजेय मानी जाती थी। ऐसे में जेसन होल्डर की टीम उस समय की दिग्गज टीम से प्रेरणा लेकर सीरीज बराबर करना चाहेगी।

धौनी और धवन को भी करना होगा धमाका

इंग्लैंड में अगले साल जून में होने वाले विश्व कप को देखते हुए दोनों टीमें इस सीरीज के जरिये अपना संयोजन तय करने की कोशिश में है। कोहली और रोहित शर्मा बेहतरीन फॉर्म में हैं और सीरीज में क्रमश: तीन और दो शतक जड़ चुके हैं। कप्तान का समर्थन हासिल करने वाले अंबाती रायुडू ने भी पिछले मैच में शतकीय पारी खेली थी। बाकी बल्लेबाज हालांकि उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए हैं, जबकि अनुभवी महेंद्र सिंह धौनी के लिए भी रन जुटाना मुश्किल हो रहा है।

ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में जगह गंवाने वाले झारखंड के इस विकेटकीपर को भी विकेट के आगे अपना योगदान देने की उम्मीद होगी, जबकि विकेट के पीछे वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत की ओर से वनडे में 10,000 रन पूरे करने के लिए धौनी को सिर्फ एक रन की दरकार है। हालांकि, उन्होंने 174 रन एशिया एकादश की ओर से भी बनाए हैं।

बुमराह के आने से आई मजबूती

जसप्रीत बुमराह की वापसी से भारत का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत हुआ है और पिछले दोनों मैचों में उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की है, जबकि बायें हाथ के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में शानदार गेंदबाजी की। कोहली को भुवनेश्वर कुमार से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जो अब तक उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए हैं। स्पिनरों ने कैरेबियाई बल्लेबाजों को परेशान किया है। कुलदीप यादव के सामने वेस्टइंडीज के ज्यादातर बल्लेबाज जूझते रहे हैं, जबकि युजवेंद्र चहल को पिछले मैच में बाहर करके उनकी जगह रवींद्र जडेजा को मौका दिया गया था। दूसरी ओर, टेस्ट मैचों में करारी हार के बाद मेहमान टीम ने वनडे में उतार-चढ़ाव भरा प्रदर्शन किया है. शिमरान हेटमायर और शाई होप ने सबसे अधिक प्रभावित किया है।

टीम इंडिया को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में सुधार की जरूरत
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का चौथा मैच मुंबई के ब्राबोर्न स्टेडियम में कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है. पहले मैच में आसान जीत, दूसरे मैच में संघर्षपूर्ण टाई और तीसरे मैच में 43 रनों की हार झेलने के बाद अब टीम इंडिया के पास सीरीज में वापसी का दबाव है. विराट कोहली इस मैच में अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की कर रहे हैं.

सीरीज में इस समय दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर है.तीसरे वनडे मैच में मिली हार ने भारतीय टीम को करारा झटका दिया है और इससे सबक लेते हुए अब विराट कोहली की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में जीत के मकसद से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में देखा जाए, तो भारत को इस सीरीज में जीत के लिए अगले दोनो मैचों को अपने नाम करना होगा और इसके लिए उसे बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी गेंदबाजी में भी सुधार की जरूरत है.

विराट के अलवा टीम इंडिया की बल्लेबाजी है फेल

तीनों मैचों में भारत के लिए शतकीय पारी खेलने वाले कप्तान कोहली के अलावा, कोई भी बल्लेबाज खास कमाल नहीं कर पा रहा है. शिखर धवन ने शिखर धवन ने कोहली के बाद सबसे अधिक 35 रन बनाए थे. इस सीरीज में कोहली के अलावा टीम को अन्य खिलाड़ियों की बल्लेबाजी कमजोर नजर आ रही है और इसमें दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हैं. उन्होंने दो मैचों में कुल 27 रन बनाए हैं. बल्लेबाजी के साथ-साथ भारतीय टीम की गेंदबाजी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. पिछले तीन में से दो मैचों में मेजबान टीम ने 300 रन खाए हैं.

विंडीज का मजबूत हुआ है आत्मविश्वास

एक मैच में मिली हार के बाद दूसरा मैच ड्रॉ करते हुए तीसरे मैच को अपने नाम करने के बाद मेहमान टीम का आत्मविश्वास मजबूत नजर आ रहा है. तीसरे मैच में उन्होंने यह साबित कर दिया है कि उनके बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों को बड़ी चुनौती देने की क्षमता रखते हैं. वेस्टइंडीज भी चौथे मैच में शाई होप, शिमरोन हेटमेर और जेसन होल्डर के अलावा, किरोन पवेल, चंद्रपाल हेमराज और रोवमेन पवेल का समर्थन लेकर जीत के इरादे से मैदान पर उतर रही है.

रोच और थोमस हो रहे हैं खतरनाक

केमार रोच और ओशाने थोमस जैसे गेंदबाज मेहमान टीम को इस इरादे को और भी मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं. ये दोनों गेंदबाज भारतीय टीम के शीर्ष क्रम को कमजोर करने की क्षमता रखते हैं, जो मेजबान टीम की खराब शुरुआत का सबब भी बन सकती है. वेस्टइंडीज को अगर अपनी जीत की उम्मीदों को पुख्ता करना है, तो बल्लेबाजी में उसे अपने मध्यम क्रम को और भी मजबूत करना होगा, ताकि वह भारत को बड़ा लक्ष्य दे सके या भारतीय टीम के दिए लक्ष्य को बिना किसी परेशानी के साथ हासिल कर सके.