शिक्षा व रोजगार – Live Halchal

उत्तर प्रदेश: स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार के लिए युवा चिंतित, 19213 ने दिए सुझाव
स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार के लिए युवा चिंतित हैं। इसका पता प्रदेशभर में चल रहे समर्थ उत्तर प्रदेश–विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान से पता चला। शहर से लेकर गांव तक के नागरिक स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, कृषि एवं विकास कार्य बेहतर हों। इसके लिए उत्तर प्रदेश–विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान में अब तक प्रदेश भर के 2727339 लोगों ने अपने सुझाव व विचार साझा किए हैं। इसमें कानपुर नगर के 35,718 लोग शामिल हैं। सबसे ज्यादा 31 वर्ष से कम आयु के 19,213 लोगों ने सुझाव दिए हैं।

प्रदेश के 75 जिलों में कानपुर 28वें स्थान पर और संभल जिले से 158265 लोगों ने सुझाव देकर पहले स्थान पर पहुंच गया। सरकार विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान में आम लोगों के विचारों को शामिल कर रही है। इससे वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने और भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार के इस विजन में शहर से लेकर गांव तक विकास, उच्च शिक्षा, छह ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था, तकनीकी ताकत और सामाजिक समावेश पर जोर दिया है।

रोडमैप 2047 के सुझाव लिए जा रहे

इस अभियान में कानपुर जिले में सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र के 28,636 लोगों ने अपने सुझाव दिए जब कि शहर के 7,471 लोगों ने अपनी भागीदारी निभाई। इसमें 31 वर्ष से कम आयु के 19,213 लोग, 31 से 60 वर्ष के 14,628 लोग और 60 वर्ष से अधिक आयु के 1,877 लोगों ने सुझाव दिए हैं। इस अभियान में छात्र, शिक्षक, व्यवसायी, उद्यमि, किसान, स्वयंसेवी संगठन, श्रमिक संगठन से संवाद स्थापित किया जा रहा है। इसमें प्रदेश की विकास यात्रा (पिछले 8 वर्षों की) की जानकारी दी जा रही है और भविष्य की विकास रूपरेखा (रोडमैप 2047) के लिए सुझाव लिए जा रहे हैं।

मंडल में कन्नौज टॉप, कानपुर चौथे स्थान पर

प्रदेश भर के सभी जिलों से विजन 2047 को लेकर सुझाव मांगे जा रहे हैं। कानपुर मंडल के जिलों की बात करें, तो पहले स्थान पर कन्नौज है। यहां के 58,343 लोगों ने सुझाव दिए, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के 46,805 और शहरी क्षेत्र के 11,538 लोगों ने सुझाव दिए हैं। वहीं, 40,189 लोगों के सुझाव के साथ कानपुर देहात दूसरे स्थान पर है। यहां पर ग्रामीण क्षेत्र के 35,739 लोगों ने और शहरी क्षेत्र के 4,450 लोगों ने अपने सुझाव दिए हैं। तीसरे स्थान पर फर्रुखाबाद जिला है। ग्रामीण क्षेत्र के 27,597 और शहरी क्षेत्र के 11,398 लोगों ने विकसित भारत के लिए सुझाव साझा हैं। कानपुर नगर से 35,718 लोगों के सुझाव पहुंचकर चौथे स्थान पर है। वहीं, प्रदेश भर में संभल जिला से 1,58,265 लोगों ने सुझाव देकर पहला स्थान पर पहुंच गया। वहीं, फिरोजाबाद जिला से 5,962 लोगों के सुझाव से 75वें स्थान पर है।

समर्थ उत्तर प्रदेश– विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान में शहर से लेकर ग्रामीण वर्ग के लोग अपना सुझाव साझा कर रहे हैं। 30 अक्तूबर तक ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुझाव भेजना है। जिले के युवा वर्ग के लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर ज्यादा सुझाव दिए हैं।