शिकायत – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 04 Oct 2025 06:37:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg शिकायत – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 मध्य प्रदेश: सीएम हेल्पलाइन पर फर्जी शिकायत, 29 शिकायकर्ता चिह्नित https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a4%be/636146 Sat, 04 Oct 2025 06:37:30 +0000 https://livehalchal.com/?p=636146 दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाक अंतर्गत सीएम हेल्पलाइन पर फर्जी शिकायत करने वाले 29 शिकायतकर्ताओं को जनपद सीईओ ने चिह्नित किया है। जिसकी सूची बनाकर कलेक्टर के पास भेजी गई है। अब इन लोगों की शिकायत का सत्यापन कराया जाएगा और यदि शिकायत गलत पाई गई तो आगे कार्रवाई की जाएगी। बता दें पूर्व मुख्यमंत्री …]]>

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाक अंतर्गत सीएम हेल्पलाइन पर फर्जी शिकायत करने वाले 29 शिकायतकर्ताओं को जनपद सीईओ ने चिह्नित किया है। जिसकी सूची बनाकर कलेक्टर के पास भेजी गई है। अब इन लोगों की शिकायत का सत्यापन कराया जाएगा और यदि शिकायत गलत पाई गई तो आगे कार्रवाई की जाएगी।

बता दें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा यह योजन इसलिए शुरू की गई थी, ताकि आम लोगों को शासन की उस योजना का लाभ मिल सके, जिससे वह वंचित हैं। यदि अधिकारी उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं कर पा रहे हैं तो वह हितग्राही अपनी समस्याओं की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर कर सकता है। यह योजना सार्थक हुई लोगों को न्याय मिलना शुरू हो गया, लेकिन लोग इसका गलत इस्तेमाल करने लगे। जिसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से लिया और झूठी शिकायत करने वाले लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने मांगी जानकारी
दमोह कलेक्टर ने ब्लाक स्तर के अधिकारियों से जानकारी मांगनी शुरू कर दी है। तेंदूखेड़ा जनपद सीईओ मनीष बागरी ने 29 लोगो की सूची बनाकर दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर को भेजी है। यह वे लोग हैं जो लगातार शिकायत करते हैं। जबकि उस योजना से उनका दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं है। 26 सितम्बर को दमोह कलेक्टर ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों को एक पत्र जारी किया था। जिसमें पूछा था आपके यहां सीएम हेल्पलाइन में यदि कोई ऐसे व्यक्ति हैं, जो बार बार शिकायत करते हैं या फिर शिकायत दर्ज करना उन्होंने अपनी आदत बना ली है तो उनका नाम, फोन नंबर शिकायत के विवरण की जानकारी सहित दर्ज करे और उनकी सूची भेजे। जिसके बाद तेंदूखेड़ा जनपद सीईओ मनीष बागरी ने लोगों की एक सूची तैयार की है, जिनका काम ही सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करना है। उनके नाम ओर शिकायत की दर्ज संख्या सहित पूरी जानकारी भेजी गई है।

ऐसी होती है ज्यादा शिकायत
तेंदूखेड़ा ब्लाक में जो शिकायत दर्ज हैं उनमें अधिकाश लोग जिले या दूसरी जनपद से है। जिनकी शिकायतें जांच में गलत पाई गई है तो कुछ शिकायतो में लेनदेन करके मामलों का निराकरण हुआ है। शिकायत का जनहित या समाज हित से कोई वास्ता नहीं है। बल्कि निर्माण कार्य और पंचायत बंद या फिर सचिव, सरपंच की झूठी शिकायतों का हवाला दिया गया था। जांच में यह तथ्य सामने आने के बाद उनकी जानकारी एकत्रित की गई और सूची दमोह कलेक्टर के पास भेजी जा चुकी है। तेंदूखेड़ा जनपद सीईओ मनीष बागरी ने बताया कलेक्ट्रेट से पत्र प्राप्त हुआ था। उसके बाद अप्रैल माह से सितम्बर तक की जानकारी एकत्रित की गई थी और 29 ऐसे शिकायतकर्ताओं की सूची तैयार की है जो लगातार सी एम हेल्पलाइन पर शिकायत करते है। इनकी शिकायतों में फर्जी मजदूर और निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी का हवाला दिया जाता है। पत्र के माध्यम से जानकारी भेजी गई है आगे जो कार्रवाई होगी दमोह कलेक्टर करेंगे।

]]>
शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने जालंधर के डीसी बदले https://livehalchal.com/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97-%e0%a4%a8/548807 Wed, 20 Mar 2024 06:09:21 +0000 https://livehalchal.com/?p=548807 चुनाव आयोग ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को जालंधर के डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल को तबदील करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जारी हुए पत्र में कहा गया है कि उनको मौजूदा पोस्टिंग से हटा कर किसी अन्य जगह तबदील किया जाए, जोकि उनका गृह जिला न हो। साथ ही यह भी …]]>

चुनाव आयोग ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को जालंधर के डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल को तबदील करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जारी हुए पत्र में कहा गया है कि उनको मौजूदा पोस्टिंग से हटा कर किसी अन्य जगह तबदील किया जाए, जोकि उनका गृह जिला न हो। साथ ही यह भी लिखा गया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि उनकी नई पोस्टिंग जालंधर लोकसभा सीट के अंतर्गत न आती है।

भारतीय निर्वाचन आयोग ने चुनावों में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए जालंधर डीसी के खिलाफ शिकायत मिलने पर उन्हें बदल दिया है। इस संबंध में जारी हुए पत्र में कहा गया है कि उनको मौजूदा पोस्टिंग से हटाकर किसी अन्य स्थान पर लगाया जाए, जो कि उनका गृह जिला न हो। इसके अलावा रोपड़ रेंज के एडीजीपी और बॉर्डर रेंज के डीआईजी को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

चुनाव आयोग ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को जालंधर के डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल को तबदील करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जारी हुए पत्र में कहा गया है कि उनको मौजूदा पोस्टिंग से हटा कर किसी अन्य जगह तबदील किया जाए, जोकि उनका गृह जिला न हो। साथ ही यह भी लिखा गया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि उनकी नई पोस्टिंग जालंधर लोकसभा सीट के अंतर्गत न आती है। जालंधर का नया डिप्टी कमिशनर तैनात करने के लिए निर्वाचन आयोग ने 3 अधिकारियों के पैनल की मांग की है। जल्द ही राज्य चुनाव आयोग की ओर से प्रदेश सरकार से पैनल लेने के बाद नाम आयोग को भेजे जाएंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी से पंजाब के स्थायी डीजीपी की नियुक्ति पर पूछे गए एक सवाल के दौरान उन्होंने बताया कि कार्यकारी डीजीपी गौरव यादव के लिए उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। कार्यकारी डीजीपी गौरव यादव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग को की शिकायत पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विराम लगाया है।

रोपड़ रेंज के एडीजीपी जसकरन सिंह और बॉर्डर रेंज के डीआईजी नरिंदर भार्गव को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इन दोनों अधिकारियों को भी मौजूदा जिलों से बाहर लगाने के लिए कहा गया है और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि नई तैनाती वाले जिले मौजूदा तैनाती वाले जिले या लोक सभासीट के अधीन न आते हों। दोनों अधिकारी क्रमवार अप्रैल और जून 2024 में सेवानिवृत हो रहे हैं। दोनों स्थानों पर नए अधिकारियों की तैनाती के लिए आयोग ने 3-3 नामों वाले पैनलों की मांग की है।  

]]>
पायलट: ने आसमान पर लिखी अपनी शिकायत… https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%b2%e0%a4%9f-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%96%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8/239316 Thu, 30 May 2019 07:21:00 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=239316 तीन घंटे की बोझल उड़ान-  अगर आप को पायलट की नौकरी आकर्षक लगती है और आप उसे चुनना चाहते हैं तो बेशक अपने करियर को उस दिशा में ले जाने का प्रयास करें। इस सपने को पूरा करने की कोशिश कर रहे तो केवल इतना समझ लें की आप कहीं उसकी ऊपरी चमक और ग्लैमर …]]>

तीन घंटे की बोझल उड़ान-  अगर आप को पायलट की नौकरी आकर्षक लगती है और आप उसे चुनना चाहते हैं तो बेशक अपने करियर को उस दिशा में ले जाने का प्रयास करें। इस सपने को पूरा करने की कोशिश कर रहे तो केवल इतना समझ लें की आप कहीं उसकी ऊपरी चमक और ग्लैमर से तो प्रभावित नहीं है। देश विदेश घूमना और वर्दी पहनना शौक ना रह कर जिम्मेदारी और ड्यूटी बन जाये तो कई बार कितना बोझल हो सकता है ये जानना जरूरी है औरइसी का सबूत है ये मजेदार घटना। दरसल ये घटना आस्ट्रेलिया की है यहां एक परीक्षण उड़ान पर लगातार तीन घंटे के लिए आसमान में रहने पर एक पायलट इतना बोर हो गया कि उसने आसमान पर लिख डाला की मैं बोर हो गया हूं।

वायरल हुई आसमानी इबारत-  आसमान पर लिखी पायलट की इबारत सोशल मीडिया के जरिए खासी वायरल हो गयी  है। धरती से सामान्य लोग उसकी इस कलाकारी को नहीं देख सकते हैं, लेकिन जो लोग फ्लाइट ट्रैकिंग प्रोग्राम को रन कर रहे थे वे इस अद्भुत कलाकारी को स्पष्ट देख पाये थे। इस फनी शिकायत का ट्वीट पढ़ने के बाद कई लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। वैसे इस तरह की यह पहली घटना नहीं है, इस्टोनिय रिपब्लिक की आजादी के 101 साल पूरे हो रहे हैं इस लम्हें को खास बनाने के लिए एक हेलीकॉप्टर के पायलट ने भी इसी तरह आसमान में 101 लिख दिया था।

ये है किस्सा-  कुछ दिन पहले आस्ट्रेलिया के फ्लाइट ट्रेनिंग एडिलेट की औरसे किये जा रहे एक परीक्षण के दौरान डायमंड स्टार प्लेन को ऑस्ट्रेलिया के आसमान में करीब तीन घंटे तक उड़ान भरनी थी। वो भी एक समान  है जहाज को उड़ा रहा पायलट दो घंटे तक हवा में गुजारने के बाद बोरियत महसूस करने लगा। आस्ट्रेलिया वेबसाइट न्यूज डाॅट काॅम के अनुसार तब उस पायलट ने साउथ ऑस्ट्रेलिया के आमान को अपना कैनवास बना कर उस पर अनोखी चित्रकारी कर डाली। करीब तीन घंटे तक उड़ने के बाद उसने लिख डाला आई एम बोर्ड। इस पायलट का नाम जाहिर नहीं किया गया है, पर ये पता चला है कि वो एक प्रशिक्षित फ्लाइट इंस्ट्रक्टर था और उसे एक नए विमान के इंजन की जांच करनी थी, इसीलिए उसे तीन घंटे तक उड़ते रहना था।

 

]]>
भाजपा ने की कोर्ट में शिकायत, केजरीवाल की पत्नी पर दो मतदाता पहचान पत्र रखने का आरोप… https://livehalchal.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be/225974 Mon, 29 Apr 2019 12:03:53 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=225974 दिल्ली में दो मतदाता पहचान पत्र रखने का मामला अब पूरी तरह सियासी रंग ले चुका है। भाजपा नेता हरीश खुराना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी पर दो वोटर आईडी कार्ड रखने का आरोप लगाते हुए तीस हजारी कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा नेता खुराना की तरफ से कोर्ट में …]]>

दिल्ली में दो मतदाता पहचान पत्र रखने का मामला अब पूरी तरह सियासी रंग ले चुका है। भाजपा नेता हरीश खुराना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी पर दो वोटर आईडी कार्ड रखने का आरोप लगाते हुए तीस हजारी कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है।

भाजपा नेता खुराना की तरफ से कोर्ट में दी गई शिकायत में कहा गया है कि केजरीवाल की पत्नी सुनीता के पास दो वोटर आईडी कार्ड है। एक मतदाता पहचान पत्र गाजियाबाद के साहिबाबाद और दूसरा दिल्ली में चांदनी चौक के सिविल लाइन का है।

भाजपा नेता की तरफ से सुनीता केजरीवाल के खिलाफ दायर की गई याचिका आम आदमी पार्टी को जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। आम आदमी पार्टी की पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार आतिशी ने भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर पर दो मतदाता पहचान पत्र रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने गंभीर के खिलाफ दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में याचिका दायर की है। आतिशी ने सेक्शन 155 (2) के तहत कोर्ट में शिकायत दर्ज कर मामले की पुलिस जांच कराने की मांग की है।

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर दिल्ली में भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने आतिशी को चुनाव मैदान में उतारा है, तो कांग्रेस पार्टी से अरविंदर सिंह लवली टक्कर दे रहे हैं। दिल्ली में 12 मई को मतदाना होगा। आतिशी ने गंभीर पर आरोप लगाया गया है कि नामांकन पत्र में चुनाव आयोग से कोई जानकारी छुपाना भी दंडनीय अपराध है। इस अपराध में एक साल तक की जेल भी हो सकती हैं। आतिशी के मुताबिक, गौतम गंभीर के नाम पर एक राजेंद्र नगर तो दूसरे करोल बाग की वोटर आइडी है।

]]>
जानिए किस महीने में करना चाहिए दही का सेवन https://livehalchal.com/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%9a/47469 Wed, 12 Apr 2017 06:31:43 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=47469 दही हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है पर क्या आप जानते है की आयुर्वेद में दही को खाने के लिए कुछ ख़ास महीने तय किये गए है आयुर्वेद के अनुसार अगर इन महीनो के अलावा दही का सेवन किया जाये ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. जोड़ो के दर्द से परेशान है …]]>

दही हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है पर क्या आप जानते है की आयुर्वेद में दही को खाने के लिए कुछ ख़ास महीने तय किये गए है आयुर्वेद के अनुसार अगर इन महीनो के अलावा दही का सेवन किया जाये ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है.

जोड़ो के दर्द से परेशान है तो रोज़ पियें बथुए का रसजानिए किस महीने में करना चाहिए दही का सेवनआइये जानते है किस महीने में दही खाना लाभदायक है और किस महीने में हानिकारक –

1-आयुर्वेद में बताया गया है की अगर हिन्दी महीने के चैत, बैसाख, जेठ, आसाढ़ और अश्विन व कार्तिक में दही का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है.

2-अगर चैत और बैसाख के महीने में में दही खाया जाये तो शरीर में कफ को बढ़ाने का काम करता है. इसके अलावा इस महीने में दही का सेवन मोटापा भी बढ़ा सकता है.

3-जेठ और आसाढ़ महीने में दही का सेवन किया जाये तो शरीर में आने वाले पसीने में जलन होने की शिकायत हो सकती है.

फलो का राजा आम स्वाद और सेहत का खज़ाना है

4-अगर अश्विन और कार्तिक महीने में दही का सेवन किया जाये तो पीलिया की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा इस महीने में दही खाने से बुखार भी हो सकता है.

5-दही का सेवन हमेशा सावन, भाद्र, अगहन, पूस और फाल्गुन महीनो में करना चाहिए.क्युकी अगर इन महीनो में दही का सेवन करने से ठंड से बचाव होता है. दही तासीर में गर्म होता है. जिसके कारन ठंड से,बचाव करने में सक्षम होता है इसके अलावा यह पेट की बीमारियों से भी बचाता है.

]]>