शिखर की धमाकेदार पारी पर जानिए क्या बोल गये – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 12 Nov 2018 08:04:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg शिखर की धमाकेदार पारी पर जानिए क्या बोल गये – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 शिखर की धमाकेदार पारी पर जानिए क्या बोल गये, रोहित शर्मा https://livehalchal.com/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%96%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a7%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9c/187716 Mon, 12 Nov 2018 08:04:01 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=187716  टी-20 सीरीज़ में वेस्टइंडीज़ का क्लीन स्वीप करने के बाद भारत के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले शिखर धवन का फार्म में लौटना काफी महत्वपूर्ण था। वेस्टइंडीज के खिलाफ पूरी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दौरान संघर्ष करने वाले धवन ने तीसरे और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 62 गेंद …]]>

 टी-20 सीरीज़ में वेस्टइंडीज़ का क्लीन स्वीप करने के बाद भारत के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले शिखर धवन का फार्म में लौटना काफी महत्वपूर्ण था।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पूरी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दौरान संघर्ष करने वाले धवन ने तीसरे और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 62 गेंद में 92 रन की पारी खेली जिससे भारत ने मेहमान टीम को छह विकेट से हराकर 3-0 से क्लीनस्वीप किया। धवन और युवा रिषभ पंत (25 गेंद में 53 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 80 गेंद में 130 रन जोड़े जिससे भारत 182 रन के लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहा।

रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘टीम के नजरिए और खिलाड़ियों के लिए यह महत्वपूर्ण था कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले शिखर धवन रन बनाए। शिखर विशेषकर एकदिवसीय श्रृंखला में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था लेकिन वह बड़े स्कोर नहीं बना पा रहा था। मुझे खुशी है कि वह मैच जिताने वाली पारी खेल पाया और महत्वपूर्ण दौरे से पहले फार्म हासिल कर पाया।’

उन्होंने कहा, ‘रिषभ भी क्रीज पर उतरकर रन बनाने का भूखा है। यह उसके लिए शानदार मौका था। हमने पहले छह ओवर के भीतर दो विकेट गंवा दिए थे। थोड़ा दबाव भी था। वे इससे अच्छी तरह निपटे और यह मैच जिताने वाली साझेदारी थी। टीम के नजरिये से यह महत्वपूर्ण है कि इन दोनों खिलाड़ियों ने रन बनाए।’

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत ब्रिसबेन में 21 नवंबर को तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला के साथ होगी।

रोहित ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया का आगामी दौरा पूरी तरह से अलग होगा और भारत को 3-0 की जीत से आत्मविश्वास लेना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘वहां जाकर प्रदर्शन करना हमेशा से चुनौतीपूर्ण होता है। आप जब भी वहां जाते हैं जो एक खिलाड़ी, व्यक्ति और टीम के रूप में आपकी परीक्षा होती है। आस्ट्रेलिया में खेल अलग तरह का होगा।’

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम में रोहित को भी जगह मिली है लेकिन सीमित ओवरों के इस सलामी बल्लेबाज ने कहा कि वह इतना आगे के बारे में नहीं सोच रहे। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि इससे पहले काफी समय है। पहले टेस्ट मैच से पूर्व हमें टी-20 अंतरराष्ट्रीय और अभ्यास मैच खेलने हैं। मैं टेस्ट मैचों के बारे में नहीं सोच रहा। मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो काफी आगे के बारे में नहीं सोचता। मैं सिर्फ वापस जाकर कुछ दिनों के ब्रेक और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया जाने और टी-20 श्रृंखला की तैयारी के बारे में सोच रहा हूं।’

रोहित ने टीम के नए खिलाड़ी कृणाल पाड्या की तरीफ की और कहा कि उसकी तरह के निडर क्रिकेटर से भारत को फायदा होगा।

टी-20 श्रृंखला के दौरान दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धौनी की गैरमौजूदगी पर रोहित ने कहा, ‘धौनी श्रीलंका में निदाहस ट्राफी में भी नहीं खेला था।’ उन्होंने कहा, ‘धौनी का टीम में नहीं होना खलता है। उसकी मौजूदगी से ही सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि काफी खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है विशेषकर युवा खिलाड़ियों का।’

]]>