शाहिद-करीना के ‘ब्रेकअप’ को लेकर हुआ खुलासा… बेबो को 12 साल बाद क्यों… याद आई दोस्ती – Live Halchal

शाहिद-करीना के ‘ब्रेकअप’ को लेकर हुआ खुलासा… बेबो को 12 साल बाद क्यों… याद आई दोस्ती
कहते हैं पहला प्यार भुलाए नहीं भूलता. करीना कपूर (Kareena Kapoor) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) भी इसको नहीं झुठला सकते. दोनों को अलग हुए 12 साल से ज़्यादा का वक़्त हो गया लेकिन जब भी शाहिद या करीना से ब्रेकअप का सवाल किया जाता है, तो उनका जवाब अपने आप सुर्खियों में छा जाता है. शाहिद तो कई बार अपने टूटे दिल की कहानी सुना चुके हैं लेकिन जब करीना बोलीं तो कई पुरानी यादें ताज़ा हो गईं.

एक नहीं दो दिल टूटे. लेकिन किसी को नहीं पता कि दिल क्यों टूटे. दिल टूटने की आवाज़ दूर तक सुनाई दी और जब भी ये दोनों दिल साथ नज़र आए नज़रों की चोरियां आसानी से पकड़ में आ गईं. कुछ साल ही पहले की बात है जब उड़ता पंजाब के प्रमोशन के लिए शाहिद और करीना एक साथ एक मंच पर आए थे लेकिन बीच में हर वक़्त आलिया रहीं और शाहिद ने एक बार भी करीना की तरफ़ निगाह उठा कर नहीं देखा.

जबकि एक ज़माने में शाहिद और करीना की गिनती इंडस्ट्री की सबसे ख़ूबसूरत और मासूम जोड़ियों में होती थी. जिन दिनों शाहिद और करीना ‘जब वी मेट’ की शूटिंग कर रहे थे उन्हीं दिनों करीना ने सैफ़ के साथ टशन साइन की और यहीं से दोनों की प्यार में ट्विस्ट आ गया. करीना शाहिद को छोड़कर सैफ़ के क़रीब पहुंच गईं.

इस जोड़ी के टूटने पर कई बार सवाल उठे. और इशारों-इशारों में जवाब भी दिए गए. फ़िल्म कबीर सिंह के प्रमोशन के दौरान जब शाहिद से करीना से ब्रेकअप के बारे में पूछा गया तो वो भावुक हो गए. शाहिद ने कहा, “ऑफ़ कोर्स जब दिल टूटता है तो कुछ भी अच्छा नहीं लगता. ऐसा लगता है ब्लैक एंड व्हाइट फ़िल्म देख रहे हो आप, लाइफ़ में कुछ कलर नहीं होता, लेकिन आपको इससे उबरना होता है आगे बढ़ना होता है.”

शाहिद तो कई बार अपने टूटे दिल की कहानी को आवाज़ दे चुके हैं लेकिन करीना अक़्सर इसे छिपा जाती थीं. लेकिन इस बार करीना ने एक इंटरव्यू में शाहिद से रिश्ते टूटने के दौर की कहानी बयां की. करीना ने कहा, “ज़ाहिर है, क़िस्मत में जो लिखा होता है, ज़िन्दगी वैसे ही आगे बढ़ती रहती है. फ़िल्म ‘टशन’ की शूटिंग के दौरान हमारी ज़िन्दगियों में बहुत कुछ हुआ. हमारे रास्ते अलग-अलग हो गए.’

लेकिन शाहिद और करीना के रास्तों के अलग होने से पहले दोनों की ज़िन्दगी ने एक साथ लम्बा सफ़र तय किया. दोनों पहली बार फ़िल्म ‘फ़िदा’ में दिखाई दिए, हालांकि निजी ज़िन्दगी में दोनों के डेट की ख़बरें पहले ही आने लगी थीं. साल 2004 में करीना और शाहिद पहली बार फ़िल्म ‘फ़िदा’ में एक साथ नज़र आए. फिर 2006 में ‘चुप-चुप के’ में करीना और शाहिद की जोड़ी रोमांस करती दिखाई दी. साल 2006 में ही ’36 चाइना टाउन’ आई जिसमें एक बार फिर शाहिद-करीना दिखाई दिए थे. लेकिन 2007 में आई ‘जब वी मेट’ इस जोड़ी की सबसे हिट फ़िल्म साबित हुई. इसके बाद दोनों का रिश्ता टूटने के बाद 2010 में आई फ़िल्म ‘मिलेंगे-मिलेंगे’. 2016 में आई फ़िल्म ‘उड़ता पंजाब’ में एक बार फिर शाहिद और करीना दिखाई दिए लेकिन तब तक दोनों अलग-अलग घर बसा चुके थे.

शाहिद कपूर ने फ़िल्म इंडस्ट्री के बाहर की लड़की मीरा राजपूत में अपना जीवनसाथी ढूंढ लिया और करीना ने अपने से 11 साल बड़े सैफ़ अली ख़ान से शादी कर ली. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में करीना, सैफ़ से हुई दोस्ती के समय के बारे में बताया और कहा कि फ़िल्म ‘टशन’ की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के क़रीब आए. सैफ़ ने अपने हाथ पर करीना के नाम का टैटू बनवा कर अपने प्यार का ऐलान कर दिया.

इस बारे में करीना कहा, ‘जब वी मेट’ से मेरे करियर में नया बदलाव आया और ‘टशन’ से मेरी ज़िन्दगी बदल गई क्योंकि मेरी अपने सपनों के इंसान से मुलाक़ात हो गई और मैंने उससे शादी कर ली.”

करीना और शाहिद के रिश्ते टूटे 12 साल से ज़्यादा का वक़्त हो गया है लेकिन आज भी जब दोनों अपने ब्रेकअप के बारे में कुछ बोलते हैं तो फ़ैंस को उस जोड़ी की यादें ताज़ा हो जाती हैं जो दोस्ती के रिश्ते से आगे नहीं बढ़ पाईं.