शाहजहांपुर – Live Halchal

शाहजहांपुर में महिला समेत चार गिरफ्तार, शादी कराने का झांसा देकर जुटाई गई थी भीड़
शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में रविवार को एक मकान में करीब दो सौ लोग जुटे। इसकी सूचना पर विहिप पदाधिकारी वहां पहुंच गए। उन्होंने लोगों का धर्मांतरण कराने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र की कैलाशनगर कॉलोनी स्थित मकान में रविवार को चंगाई सभा के दौरान धर्मांतरण कराने की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पदाधिकारियों ने हंगामा कर दिया। विरोध जताने पर आयोजकों से नोकझोंक हुई। पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एक महिला मौके से भाग गई। उसकी तलाश की जा रही है।

दोपहर एक बजे मोहम्मदी रोड स्थित कॉलोनी में रामादेवी के मकान में चंगाई सभा चल रही थी। मंच बना होने के साथ ही सलीब व अन्य सामान रखा था। प्रार्थना के दौरान विहिप के विभाग मंत्री अशनील सिंह पहुंच गए। उन्होंने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। धर्मांतरण की सूचना पर रोजा थाने के इंस्पेक्टर राजीव सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने विवेक, विपिन, मोनू व एंजेल नाम की महिला को हिरासत में ले लिया, जबकि रामादेवी मौके से भाग गई।

प्रार्थना सभा में मिले रमेश और लखन ने पुलिस और विहिप नेता को बताया कि धर्म बदलने पर रुपये व विवाह करवाने का उन्हें लालच दिया गया था। अशनील ने तहरीर देकर बताया कि रामादेवी के मकान में करीब 200 लोग देवताओं का अपमान कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गालियां देते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि 25 दिसंबर के कार्यक्रम की तैयारी की जा रही थी। आरोप के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

शादी कराने का लालच देकर जुटाई गई थी भीड़

रोजा की कैलाशनगर कॉलोनी के मकान में चंगाई सभा के लिए रुपयों व शादी कराने का लालच देकर भीड़ जुटाई गई थी। विहिप नेताओं की पूछताछ में कई लोगों ने ऐसी बात बताई है। धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद पुलिस फंडिंग व नेटवर्क का पता लगाएगी। पुलिस आरोपियों के नंबरों की कॉल डिटेल्स निकलवा रही है, ताकि नेटवर्क और गतिविधियों की जानकारी मिल सके।

रविवार की दोपहर विहिप के विभाग मंत्री अशनील सिंह ने आरोप लगाया कि कैलाशनगर के मकान में शादी कराने व धन का प्रलोभन देते हुए ब्रेन बाश कर धर्मांतरण कराया जा रहा है। विभाग मंत्री ने धर्मेंद्र सिंह, रमेश, लखन वर्मा, सोनू सिंह, विशाल गुप्ता, कपिल वर्मा, अभिजीत वर्मा, आशीष वर्मा, हर्षित सहित कई कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच जमकर हंगामा किया। इससे सभा में भगदड़ मच गई।

ऐंजल, विवेक, विपिन, मोनू को मौके से पकड़ लिया गया। जबकि मकान मालकिन रामादेवी मौके से भाग गई। सभी आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद विहिप नेताओं ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गए चारों लोगों को न्यायालय में पेश किया गया है। वहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी रमादेवी की तलाश की जा रही है। मामले की बारीकी से जांच की जाएगी।

पुराने संपर्कों को तलाश रही पुलिस

धर्मांतरण की सूचना के बाद पहुंची पुलिस अब पुराने संपर्कों को तलाश रही है, इससे पता लगाएगी कि आरोपियों को कहां से फंडिग हो रही थी। जिससे इस घटना से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी की जा सके।

पहले भी हो चुके धर्मांतरण के मामले

तीन माह पूर्व आरसी मिशन थाने की पुलिस ने धर्मांतरण कराने के आरोप में नई बस्ती रेती में एक दंपती को गिरफ्तार किया था। वह अपने मकान में चंगाई सभा के नाम पर धर्मांतरण करा रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर हिंदूवादी संगठनों ने छापा मारा था। कई लोग ईसाई धर्म की प्रार्थना करते मिले थे। बाइबिल समेत ईसाई धर्म से जुड़ी सामग्री भी बरामद की गई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दंपती को जेल भेज दिया था। वहीं, 26 जुलाई को धर्मांतरण के आरोप में सिंधौली थाना पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को पकड़ा था। जांच के दौरान पता चला था कि उन्हें बाहर से फंडिंग की जा रही थी।

शाहजहांपुर में जहर से प्रेमिका की मौत… प्रेमी की हालत गंभीर; 10 मई को होनी थी युवती की शादी
बरेली के खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव में जहर से युवती की मौत हो गई। उसके घर में मौजूद प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया और लड़की को जहर खिलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सौंप दिया। प्रेमी ने भी जहर खाया है, उसे इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। युवती का मंगलवार को तिलक और पांच दिन बाद शादी होनी थी।

जानकारी के मुताबिक एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती का पवन कश्यप नाम के युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजन शादी को तैयार नहीं थे। उन्होंने युवती की शादी कहीं और तय कर दी थी। छह मई को तिलक और 10 मई को शादी होनी थी। पवन प्रेमिका की शादी दूसरी जगह होने तय से खफा था।

आरोप है कि वह प्रेमिका के परिजनों पर शादी कहीं और न करने के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस के अनुसार रविवार रात पवन प्रेमिका के घर गया और इसके बाद दोनों ने जहर खा लिया। इससे प्रेमिका की घर में ही मौत हो गई। जानकारी होने पर लड़की के परिजनों ने पवन को अपने घर में ही पकड़ लिया गया और पुलिस बुलाकर सौंप दिया।

प्रेमी पर जबरन जहर देने का आरोप
उधर पवन के भी जहर खाने के चलते पुलिस ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। लड़की के परिजनों का आरोप है कि पवन जबरिया शादी का दबाव बना रहा था। मना करने पर रात में घर में घुसकर लड़की को जबरन जहर देकर हत्या कर दी है।

सूचना पर थाना प्रभारी आरके रावत ने लड़की के शव पोस्टमार्टम को भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। जिस युवती की शादी की तैयारियां हो रही थीं। उसकी मौत से परिवार में मातम पसर गया है।

शाहजहांपुर हादसा: भाजपा विधायक भड़कीं, बोलीं- पुलिस ने लूट मचा रखी है…
शाहजहांपुर के निगोही में जठिया गांव के पास रविवार शाम बाइक पर डंडा मारने से अनियंत्रित हुई बाइक से गिरी महिला की डंपर से कुचलकर मौत के बाद काफी हंगामा हुआ। सूचना पर तिलहर विधानसभा से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने इंस्पेक्टर से कहा कि सहालग का सीजन चल रहा है। इसलिए चेकिंग करने के लिए मना किया है, लेकिन पुलिस ने लूट मचा रखी है। पुलिस ने डंडा मारा है तो अब महिला को जिंदा करिये। जनता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। डंडा मारने वाले को निलंबित कराया जाएगा। बता दें कि खेतीबाड़ी करने वाले प्रदीप कुमार अपनी पत्नी अमरीशा देवी व बेटे किशन के साथ शादी समारोह में जा रहे थे। निगोही से 14 किमी दूर पीलीभीत सीमा के बॉर्डर पर पुलिस चेकिंग कर रही थी।

आरोप है कि चेकिंग के नाम पर सिपाही ने डंडा चलाया तो बाइक अनियंत्रित होने से अमरीशा सड़क पर गिर गई और पीछे से आए डंपर से बाइक टकराने के बाद सिर के ऊपर से पहिया निकल गया। हादसे में अमरीशा की मौत हो गई। प्रदीप ने रोते हुए सिपाही द्वारा डंडा मारने की बात बताई तो लोग भड़क गए और हंगामा करने लगे। लोगों ने हाईवे को जाम कर दिया। कुछ देर में शाहजहांपुर और पीलीभीत मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

नाराज लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। समझाने आए दो दरोगा भी भीड़ की नाराजगी को देखकर कुछ बोल नहीं सके। सीओ सदर प्रयांक जैन और एसडीएम जीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझाने का प्रयास किया। लोगों ने डीएम को मौके पर आने की मांग रखी। कहा कि 50 लाख रुपये मुआवजा, पुलिस बल पर कार्रवाई की जाए।

वैकल्पिक मार्ग से निकाले गए वाहन
हादसे के बाद करीब पांच किलोमीटर तक जाम लग गया। मृतका के परिजन के राजी नहीं होने पर पुलिस ने जैसे-तैसे मार्ग को डायवर्ट कर दिया था। इस बीच वैकल्पिक मार्ग से वाहनों को निकाला गया है। रात साढे़ दस बजे तक दोनों ओर तीन-तीन किलोमीटर तक जाम लगा था।

जाम लगाने वालों पर रिपोर्ट दर्ज
रात में एडीएम व एसपी देहात मौके पर पहुंचे तो पुलिस ने जबरन शव को हटवाया। मामले में जाम लगाने वाले 50 से 60 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें बताया कि जाम खुलवाने का प्रयास करने पर पुलिस के साथ गाली-गलौज कर अपमानित किया। सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए धक्का-मुक्की की गई। दरोगा लोकेश व कांस्टेबल मोहित भाटी को काफी चोटें आई है।

प्रेमी से बात कर रही थी नाबालिग बेटी, बाप ने कृपाण से गला काटकर मार डाला
शाहजहांपुर के परौर थाना इलाके के गांव गढ़ी में झूठी आन की खातिर बेटी की हत्या करने का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह प्रेमी से फोन पर बात करते देख नाराज पिता ने कृपाण से गले पर कई वार कर नाबालिग बेटी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। उसके भाई ने भतीजी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परौर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी भूपेंद्र सिंह पहले दिल्ली में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। वहां उसकी बेटी (16) के एक युवक से प्रेम संबंध हो गए। दोनों में नजदीकियां बढ़ते देख कुछ समय पहले भूपेंद्र परिवार समेत गांव लौट आया।

बाप ने किए बेटी के गले पर कई वार
पुलिस के अनुसार, किशोरी की युवक से अब भी बातचीत होती थी। इसको लेकर भूपेंद्र एतराज जताता था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे उसने बेटी को फोन पर बात करने से टोका तो उसने भी पलटकर जवाब दे दिया। इससे आवेश में आए भूपेंद्र सिंह ने बेटी के गले पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसपी देहात मनोज अवस्थी ने बताया कि प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या की गई है। आरोपी के भाई हरवीर सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

तीन घंटे के बाद दी हत्या की सूचना
बेटी की हत्या के बाद आरोपी पिता मौके से भाग गया। दिन में साढ़े 11 बजे घटना होने के बाद ढाई बजे आरोपी के भाई हरवीर सिंह ने गांव के प्रधान को सूचना दी। उसके बाद पुलिस गांव पहुंची। इस बीच परिवार के सदस्य घटना को छिपाए रहे। पुलिस ने मां दीपा से पूछताछ की तो उसने बताया कि घटना के समय वह खेत पर गई थी।

तीन टीम तलाश में जुटीं
घटना के बाद सीओ जलालाबाद अमित चौरसिया ने मौके का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस यूनिट समेत तीन टीमों को लगाया है।

बिलख पड़ी मां, बेटी की मौत, सुहाग जाएगा जेल
घटना के बाद मां दीपा का परिवार ही उजड़ गया। बेटी की जिद के चलते उसकी हत्या कर दी गई। वहीं पति को जेल जाना पड़ेगा। दोपहर में अपनी बेटी का शव देखकर वह बिलख कर रो पड़ी। उसकी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे। बेटे और दूसरी बेटी को चिपटकर खूब रोई। बताते हैं कि क्षत्रिय बिरादरी से संबंध रखने वाले भूपेंद्र ने कुछ वर्ष पहले सिख धर्म स्वीकार कर लिया था। इससे उसके परिवार के अन्य सदस्य भी नाराज रहते थे।

परिवार के साथ बैठकर पी थी चाय, सामान्य था घर का माहौल
बेटी के शव को देखकर दहाड़े मारकर रोते हुए दीपा ने बताया कि सुबह बेटी ने सभी के साथ बैठकर चाय पी थी। फिर खाना भी खाया। कुछ देर के लिए मां घर से बाहर निकली थी। तभी उसकी हत्या कर दी गई।

शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी रैली कल
शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को बरेली मोड़ स्थित मैदान में चुनावी रैली करेंगे। उनकी रैली को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से जिले को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 अप्रैल को बरेली मोड़ स्थित मैदान में होने वाली चुनावी सभा को देखते हुए जिले को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। इसके तहत पूरे दिन पतंगबाजी, ड्रोन, गुब्बारे आदि को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। जगह-जगह पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

मैदान में पंडाल और मंच बनाने का काम तेजी से चल रहा है। मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने पहुंचकर कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं देखीं। मोदी मैदान को जेसीबी के जरिये समतल कराने के साथ ही पंडाल भी लगाने का काम तेजी से चल रहा है।

शाम तक तीन जर्मन हैंगर लग गए थे। सुरक्षा एजेंसी के मार्गदर्शन के बाद मंच बनना भी शुरू हो गया। उसके सामने डी घेरा बनाने के लिए बैरिकेडिंग का कार्य चल रहा। इसके अतिरिक्त सेफ हाउस भी तैयार हो गए हैं। हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वे कर सुरक्षा की जांच की गई। हेलीपैड से मंच तक सड़क भी बनाई जा रही है। कार्यक्रम स्थल का एसपीजी समेत अन्य अधिकारियों ने सुरक्षा का जायजा लिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
मंगलवार सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, रैली प्रभारी सुरेश राणा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। प्रदेश अध्यक्ष ने तैयारियों पर संतोष जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को देखने व सुनने आने वालों को लाने की व्यवस्था की जाए। डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, एमएलसी डॉ.सुधीर गुप्ता, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

डॉक्टरों की पांच टीमें लगाईं
सीएमओ ने रैली के लिए पांच टीमों को लगाया है। पांच एंबुलेंस भी लगाई है। स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमें बनाई गईं। वरुण अर्जुन कॉलेज से एक व हरदोई से एक-एक टीम मांगी गई है। पर्याप्त मात्रा में रक्त की व्यवस्था भी की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव है।