शादी का झांसा देकर 8 साल तक युवकी के साथ करता रहा शारीरिक शोषण और फिर… – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 19 Jun 2021 09:25:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg शादी का झांसा देकर 8 साल तक युवकी के साथ करता रहा शारीरिक शोषण और फिर… – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 शादी का झांसा देकर 8 साल तक युवकी के साथ करता रहा शारीरिक शोषण और फिर… https://livehalchal.com/%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-8-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%a4%e0%a4%95-%e0%a4%af/445269 Sat, 19 Jun 2021 09:25:41 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=445269 त्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में प्रेमी के दूसरी जगह विवाह किए जाने की खबर पर प्रेमिका ने मंडप के दिन एसडीएम के आफिस पहुंचकर शादी रुकवाने की गुहार लगाई है. वह एसडीएम के सामने खूब रोई और आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर प्रेमी ने आठ सालों तक शारीरिक शोषण किया और अब …]]>

त्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में प्रेमी के दूसरी जगह विवाह किए जाने की खबर पर प्रेमिका ने मंडप के दिन एसडीएम के आफिस पहुंचकर शादी रुकवाने की गुहार लगाई है. वह एसडीएम के सामने खूब रोई और आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर प्रेमी ने आठ सालों तक शारीरिक शोषण किया और अब उसे धोखा देकर दूसरी जगह शादी कर रहा है. एसडीएम ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश पुलिस को दिये हैं. अब पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली बुलवाकर पूछताछ कर रही है.

हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि वर्ष 2013 में वह 11वीं की छात्रा थी. एक शाम सूना घर पाकर गांव के युवक ने उसके साथ रेप किया. पीड़िता जब शोर मचाने लगी तो अपने प्यार का हवाला देकर आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया. साथ ही युवक ने रेप की बात किसी को बताने पर अपनी जान देने की धमकी दे डाली. लोकलाज के भय और युवक की बातों में आकर पीड़िता ने अपना मुंह बंद रखा

यह देख आरोपी के हौसले बढ़ गए. आरोप है कि युवक ने आठ साल तक उस लड़की का शारीरिक शोषण किया. इस बीच शादी की बात करने पर वो लड़की को टालता रहा. 6 जून को जब लड़की ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी भड़क गया. उसने पीड़िता के साथ गाली गलौज की और उसे जान से मारने की धमकी भी दे डाली. 

इस बीच पीड़िता को पता चला कि उसका प्रेमी दूसरी जगह शादी कर रहा है. शनिवार को उसकी बारात जानी है. यह सुनते ही उस लड़की के पैरों तले से जमीन खिसक गई. अपनी आबरू का वास्ता देकर उसने प्रेमी से आरजू मिन्नत की. बुधवार को आरोपी उसे सिविल कोर्ट परिसर के बाहर से बाइक पर बैठा कर अपने साथ ले गया. 

आरोप है कि धमना गांव के आगे सुनसान जगह पर आरोपी ने उसके साथ रेप किया. फिर शादी का वादा कर गांव के बाहर छोड़ कर चला गया. तभी से आरोपी का मोबाइल बंद जा रहा है. प्रेमी की बेवफाई से आहत प्रेमिका ने एसडीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाई. तब एसडीएम ने मामले की जांच के आदेश पुलिस को दिए. कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि दोनों पक्षों को आपस में बैठाकर बात की जा रही है. यदि कोई रास्ता नहीं निकलता तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

]]>