शादियों – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 01 Dec 2025 06:37:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg शादियों – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 एमपी के सीएम यादव के बेटे की सामूहिक शादी, भव्य राजनीतिक शादियों से हटकर https://livehalchal.com/%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%87-%e0%a4%95/646416 Mon, 01 Dec 2025 06:37:36 +0000 https://livehalchal.com/?p=646416 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव ने रविवार को अपने गृह नगर उज्जैन में एक सामूहिक विवाह समारोह में अपनी दुल्हन डॉ. इशिता यादव से विवाह किया। अभिमन्यु और इशिता, विभिन्न हिंदू समुदायों के उन 21 जोड़ों में शामिल थे, जिन्होंने उज्जैन के सावराखेड़ी में आयोजित इस भव्य समारोह …]]>

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव ने रविवार को अपने गृह नगर उज्जैन में एक सामूहिक विवाह समारोह में अपनी दुल्हन डॉ. इशिता यादव से विवाह किया। अभिमन्यु और इशिता, विभिन्न हिंदू समुदायों के उन 21 जोड़ों में शामिल थे, जिन्होंने उज्जैन के सावराखेड़ी में आयोजित इस भव्य समारोह में विवाह सूत्र में बंधे।
नवविवाहित जोड़ों, जिनमें मुख्यमंत्री के बेटे और बहू भी शामिल थे, को प्रमुख हिंदू संतों और धर्मगुरुओं से आशीर्वाद मिला। इनमें योग गुरु बाबा रामदेव, हिंदू राष्ट्र समर्थक और धर्मोपदेशक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ‘बागेश्वर धाम सरकार’ और अखाड़ा परिषद के प्रमुख महंत रवींद्र पुरी महाराज शामिल थे।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और डी.डी. उइके, मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत और मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे। सभी नवविवाहित जोड़ों को बधाई देते हुए राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रशंसा की कि उन्होंने सामूहिक विवाह समारोह में अपने छोटे बेटे की शादी कराकर “सामाजिक सद्भाव का एक अच्छा उदाहरण” स्थापित किया है।

योग गुरु बाबा रामदेव, जिन्होंने वैदिक मंत्रों का जाप करते हुए एक ही विशाल मंडप में 21 विवाह संपन्न कराए, ने कहा कि यह पहल देश के प्रभावशाली, राजनीतिक और संपन्न परिवारों के लिए एक प्रेरणादायक आदर्श प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा, “यह मॉडल शादियों में होने वाले फिजूलखर्ची को कम करने और मध्यम व निम्न-मध्यम वर्गीय परिवारों को प्रेरित करने में मदद कर सकता है। मुख्यमंत्री का यह कदम सबका साथ, सबका विकास की सच्ची भावना को दर्शाता है।

धार्मिक उपदेशक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ‘बागेश्वर धाम सरकार’ ने कहा कि समाज के सभी वर्गों में सामूहिक, कम खर्चीले विवाहों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि देश को अब नवीन सोच की आवश्यकता है और इस सामूहिक समारोह के माध्यम से श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश साकार हो रहा है, जिसमें सामाजिक समरसता सभी भेदभावों से ऊपर उठ रही है। इस समारोह में अखाड़ा परिषद के महासचिव स्वामी हरि गिरि महाराज ने 21 नवविवाहित जोड़ों में से प्रत्येक के लिए ₹1 लाख के योगदान की घोषणा भी की।

]]>
ड्रेस देखकर हैरान रह जायेंगे आप, शादियों की ऐसी अजीबोगरीब… https://livehalchal.com/%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%96%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b0%e0%a4%b9-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%87/241772 Wed, 05 Jun 2019 10:39:18 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=241772 शादी एक ऐसा बंधन में जिसमें अगर दो लोग जुड़ जाए तो आसानी से अलग नहीं हो सकते हैं। वैसे तो लोगों में शादियों को लेकर काफी क्रेज होता है। इस खास मौके पर अच्छा दिखने के लिए पहले से ही कपड़ों को लेकर तैयारियां शुरू कर देते हैं। खासतौर पर लड़किया, लड़कियां अपनी शादी …]]>
शादी एक ऐसा बंधन में जिसमें अगर दो लोग जुड़ जाए तो आसानी से अलग नहीं हो सकते हैं। वैसे तो लोगों में शादियों को लेकर काफी क्रेज होता है। इस खास मौके पर अच्छा दिखने के लिए पहले से ही कपड़ों को लेकर तैयारियां शुरू कर देते हैं। खासतौर पर लड़किया, लड़कियां अपनी शादी की ड्रेस को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। ऐसी ही कुछ शादी के ड्रेस के बारे मे बताने जा रहे हैं, जो अलग-अलग देशों में पहना जाता है जिसे आप देख कर हैरान भी हो सकते हैं और हंस भी सकते हैं। घाना में शादी के दौरान अपने पारंपरिक ड्रेस में दूल्हा-दुल्हन।

इजराइल में पांरपरिक शादी के दौरान दुल्हन की खास पोशाक। 

कोसोवो और मैसेडोनिया के बीच गोरा क्षेत्र की एक दुल्हन।

]]>
चार महीने बाद 30 हजार के पार पहुंचा सोना https://livehalchal.com/%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-30-%e0%a4%b9%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a5%81/41102 Thu, 30 Mar 2017 12:10:49 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=41102 नई दिल्ली : वैश्विक संकेतों और शादियों के सीजन के कारण सराफा व्यापारियों की तरफ से खरीदारी बढ़ने से सोने की कीमतें चार महीने के शीर्ष पर पहुंच गईं. शनिवार को सोना 325 रुपए चढ़कर 30,175 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया. इससे पहले 18 अक्टूबर, 2016 को सोने ने 30,325 रुपए प्रति 10 ग्राम का स्तर छुआ था. उधर चांदी में भी तेजी देखी जा रही है.

अगर अापके घर में है LPG सिलेंडर तो हों जाएं सावधान

चार महीने बाद 30 हजार के पार पहुंचा सोनाबता दें कि सोने के भाव बढ़ने के पीछे बुलियन व्यापारियों का कहना है कि डॉलर में कमजोरी से सुरक्षित स्वर्ग के तौर पर सोने के निवेश में मांग बढ़ी है, जिससे वैश्विक बाजार में सोने में तेजी देखने को मिल रही है.वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोना 0.61 फीसदी चढ़कर 1256.90 डॉलर प्रति आउंस पहुंच गया है.सराफा जानकारों के अनुसार आगे आने वाले शादी के सीजन को देखते हुए स्थानीय ज्वैलर्स की तरफ से भी मांग बढ़ी है.

अगर अापके घर में है LPG सिलेंडर तो हों जाएं सावधान

यदि राजधानी दिल्ली की बात करें तो 99.9 और 99.5 शुद्धता का सोना 325 रुपए चढ़कर क्रमशः 30,175 रुपए और 30,025 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, वहीं इससे पहले यह स्तर 18 अक्टूबर 2016 को रहा था. हालांकि 8 ग्राम की गिन्नी 24,500 रुपए के स्तर पर बनी रही.जबकि उधर सोने की तरह चांदी में तेजी देखने को मिली. चांदी 600 रुपए चढ़कर 43,800 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई.

]]>
पाकिस्तान: हिंदू विवाह विधेयक बना कानून, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%82-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf/43817 Mon, 20 Mar 2017 05:46:34 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=43817 पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने हिंदू अल्पसंख्यकों की शादियों को कानूनी मान्यता देने के लिए लाए गए हिंदू मैरिज बिल को मंजूरी दे दी है। अब वहां रहने वाले हिंदू अल्पसंख्यकों की शादियों को कानूनी मान्यता मिल सकेगी। प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ के कार्यालय (पीएमओ) द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक, ‘ पीएम की …]]>

पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने हिंदू अल्पसंख्यकों की शादियों को कानूनी मान्यता देने के लिए लाए गए हिंदू मैरिज बिल को मंजूरी दे दी है। अब वहां रहने वाले हिंदू अल्पसंख्यकों की शादियों को कानूनी मान्यता मिल सकेगी। प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ के कार्यालय (पीएमओ) द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक, ‘ पीएम की सलाह पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने ‘हिंदू विवाह विधेयक 2017′ को मंज़ूरी दे दी है।’

इस कानून का उद्देश्य हिंदू विवाह, परिवारों, महिलाओं और उनके बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना है। पीएमओ के बयान में कहा गया, ‘यह कानून पाकिस्तान में हिंदू परिवारों में होने वाली शादियों को गंभीरता देने के लिए है।’ पाकिस्तान में रहने वाले हिन्दू इस विधेयक को व्यापक तौर पर स्वीकार करते हैं क्योंकि यह शादी, शादी के पंजीकरण, अलग होने और पुनर्विवाह से संबंधित है। इसमें लड़के और लड़की दोनों के लिए शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल तय की गई है।

इस विधेयक की मदद से हिन्दू महिलाएं अब अपने विवाह का दस्तावेजी सबूत हासिल कर सकेंगी। यह पाकिस्तानी हिन्दुओं के लिए पहला पर्सनल लॉ होगा जो पंजाब, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में लागू होगा। सिंध प्रांत पहले ही अपना हिन्दू विवाह विधेयक तैयार कर चुका है।

जासूसी के दावों पर व्हाइट हाउस ने ब्रिटेन से नहीं जताया कोई खेद

हिन्दू मैरिज बिल 2017 की 10 खास बातें-

  • यह बिल पाकिस्तान में हिन्दुओं के लिए पहला पर्सनल ला होगा।
  • पाकिस्तान की हिन्दू महिलाओं को अब उनकी शादी का प्रमाणपत्र मिल सकेगा। यानी हिन्दू यहां अपनी शादी को पंजीकृत करा सकेंगे।
  • यह बिल पाकिस्तान के पंजाब, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में लागू होगा, इससे पहले सिंध प्रांत में पहले ही हिन्दू विवाह कानून बन चुका है।
  • इस बिल से पाकिस्तान में हिन्दू महिलाओं के जबरन धर्मान्तरण कराने पर रोक लगेगी।
  • इस बिल के प्रावधान के अनुसार, शादी के वक्त जोड़े की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए।
  • पति की मृत्यु के छह महीने बाद दूसरी शादी करने का अधिकार होगा।
  • पहली पत्नी के होते हुए कोई हिन्दू दूसरी शादी करेगा तो इसे दंडनीय अपराध माना जाएगा।
  • कानून का उल्लंघन करने वाले को छह महीने की सजा होगी।
  • कानून में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों व सुरक्षा की भी व्यवस्था की गई है।
  • पति-पत्नी अगर एक साल से अलग रह रहे हैं और शादी तोड़ना चाहते हैं तो वह अपनी शादी तोड़ सकेंगे।
]]>