शादी के घर में छाया मातम – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 12 Dec 2019 07:04:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg शादी के घर में छाया मातम – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 शादी के घर में छाया मातम बारात में जा रही कार पर पलटा ट्रक और फिर… https://livehalchal.com/%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%ae-%e0%a4%ac%e0%a4%be/294262 Thu, 12 Dec 2019 07:04:21 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=294262 बुधवार रात नानपारा कोतवाली क्षेत्र के बहराइच लखीमपुर हाईवे पर बरातियों से भरी इनोवा कार पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे इनोवा सवार पांच बरातियों की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो बरातियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस के मुताबिक ट्रक का टायर फटने के …]]>
बुधवार रात नानपारा कोतवाली क्षेत्र के बहराइच लखीमपुर हाईवे पर बरातियों से भरी इनोवा कार पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे इनोवा सवार पांच बरातियों की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो बरातियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

पुलिस के मुताबिक ट्रक का टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों व घायलों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

बताया गया कि गांधी पार्क मोहल्ला निवासी अनिल सोनी की पुत्री का विवाह बुधवार को था। विवाह कार्यक्रम रुपईडीहा रोड स्थित बंधन गेस्ट हाउस में होना था। बरात शहर के मोहल्ला नाजिरपुरा से नानपारा के लिए रवाना हुई।

इनोवा कार में चालक समेत नौ लोग सवार थे। बुधवार रात 10 बजे के आसपास इनोवा सवार बराती नानपारा-बहराइच मार्ग पर कोतवाली नानपारा के धनौली गांव के पास पहुंचे। इसी दौरान बहराइच की ओर से जा रहे ट्रक का टायर फट गया।

इससे ट्रक अनियंत्रित होकर इनोवा पर गिर गया। घटना में इनोवा सवार रामबाबू (19), धर्मेंद्र सोनी (20) और सूरज कुमार उर्फ सुरेश (22) समेत पांच बारातियों की मौत हो गईस, जबकि चार बाराती घायल हुए हैं। सभी को मेडिकल कालेज बहराइच में भर्ती किया गया है।

हादसे की सूचना पाकर नानपारा सीएचसी के डॉ. चंद्रभान की अगुवाई में चिकित्सकों की टीम के अलावा प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल ने बताया कि पांच बारातियों की मौत हुई है। जबकि चार बाराती घायल हुए हैं। इनमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं।

]]>