शादी के मंडप पर दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देखा तो रह गई भौंचक्की – Live Halchal

शादी के मंडप पर दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देखा तो रह गई भौंचक्की, फिर हुआ ऐसा
गांव जगजीतपुर में शादी समारोह चल रहा था। बरात पहुंच चुकी थी। दुल्हन मंडप पर बैठी थी। फोटोग्राफर फोटो ले रहा था। इसी दौरान दुल्हन की निगाह दूल्हेे के चेहरे पर पड़ी तो वह भौंचक्की रह गई। बकौल दुल्हन फोटो में उसे जो लड़का दिखाया गया था यह वह नहीं है। इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे को उम्रदराज बताते हुए शादी से मना कर दिया।

दुल्हन ने कहा कि दूल्हे की उम्र ज्यादा है। वह उसके साथ खुश नहीं रह सकती। इतना कहते ही उसने शादी से भी इंकार कर दिया। गांववासियों व बरात के साथ आए रिश्तेदारों ने मनाने की कोशिश भी की, लेकिन दुल्हन अड़ी रही कि जिस फोटो को देखकर उसने शादी के लिए हां कहीं थी, वह दूल्हा यह नहीं है। इसके बाद कुछ गांववासी लड़की के हक में आ गए और उसे साथ ले गए।

गांव जगजीतपुर की एक लड़की की शादी होशियारपुर के मुकेरियां के एक व्यक्ति से तय हुई थी। शादी को लेकर सभी तैयारियां मुकम्मल हो चुकी थी। समारोह स्थल भी पूरी तरह से सज धजकर तैयार था। युवती भी दुल्हन के रूप में सजकर मंडप पर पहुंच चुकी थी, लेकिन इसी बीच लड़की ने यह कहते हुए शादी करने से इंकार कर दिया कि यह लड़का काफी उम्रदराज है। शादी से पहले लड़के की जो फोटो दिखाई गई थी, उसमें वह कम उम्र का दिखाई देता था। दुल्हन के मना करने के बाद बरात वहां से लौट गई। दूसरी तरफ वर पक्ष नेे मामले की शिकायत थाना रावलपिंडी पुलिस को दी है।

शादी में पहुंचे लोगों ने बताया कि शादी की रस्में शुरू होने से पहले बरात लेकर पहुंचे दूल्हे की कैमरामैन फोटो ले रहा था। इसी बीच जब दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देखा तो वह हैरान रह गई। लड़की का आरोप है कि शादी से पहले जो लड़का दिखाया था, वह असल में ऐसा दिखता ही नहीं था। वह इतनी उम्र के लड़के के साथ कभी नहीं रह सकती। मामला बिगड़ता देख गांव के लोग भी लड़की पक्ष के समर्थन में आ गए और तबियत खराब होने की बात कह लड़की को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल लेकर चले गए। वहां से वधूू पक्ष ने भी वर पक्ष पर धोखाधड़ी करने की बात कह मामले की शिकायत पुलिस को दी।

दोनों पक्षों ने दी पुलिस को शिकायत

मामले को लेकर थाना रावलपिंडी की इंचार्ज ऊषा रानी ने बताया कि लड़के पक्ष की तरफ से उन्हें शिकायत दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच करेगी और सच्चाई का पता लगाएगी। इसके बाद जो भी कार्रवाई बनती होगी कर दी जाएगी।