शिक्षा बोर्ड – Live Halchal

अब साल में दो बार एचटेट कराना बना शिक्षा बोर्ड के लिए चुनौती
अब साल में दो बार एचटेट कराना हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के लिए चुनौती बन गया है। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) की फरवरी में कराई जाने वाली परीक्षा असल में वर्ष 2025 का है। जबकि नवंबर 2026 में संभावित एचटेट इसी साल में एक बार गिना जाएगा। यानी साल में दो बार परीक्षा के बजाय केवल एक बार ही एचटेट हो पाएगी।

हालांकि बोर्ड ने विद्यार्थियों का रुझान और ढाई से तीन लाख की संख्या को देखते हुए एचटेट साल में दो बार कराने का शेड़्यूल तय किया था। मगर ये मामला सरकार से मंजूरी मिलने और संचालन की एजेंसियों की व्यवस्था जुटाने में ही उलझकर रह गया है। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए हर सत्र में ढाई से तीन लाख परीक्षार्थियों को शामिल किया जाता है।

इसमें एचटेट के आवेदन कराने और फिर परीक्षा के बाद उनकी फिजिकल वेरिफिकेशन कराने का काम भी लंबा चलता है। ऐसे में लाखों परीक्षार्थियों की परीक्षा देने के बाद बोर्ड पर जल्द से जल्द उनका रिजल्ट जारी करने का भी दबाव रहता है। हालांकि एचटेट संचालन से पहले हरियाणा सरकार से इसकी अनुमति भी अनिवार्य है। इसके बाद ही बोर्ड एचटेट संचालन के लिए संबंधित एजेंसियों को हायर करने के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाता है। एचटेट-2025 के लिए भी 2 लाख 33 हजार 251 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जिनमें से लेवल-1 (पीआरटी) के 41054, लेवल-2 (टीजीटी) के 119120 तथा लेवल-3 (पीजीटी) के 73077 अभ्यर्थी शामिल हैं।

अधिकारी के अनुसार
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा साल में दो बार कराए जाने का शेड्यूल है। लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से एचटेट-2025 का संचालन फरवरी में कराए जाने की संभावना है। इसके बाद नवंबर में फिर से एचटेट का संचालन कराने की संभावना है। जो परीक्षार्थी फरवरी की एचटेट परीक्षा में असफल रहता है तो वह फिर से नवंबर के लिए आवेदन कर दोबारा परीक्षा दे सकता है। -डॉ पवन कुमार शर्मा, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की स्कूलों को चेतावनी
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च में होने वाली 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए परीक्षा फीस जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। बोर्ड के ध्यान में आया था कि कुछ स्कूलों द्वारा अपने विद्यार्थियों की परीक्षा फीस समय पर जमा नहीं करवाई गई थी, जिसके बाद विद्यार्थियों के भविष्य को मुख्य रखते हुए शैड्यूल में यह बदलाव किया गया है।

अब स्कूल प्रबंधन 21 जनवरी तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से फीस जमा कर सकते हैं। बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि में बढ़ौतरी की यह सुविधा केवल ऑनलाइन मोड द्वारा फीस भरने के विकल्प पर ही लागू होगी।

प्रक्रिया को लेकर जारी विशेष निर्देशों में कहा गया है कि यदि किसी स्कूल ने पहले से कोई चालान जनरेट किया हुआ है, तो उसे तुरंत कैंसिल कर नई विधि के अनुसार ऑनलाइन फीस भरनी होगी। बोर्ड ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि इस विस्तार के बाद फीस भरने के शैड्यूल में दोबारा कोई बढ़ौतरी नहीं की जाएगी।

यदि कोई स्कूल निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा फीस जमा करने से वंचित रह जाता है, तो इसके लिए सीधे तौर पर स्कूल प्रमुख ही जिम्मेदार होंगे और उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा फीस जमा करवाने संबंधी बाकी सभी निर्देश पहले की तरह ही लागू रहेंगे।

इस दिन से शुरू होंगी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की प्री-बोर्ड परीक्षाएं
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सेकेंडरी एवं सीनियर सैकेण्डरी वार्षिक परीक्षा फरवरी/मार्च-2025 लिए नियमित परीक्षार्थियों की प्री-बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।

जानकारी देते हुए बोर्ड सचिव अजय चोपड़ा ने बताया कि सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 3 से 18 फरवरी तक सुबह 9 बजे से सांय 2 बजे तक संचालित करवाई जानी हैं।

उन्होंने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी के भौतिकी, रसायन शाख एवं जीव विज्ञान विषयों की प्री-बोर्ड परीक्षाएं बोर्ड द्वारा बाह्य परीक्षक नियुक्त करके सम्पन्न करवाई जाएगी।